एक्सप्लोरर

Box Office Report: 'भारत' तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, सलमान की इन फिल्मों ने की थी ईद पर सबसे ज्यादा कमाई

Box Office Collection of Eid Release : सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर अकेले ही दस्तक देने वाली है और इसकी कमाई को लेकर अलग-अलग कयास लगने शुरू हो गए. 'भारत' को पूरे देश में 4000 से ज्यादा स्क्रिन्स पर रिलीज किया जाना है और वहीं, ओवरसीज में इस फिल्म 1250 स्क्रिन्स मिली हैं.

Box Office Collection of Eid Release: सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म 'भारत' कल बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है. हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर अकेले ही दस्तक देने वाली है और इसकी कमाई को लेकर अलग-अलग कयास लगने शुरू हो गए हैं. 'भारत' को पूरे देश में 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाना है और वहीं, ओवरसीज में इस फिल्म को 1250 स्क्रीन्स मिली हैं.

उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान की ये फिल्म उनकी पिछली सभी ईद पर रिलीज की गई फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना सकती है.

फिल्म नहीं वर्ल्ड कप देगा 'भारत' को टक्कर

भले ही सलमान खान की फिल्म अकेले ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है लेकिन इस बार उसकी कमाई में वर्ल्ड कप सेंधमारी कर सकता है. भारतीयों में क्रिकेट को लेकर दीवानगी किसी से छुपी नहीं है, कल यानी 5 जून को भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलने जा रही है.

Box Office Report: 'भारत' तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, सलमान की इन फिल्मों ने की थी ईद पर सबसे ज्यादा कमाई

30 मई से शुरू हो चुके वर्ल्ड कप में भारतीय टीम कल अपना आगाज करने वाली है. वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली ज्यादातर टीमें अपने सफर का आगाज कर चुकी हैं वहीं भारतीय टीम को मैदान पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं. ऐसे में मुमकिन है कि फिल्म के ईवनिंग शोज में दर्शकों की कतार जरा कम नजर आए.

पिछली ईद रिलीज बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

सलमान खान की अगर हम पिछली ईद पर रिलीज हुई फिल्मों के रिकॉर्ड को देखें तो उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है. सलमान की पिछली ईद रिलीज थी 'ट्यूबलाइट' फिल्म वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उसे अच्छी शुरुआत मिली थी. फिल्म ने पहले दिन करीब 21.24 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, पहले वीकेंड में फिल्म ने करीब 64.77 करोड़ की कमाई की थी.

Box Office Report: 'भारत' तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, सलमान की इन फिल्मों ने की थी ईद पर सबसे ज्यादा कमाई

ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान की फिल्मों में 2016 में आई 'सुल्तान' ने अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 36.54 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं, अपने पहले ही वीकेंड में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 180 करोड़ की कमाई की थी. यहां आपको बता दें कि 'सुल्तान' का पहला वीकेंड 5 दिन का था क्योंकि फिल्म बुधवार को रिलीज की गई थी.

Box Office Report: 'भारत' तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, सलमान की इन फिल्मों ने की थी ईद पर सबसे ज्यादा कमाई

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गई थी. फिल्म ने रिलीज के अपने पहले दिन में 27.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और पहले ही वीकेंड में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पर कर 102.6 करोड़ की कमाई की थी.

सलमान खान की 'किक' को भी ईद के मौके पर रिलीज किया गया था. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ की शानदार कमाई से शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 83.5 करोड़ की शानदार कमाई की थी.

Box Office Report: 'भारत' तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, सलमान की इन फिल्मों ने की थी ईद पर सबसे ज्यादा कमाई

साल 2012 में ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाइगर' को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म ने पहले ही दिन 32.92 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, रिलीज के पहले वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 116.05 करोड़ रुपए कमा लिए थे.

100 करोड़ का आंकड़ा करेगी पार

सलमान खान की पिछली ईद पर रिलीज हुई फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो ये फिल्म पहले दिन तो शानदार कमाई करने ही वाली है. साथ ही ये अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर देगी. ईद पर रिलीज होने वाली ज्यादातर फिल्मों का वीकेंड तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार, रविवार) न होकर बल्कि 5 दिन का होता है.

'भारत' भी बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है ऐसे में इसका वीकेंड भी 5 दिन का होगा. ऐसे में यदि हम फिल्म का एवरेज 30 करोड़ भी मानें तो फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. अब देखना ये है कि फैंस इसे कितना पसंद करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar The Revenge Live:'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, रणवीर सिंह को पड़ा 'थप्पड़', पाकिस्तान में लीक हुई
Live: 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, रणवीर सिंह को पड़ा 'थप्पड़', पाकिस्तान में लीक हुई
Dhurandhar 2: साउथ की इन 5 फिल्मों ने ‘धुरंधर 2’ का भयंकर नुकसान किया, बॉक्स ऑफिस Ranveer Singh को छोड़ा पीछे
Dhurandhar 2 पर भारी पड़ीं साउथ की ये 5 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की छोड़ा पीछे
Dhurandhar 2 Box Office Day 2 Live: दोपहर 1 बजे तक 'धुरंधर 2' का कलेक्शन 165 करोड़ के पार, दूसरे दिन 200 करोड़ के क्लब में एंट्री तय!
दोपहर 12 बजे तक 'धुरंधर 2' का कलेक्शन 158 करोड़ के पार, दूसरे दिन भी टूटेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड
आयशा खान की चमकी किस्मत, 'धुरंधर' के बाद अब राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के आइटम सॉन्ग में आएंगी नजर
आयशा खान की चमकी किस्मत, 'धुरंधर' के बाद अब राम चरण की 'पेड्डी' में करेंगी स्पेशल आइटम सॉन्ग

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Oil Producing Countries: सबसे ज्यादा तेल उत्पादन वाले 10 देशों की ये रही लिस्ट, टॉप पर कौन, भारत का नंबर कितना?
सबसे ज्यादा तेल उत्पादन वाले 10 देशों की ये रही लिस्ट, टॉप पर कौन, भारत का नंबर कितना?
दिल्ली दंगों के आरोपी शरलीज इमाम 6 साल बाद 10 दिन के लिए आए जेल से बाहर
दिल्ली दंगों के आरोपी शरलीज इमाम 6 साल बाद 10 दिन के लिए आए जेल से बाहर
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
विराट और गेल नहीं, आईपीएल में इस धुरंधर बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, देखें सभी सीजन की लिस्ट
विराट और गेल नहीं, आईपीएल में इस धुरंधर बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, देखें सभी सीजन की लिस्ट
Friday OTT Release: 'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड को बना देंगी धमाकेदार
'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Kalonji Oil Benefits For Hair: क्या सच में कलौंजी के तेल से रुक सकता है हेयर फॉल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
क्या सच में कलौंजी के तेल से रुक सकता है हेयर फॉल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
Embed widget