एक्सप्लोरर

डिलीवरी डेट से 20 दिन पहले अस्पताल में एडमिट हुईं दीपिका पादुकोण, सी-सेक्शन के जरिए देंगी बच्चे को जन्म?

Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण तय डिलीवरी डेट से 20 दिन पहले ही हॉस्पिटल में एडमिट हो गई हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस सी-सेक्शन डिलीवरी के जरिए अपने बच्चे का वेलकम करेंगी.

Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं. दीपिका और रणवीर इसी महीने अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे. एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में हैं लेकिन तय डिलीवरी डेट से पहले ही वे हॉस्पिटल में एडमिट हो गई हैं. ऐसे में फैंस को कभी भी गुड न्यूज मिल सकती है. इस बीच अब खबर आई है कि एक्ट्रेस की सी-सेक्शन डिलीवरी हो सकती है.

दरअसल पहले खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण 28 सितंबर को अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं. लेकिन एक्ट्रेस अब तय डिलीवरी डेट से 20 दिन पहले ही हॉस्पिटल में एडमिट हो गई हैं. मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो उनकी फैमिली ने सी-सेक्शन के जरिए उनके बच्चे का वेलकम करने की प्लानिंग की है.

फैमिली संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं दीपिका
बता दें कि शनिवार (7 सितंबर) को दीपिका पादुकोण को एच.एन.रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था. इससे एक दिन पहले ही दीपिका अपने पति रणवीर सिंह और पूरी फैमिली के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं. उन्होंने पूरी फैमिली के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए थे और आशीर्वाद लिया था. इस दौरान एक्ट्रेस हरे रंग की बनारसी साड़ी पहने नजर आई थीं जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.

दीपिका-रणवीर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाई दी थीं. फिल्म में उन्होंने प्रेग्नेंट महिला का रोल प्ले किया था. वहीं अब एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगी. रणवीर सिंह की बात करें तो वे आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखे थे. अब वे 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे. फिल्म में उनका सिंबा अवतार में कैमियो होगा. इसके अलावा उनके पास आदित्य धर की भी एक एक्शन फिल्म है.

ये भी पढ़ें: Jigra Teaser: 'एक हजारों में मेरी बहना है...' आलिया भट्ट-वेदांग रैना की 'जिगरा' का टीजर आउट

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget