एक्सप्लोरर

Jacqueline Fernandez On Dubbing: शूटिंग करने में जैकलीन फर्नांडिस को होती थीं ये दिक्कतें, डबिंग से पहले आती थी ऐसी फीलिंग

Jacqueline Fernandez Opportunist: हॉट, सेक्सी, ब्यूटीफुल, क्यूट और दिलकश अदाकारी से सभी के दिलों पर कब्जा कर चुकीं बॉलीवुड हॉट डीवा जैकलीन फर्नांडिस  का कहना है कि वह अवसरवादी हैं.

Jacqueline Fernandez Opportunist: हॉट, सेक्सी, ब्यूटीफुल, क्यूट और दिलकश अदाकारी से सभी के दिलों पर कब्जा कर चुकीं बॉलीवुड हॉट डीवा जैकलीन फर्नांडिस  का कहना है कि वह अवसरवादी हैं. जैकलीन को जब भी लाइफ में काम करने का कोई भी अवसर आया तो उन्होंने हमेशा उसका शुक्रिया अदा किया. उनका कहना है कि उन्हें हमेशा कुछ करते रहना है, कभी खाली नहीं बैठना है. जैकलीन की सोच शुरू से ये रही है कि बस काम करते रहो. सिने ब्लिट्स मैगजीन के एक खास इंटरव्यू में जैकलीन ने शेयर की अपने दिल की बात.

Jacqueline Fernandez On Dubbing: शूटिंग करने में जैकलीन फर्नांडिस को होती थीं ये दिक्कतें, डबिंग से पहले आती थी ऐसी फीलिंग
काम है जरूरी
जैकलीन का कहना है कि उनकी किस्मत काफी अच्छी रही है कि उन्हें कभी भी लाइफ में खाली नहीं बैठना पड़ा. उनके पास लगातार काम आता रहता है और वह इससे काफी खुश भी हैं. उनका कहना है कि वह बेहद खुश हैं कि वह आज इस मुकाम तक पहुंची हैं. उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी कोई चीज़ प्लान नहीं की, बस वो तो वक्त के साथ होती चली गई. वह किसी भी बात की ज्यादा परवाह नहीं करतीं. अब जाकर उन्हें लगता है कि उनका करियर बन गया है.

Jacqueline Fernandez On Dubbing: शूटिंग करने में जैकलीन फर्नांडिस को होती थीं ये दिक्कतें, डबिंग से पहले आती थी ऐसी फीलिंग

लैंग्वेज प्रॉबलम 
जैकलीन का जन्म 11 अगस्त 1985 में मनामा, बहरीन में हुआ था. जैकलीन श्रीलंकाई एक्ट्रेस और मॉडल हैं. एक्ट्रेस 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स का खिताब हासिल कर चुकी हैं. जैकलीन ने बॉलीवुड में अभी तक कई हिट फिल्मों में काम किया है. साल 2009 में जैकलीन ने फिल्म अलादीन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.  जिनमें शामिल है हाउसफुल, मर्डर-2, हाउसफुल-2, रेस-2, किक, हाउसफुल-3, जुड़वां-2, बागी-2, रेस-3, बच्चन पांडे.

जैकलीन का एक्सेंट श्रीलंकन है इसलिए उन्हें हिंदी बोलने में शुरू से ही प्रॉब्लम होती आई है. कई बार उन्हें फिल्मों में डबिंग करानी पड़ती है. जब भी कोई फिल्म के लिए बात होती है तो सबसे पहले लैंग्वेज को लेकर हमेशा एक दिक्कत रहती है. जैकलीन ने कहा कि उन्हें लैंग्वेज को लेकर पहले कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब धीरे-धीरे सब सही हो रहा है. उन्हें संवाद को लेकर कभी कोई दिक्कत नहीं होती है. वह हमेशा हिंदी सीखने की कोशिश करती रहती हैं.

एक्ट्रेस का कहना है कि पहले फिल्में करते वक्त उन्हें काफी मुश्किलें होती थी और कास्टिंग करते वक्त भी उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता था. लोगों को अपनी बात हिंदी में समझाने के वक्त भी उन्हें प्रॉब्लम फेस करनी पड़ती थी. लेकिन अब उनके लिए वक्त सुधर रहा है. जैकलीन का कहना है कि लोगों को समय लगता है कि वह आपको समझें और आपको स्वीकार करें.

Jacqueline Fernandez On Dubbing: शूटिंग करने में जैकलीन फर्नांडिस को होती थीं ये दिक्कतें, डबिंग से पहले आती थी ऐसी फीलिंग

डबिंग के वक्त 
डबिंग करने का मतलब है कि हर पंक्ति को फिर से दोहराना और वो भी पूरे भाव के साथ. जैकलीन का कहना है कि जब भी वह डबिंग के वक्त टेबल पर जाती हैं तो उस समय उन्हें एक ही फीलिंग आती है ‘सत्यानाश, अगर डबिंग सही नहीं हुई तो पूरे सीन का ही कबाड़ा हो जाएगा’. उन्हें खुद डबिंग करने में मजा नहीं आता.  

शुरुआत का फिल्मी सफर
जैकलीन का कहना है कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में आई थीं, तो उनके पास जो भी फिल्म का ऑफर आता था तो वह उस फिल्म के लिए झट से हां कह दिया करती थीं, क्योंकि उनको ये लगता था कि जब भी कोई नया व्यक्ति बॉलीवुड में आता है तो उसके पास फिल्मों को लेकर ज्यादा ऑप्शन्स नहीं होते हैं, ऐसे में जो भी काम मिले उसे कर लेने में ही समझदारी है. उस समय बस एक ही चीज़ मायने रखती है कि बस फिल्म हिट हो जाए, ताकि उन्हें यूं ही काम मिलता रहे. क्योंकि लाइफ में किसी भी चीज़ की कोई गारंटी नहीं होती है.

टाईपकास्ट
फिल्म मर्डर-2 के बाद एक्ट्रेस को लगने लगा कि वह टाइपकास्ट हो रही हैं. क्योंकि उनकी ज्यादातर फिल्म में एक ही तरह के रोल थे. उनके हिसाब से लोग उन्हें गलैमरस और हॉट रोल में देखना ज्यादा पसंद करने लगे. जिससे उन्हें ये लगने लगा कि वह स्टीरियोटाईप हो गई हैं. जैकलीन का कहना है कि वह एक ही तरह के रोल नहीं करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने 'हाउसफुल' और 'किक' जैसी फिल्में साइन कीं. जब उन्होंने अभिनय शुरू किया था तो तब वह किसी भी फिल्म को करने से पहले वर्कशॉप नहीं किया करती थीं. जिससे उन्हें सेट पर कई बार प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता था. इसलिए जैकलीन ने फिल्म के सेट पर जाने से पहले वर्कशॉप करना शुरू कर दिया. वर्कशॉप करने से सेट पर हर चीज़ बेहतर होती चली जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': तेलुगू में भी रणवीर सिंह का भौकाल, पवन कल्याण को चटाई धूल, जानें 25 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': तेलुगू में भी रणवीर सिंह का भौकाल, पवन कल्याण को चटाई धूल, जानें 25 मार्च का कलेक्शन
Dhurandhar 2 Overseas BO: 'धुरंधर 2' का ओवरसीज मार्केट में धमाका, 250 करोड़ पार कलेक्शन, यूके में बनाया ये रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' का ओवरसीज मार्केट में धमाका, 250 करोड़ पार कलेक्शन, यूके में बनाया ये रिकॉर्ड
आर माधवन ऐसे बने थे 'धुरंधर 2' में 'अजय सान्याल', मेकअप आर्टिस्ट ने फोटोज में दिखाया ट्रांसफॉर्मेशन
आर माधवन ऐसे बने थे 'धुरंधर 2' में 'अजय सान्याल', मेकअप आर्टिस्ट ने फोटोज में दिखाया ट्रांसफॉर्मेशन

वीडियोज

फिल्म 'धुरंधर 2' पर संकट के बादल, गुरबानी के गलत इस्तेमाल पर मचा घमासान!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Iqbal Interview, बड़े साहब से दाऊद तक, सब पर खुलासा!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Pandor AKA Uzair Baloch Negative PR से लेकर फिल्म की सफलता तक
खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
सभी 10 टीमों के कप्तानों ने जमकर की मस्ती, अय्यर-रहाणे ने लगाए ठहाके, तस्वीरें हुई वायरल
सभी 10 टीमों के कप्तानों ने जमकर की मस्ती, अय्यर-रहाणे ने लगाए ठहाके, तस्वीरें हुई वायरल
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
Video: पेट्रोल पंप पर लाइन देख शख्स ने निकाला जुगाड़, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचा ऑफिस, वीडियो वायरल
पेट्रोल पंप पर लाइन देख शख्स ने निकाला जुगाड़, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचा ऑफिस, वीडियो वायरल
PNG कनेक्शन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें कितना आसान हुआ पाइप्ड गैस लगवाना?
PNG कनेक्शन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें कितना आसान हुआ पाइप्ड गैस लगवाना?
Embed widget