एक्सप्लोरर

Brahmastra के कारण सिनेमाघरों को हुआ करोड़ों का नुकसान? PVR CEO ने बताया सच

PVR CEO On Brahmastra Collection: सोशल मीडिया पर कई रिपोट्स में ‘ब्रह्मास्त्र’ के अच्‍छा परफॉर्म नहीं करने का दावा किया जा रहा है. इस पर पीवीआर सिनेमा के सीईओ Kamal Gianchandani ने सच सामने रखा है.

False Brahmastra Collections Claim: बायकॉट ट्रेंड के बीच रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहुप्रतिक्षित फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) रिलीज हो चुकी है. पहले ही दिन बंपर कमाई के साथ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार ओपिनिंग भी कर चुकी है. पूरे देश भर में ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहले दिन का कलेक्‍शन लगभग 35-36 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि फिल्‍म अपने पहले वीकेंड में आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘ब्रह्मास्त्र’ को अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिला है. पहले दिन इसकी कमाई कुल 3.40 मिलियन डॉलर रही और यह सबसे बड़ी ओपनर इंडियन फिल्‍मों की लिस्‍ट में भी शामिल हो गई. अब ‘ब्रह्मास्त्र’ के बिजनेस को लेकर इतने अच्‍छे नंबर्स सामने आने के बावजूद सोशल मीडिया पर कई ऐसी रिपोर्ट सर्कुलेट हो रही हैं, जिनमें फिल्‍म के अच्‍छा परफॉर्म नहीं करने का दावा किया जा रहा है. एक रिपोर्ट में तो फिल्‍म से सिनेमाहॉल को 800 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात भी कही जा रही है. अब इस तरह की रिपोर्ट्स में कितनी सच्‍चाई है, चलिए जानते हैं. 

'सब बकवास है' 

इस पूरे मामले पर मल्‍टीप्‍लेक्‍स पीवीआर चेन के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी (Kamal Gianchandani) ने चीजें स्‍पष्‍ट की हैं और ‘ब्रह्मास्त्र’ के बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही रिपोर्ट्स की पोल खोली है. एक ट्वीट में ज्ञानचंदानी ने कहा कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के बारे में इंटरनेट और मीडिया में फैलाई जा रहीं फर्जी व निगेटिव खबरों को देखकर वह हैरान हैं. वह कंफ्यूज हैं कि यह सब नासमझी में किया जा रहा है या जानबूझकर फिल्‍म के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है.

ज्ञानचंदानी ने यह भी कहा कि इस तरह की रिपोर्टों की वजह से हम जरूरी तथ्यों को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. उन्‍होंने कहा, ‘’मैं अब इस बात को कन्फर्म कर सकता हूं कि पीवीआर ने पहले ही दिन 'ब्रह्मास्त्र' से बॉक्स ऑफिस पर 8.18 करोड़ रुपये का बिजनस किया है.’’

ज्ञानचंदानी (Kamal Gianchandani) ने यह भी दावा किया कि वीकेंड पर 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन इससे भी ऊपर जाएगा. यानि कि फिल्‍म अपने पहले तीन दिनों 100 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी. फिल्‍म में रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के अलावा अमिताभ बच्‍चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

यह भी पढ़ें:- 

Brahmastra Box Office Collection: दूसरे दिन भी रणबीर-आलिया की फिल्म की धूम, इतने करोड़ का किया बिजनेस

Ram Charan Pics: फैमिली के साथ फुरसत के पल बिता रहे हैं राम चरण, सामने आई ये शानदार फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक बार एक अजनबी ने स्कूल से घर तक...'प्रियंका चोपड़ा ने बताई बेटी मालती को लोगों की नजरों से दूर रखने की चौंकाने वाली वजह
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को लोगों की नजरों से क्यों रखा है दूर ? चौंका देगी वजह
‘पिछले दो साल अच्छे नहीं रहे’, गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक रूमर्स पर बेटी टीना आहूजा ने तोड़ी चु्प्पी
गोविंदा- सुनीता के तलाक रूमर्स पर बेटी टीना ने तोड़ी चु्प्पी, बोलीं- ' पिछले दो साल से...'
साउथ की नंबर वन हीरोइन संग रोमांस करेंगे सलमान खान, राज एंड डीके के इस प्रोजेक्ट से मचाएंगे धमाल
साउथ की नंबर वन हीरोइन संग रोमांस करेंगे सलमान खान, राज एंड डीके के इस प्रोजेक्ट से मचाएंगे धमाल
Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ रही सक्सेसफुल, जानें- वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ रही सक्सेसफुल, जानें- वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US On India: ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका ने क्यों दी भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट, व्हाइट हाउस ने किया खुलासा
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अदिवी-मृणाल की 'डकैत' की नई रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
खामेनेई अपने बेटे को नहीं बनाना चाहते थे ईरान का सुप्रीम लीडर, मगर क्यों? वसीयत को लेकर बड़ा दावा
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
क्या पायलट भी मारते हैं हवाई जहाज के शीशे पर कपड़ा, जानिए कैसे साफ होता है प्लेन का कांच?
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
Embed widget