एक्सप्लोरर

Bhool Bhulaiyaa 3 box Office Collection Day 4: 'भूल भुलैया 3' तीन दिन रही पीछे, चौथे दिन छुड़ाए बॉक्स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' के छक्के, जानें कलेक्शन

Bhool Bhulaiyaa 3 box Office Collection Day 4:पहले वीकेंड के खत्म होते-होते भूल भुलैया 3 ने दिखा दिया कि फिल्म सिंघम अगेन से कम नहीं है.बॉक्स ऑफिस से आ रहे चौथे दिन के आंकड़े इस बात को साबित भी कर रहे

Bhool Bhulaiyaa 3 box Office Collection Day 4: कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा बनकर दर्शकों को अपनी भूल भुलैया में फंसा लिया है. उनकी हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी है.

फिल्म ने पहले वीकेंड में 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर दिखा दिया है कि फिल्म लंबी रेस का घोड़ा होने वाली है. फिल्म के चौथे दिन की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़ और तीसरे दिन 33.5 करोड़ की कमाई की.

सैक्निल्क पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन रात 9:55 बजे तक 14.47 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म की टोटल कमाई 120.47 करोड़ रुपये हो चुकी है. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

'भूल भुलैया 3' बनी कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. फिल्म ने पहले 35 करोड़ रुपये के ऊपर की कमाई की थी. तो वहीं उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी इसी फिल्म का 2022 में आया पार्ट भूल भुलैया 2 थी जिसने 14 करोड़ के आसपास कमाई की थी.

इसके अलावा, ये फिल्म विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के करियर की भी सबसे ज्यादा बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

सिंघम अगेन vs भूल भुलैया 3, आगे निकलती दिख रही कार्तिक की फिल्म

सिंघम अगेन ने बेशक कार्तिक की फिल्म से ज्यादा कमाई की हो, लेकिन ट्रेंड के मुताबिक कार्तिक आर्यन की फिल्म की चाल सिंघम अगेन से ज्यादा अच्छी दिख रही है. इसके कई कारण है.

  • पहला ये कि फिल्म को शुरुआत में सिंघम अगेन की तुलना में 25 प्रतिशत कम स्क्रीन शेयर मिला, इसके बावजूद फिल्म ने तीन दिनों में 100 करोड़ कमा लिए.
  • दूसरा ये कि फिल्म को लेकर दर्शको में जो बज था उसे देखते हुए फिल्म पब्लिक डिमांड पर फिल्म के दो एक्स्ट्रा शो भी बढ़ाए जा चुके हैं, जो लेट नाइट 1 बजे और 3 बजे से शुरू हो रहे हैं.
  • तीसरा ये कि तीसरे दिन सिंघम अगेन ने 35 करोड़ कमाए तो वहीं इससे थोड़ा सा पीछे रहते हुए भूल भुलैया 3 ने 33.5 करोड़ कमाए. मतलब साफ है कि कम स्क्रीन शेयर में भी फिल्म, सिंघम के लगभग बराबर कमाई पर पहुंच गई.
  • अब चौथे दिन के शुरुआती ट्र्रेंड में भी भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन से ज्यादा कमाई करती हुई दिख रही है. जिससे साफ होता है कि फिल्म सिंघम अगेन से किसी भी मामले में पीछे नहीं है.

भूल भुलैया 3 के बारे में

ये फिल्म भूल भुलैया सीरीज की तीसरी किस्त है और साथ ही इस सीरीज की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनने वाली है. फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी हैं. फिल्म को पब्लिक और समीक्षकों दोनों का प्यार मिल रहा है.

और पढ़ें: किसी ने बच्चों की खातिर तो किसी ने हेल्थ के लिए स्मोकिंग से की तौबा, लिस्ट में इन सितारों के नाम हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget