एक्सप्लोरर

Bruce Lee Death Anniversary: जिस पानी से नफरत करते थे ब्रूस ली, उसने ही ली थी उनकी जान? आज तक नहीं खुला मौत का राज

Bruce Lee: वह भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी मार्शल आर्ट के सरताज कहे जाते हैं. बात हो रही है ब्रूस ली थी, जिन्होंने आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

Bruce Lee Unknown Facts: सैन फ्रांसिस्को में 27 नवंबर 1940 के दिन जन्मे ब्रूस ली आज भी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी शोहरत का आलम यह है कि अगर कोई मार्शल आर्ट में माहिर माना जाता है तो उसकी तुलना ब्रूस ली से ही होती है. हालांकि, मार्शल आर्ट का यह बेहतरीन योद्धा महज 32 साल में ही 20 जुलाई 1972 के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गया. डेथ एनिवर्सरी स्पेशल में हम आपको ब्रूस ली की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं. 

ऐसा रहा ब्रूस ली का करियर

बता दें कि ब्रूस ली ने बेहद कम उम्र में ही करियर की शुरुआत कर दी थी. जब वह 18 साल के थे, तब तक 20 फिल्मों में एक्टिंग कर चुके थे. उन्होंने अपनी फिल्मों में कई मार्शल कलाकारों के साथ काम किया, जो बाद में बहुत बड़े सितारे बन गए. इस लिस्ट में जैकी चेन, सामो हंग, चंक नोरिस और यूएन बियाओ शामिल थे. बता दें कि ब्रूस ली गामा पहलवान और बॉक्सर मोहम्मद अली के बहुत बड़े फैन थे. वह मोहम्मद अली के साथ एक फाइट भी लड़ना चाहते थे. ब्रूस ली ने अपने करियर में सिर्फ सात हॉलीवुड फिल्में कीं, जिनमें से तीन उनके निधन के बाद रिलीज हुई थीं.

फुर्ती देख हैरान रह जाते थे लोग

18 साल की उम्र में उन्होंने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और फीस भरने के लिए लोगों को कुंग फू सिखाना शुरू कर दिया. 1962 के दौरान ब्रूस ली ने एक फाइट लड़ी थी, जिसमें उन्होंने महज 11 सेकेंड में अपने विरोधी को 15 पंच मार दिए थे. इसके अलावा वह दो उंगलियों से पुश अप लगा लेते थे. इसके अलावा उनकी किक की रफ्तार इतनी तेज होती थी कि शूटिंग के दौरान एक शूट को 34 फ्रेम स्लो करना पड़ता था. 

मौत को लेकर आज भी रहस्य बरकरार

कहा जाता है कि ब्रूस ली को पानी से नफरत थी और उन्हें तैरना भी नहीं आता था. दावा तो यह भी किया जाता है कि उनकी मौत की वजह भी पानी ही रहा. एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ब्रूस ली ने ज्यादा पानी पी लिया था, जिससे उनका निधन हुआ. यह दावा क्लिनिकल किडनी जर्नल में किया गया, जिसमें ब्रूस ली की मौत की वजह हाइपोनाट्रेमिया नाम की बीमारी बताई गई. वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ब्रूस ली का निधन सिर दर्द की गोली के सेवन से हुआ था. कहा जाता है कि दवा ने रिएक्शन कर दिया, जिससे उनके दिमाग का साइज 13 पर्सेंट तक बढ़ गया था.

टूट रहा है Neetu Kapoor का परिवार? लोगों के साथ बयां किया दर्द 'हम उन्हें दफना देते हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: कोविड के बाद अक्षय की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन?
कोविड के बाद अक्षय की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानें- क्लोजिंग कलेक्शन
Sunday Box Office:संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
संडे को बजा 'स्पाइडर मैन' का डंका, 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget