एक्सप्लोरर

Deva Song: ’भसड़ मचा' सॉन्ग के साथ 'देवा' ने मचाई धूम, झूमने पर मजबूर कर रहे हैं शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के मूव्स!

Deva: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा का नया गाना रिलीज हो गया है. इस सॉन्ग ने आते ही धूम मचा दी है और इसके इलेक्ट्रीफाइंग मूव्स पर लोग खूब थिरक रहे हैं.

Deva Song Bhasad Macha Out: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा साल की मच अवेटेड फिल्म है. इस अपकमिंग मूवी के पोस्टर्स और टीजर ने पहले ही फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाई हुई है. वहीं अब मेकर्स ने देवा का नया गाना रिलीज कर दिया है. जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. ये गाना मस्ती और एनर्जी का पावरहाउस है!

देवा का सॉन्ग 'भसड़ मचा' हुआ रिलीज
ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे दर्शकों को सरप्राइज करने का हुनर जानते हैं. पहले देवा के धमाकेदार पोस्टर्स, फिल्म का टीज़र और "भसड़ मचा" गाने के टीज़र के बाद अब, फिल्म का पहला गाना पूरी तरह रिलीज़ हो चुका है.टीज़र ने पहले ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी, और अब "भसड़ मचा" गाने की पहली ही धुन से आप इसके फैन हो जाएंगे.

इसका एनर्जी से भरा म्यूजिक आपको डांस के मूड में ले आता है. मीका सिंह की दमदार आवाज़, शाहिद कपूर का जबरदस्त कॉप अवतार और पूजा हेगड़े की शानदार मौजूदगी ने स्क्रीन पर कमाल कर दिया है. शाहिद का बेमिसाल स्वैग और उनकी मास अपील, पूजा की ग्रेस और एनर्जी के साथ मिलकर ऐसी केमिस्ट्री बनाते हैं जो देखने वालों को पूरी तरह बांध लेता है. "आला रे आला, देवा आला" की दमदार गूंज ऐसी एनर्जी पैदा करती है जो हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देती है, जिससे इस जोश भरे अनुभव को बार-बार महसूस करने का दिल करता है.

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री है कमाल 
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री वाकई कमाल की है. शाहिद की जबरदस्त एनर्जी को पूजा की ग्रेस और बेबाक अंदाज बखूबी बैलेंस करते हैं. शाहिद और पूजा का साथ में डांस ऐसा तालमेल दिखाता है कि हर मूव एकदम परफेक्ट लगती है. उनकी हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस इतनी शानदार है कि आप उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे. उनकी कोरियोग्राफी और हुक स्टेप का अंदाज इतना जबरदस्त है कि हर कोई इसे बार-बार करना चाहेगा.

बॉस्को लेस्ली मार्टिस की शानदार कोरियोग्राफी के साथ "भसड़ मचा" गाने में मीका सिंह, विशाल मिश्रा और ज्योतिका तंगरी की ताकतवर आवाज़ें गाने को और भी जबरदस्त बनाती हैं. विशाल मिश्रा का संगीत और राज शेखर के लिखे बोल इसे एक बेहतरीन बैंगर बना देते हैं, जिसका हम सभी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.

कब रिलीज होगी देवा
"देवा," जो कि रोशन एंड्रयूज द्वारा डायरेक्ट और ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई है, एक इलेक्ट्रीफाइंग एक्शन थ्रिलर है, जो 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ होगी. "भसड़ मचा" गाने के रिलीज़ होते ही फिल्म के लिए उम्मीदें और बढ़ गई हैं, और अब इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

 

ये भी पढ़ें:-अस्पताल में भर्ती तारक मेहता... फेम गुरुचरण सिंह पर करोड़ों का कर्जा, नहीं कर रहा कोई मदद, करीबी दोस्त ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live 5 April 2026: ‘धुरंधर 2’ की कमाई 1564 करोड़, विजय देवरकोंडा ने रोमांटिक अंदाज में रश्मिका को विश किया बर्थडे
लाइव: ‘धुरंधर 2’ की कमाई 1564 करोड़, विजय देवरकोंडा ने रोमांटिक अंदाज में रश्मिका को विश किया बर्थडे
'पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया...', सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर पूनम सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी
'पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया...', सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर पूनम सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी
Dhurandhar 2 BO Day 18 live: 'धुरंधर 2' पर 18वें दिन भी हो रही पैसों की बारिश, 6 बजे तक 1000 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'धुरंधर 2' पर 18वें दिन भी हो रही पैसों की बारिश, 6 बजे तक 1000 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
'रामायण' के वीएफएक्स पर उठे सवाल तो ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट, बोले- 'हां खराब होते हैं लेकिन...'
'रामायण' के वीएफएक्स पर उठे सवाल तो ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट, बोले- 'हां खराब होते हैं लेकिन...'

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' का ट्रेलर | Bollywood Masala | Toaster Trailer
Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का राफेल, भ्रम में PAK', US के Ex पायलट ने बताया कैसे इंडिया ने बनाया बेवकूफ
'ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का राफेल, भ्रम में PAK', US के Ex पायलट ने बताया कैसे इंडिया ने बनाया बेवकूफ
चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ब्लास्ट के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ब्लास्ट के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
SRH ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे बड़ा स्कोर; IPL में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
SRH ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे बड़ा स्कोर; IPL में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
930 KM की रेंज, 1000 KG वारहेड... कितनी खतरनाक हैं JASSM-ER मिसाइलें, जिन्हें ईरान में दागने की तैयारी में जुटा अमेरिका?
930 KM की रेंज, 1000 KG वारहेड... कितनी खतरनाक JASSM-ER मिसाइलें, जिन्हें ईरान में दागेगा US?
Assam Assembly Elections 2026: 'हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?' कांग्रेस के आरोपों पर भड़के असम CM, कहा- 48 घंटे के भीतर...
'हिमंता की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?' कांग्रेस के आरोप पर भड़के असम CM, कहा- 48 घंटे के भीतर...
Video: जर्मन ट्रैवलर हुआ भारत के QR पेमेंट का फैन, बोला—“Real Digi-India”, VIDEO वायरल
जर्मन ट्रैवलर हुआ भारत के QR पेमेंट का फैन, बोला—“Real Digi-India”, VIDEO वायरल
LOTUS Programme FY2026: जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
Embed widget