एक्सप्लोरर
BOX OFFICE: दूसरे दिन की कमाई के बाद अब तक 8.98 करोड़ आए 'ओके जानू' की झोली में

नई दिल्ली: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओके जानू' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. ये फिल्म पहले दिन यानि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ चार करोड़ रूपए कमा पाई. वहीं दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो शनिवार को इस फिल्म ने लगभग पांच करोड़ की कमाई की. दो दिन के कलेक्शन की बदौलत 'ओको जानू' की कमाई 8.98 करोड़ तक पहुंच गई है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर इन आंकड़ों की जानकारी दी है.
#OkJaanu Fri 4.08 cr, Sat 4.90 cr. Total: ₹ 8.98 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 15, 2017
इससे पहले श्रद्धा और आदित्य दोनों साथ में फिल्म ‘आशिकी 2’ में नजर आ चुके हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. अब देखना ये है कि फिल्म को वीकेंड के आखिरी दिन का कितना फायदा मिल पाता है. ‘ओके जानू’ मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘ओके कनमणि’ की रीमेक है. और पढ़ें
Source: IOCL

























