एक्सप्लोरर

Dunki Box Office Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर अब टूट रही ‘डंकी’ की सांसें, हर दिन घट रही शाहरुख खान की फिल्म की कमाई, 21वें दिन का कलेक्शन है शॉकिंग

Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान की ‘डंकी’ अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है. फिल्म का इतना बुरा हाल है कि इसके लिए अब मुट्ठी भर कमाई करना भी मुश्किल हो गया है.

Dunki Box Office Collection Day 21:  शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)  स्टारर साल 2023 की रिलीज ‘डंकी’ (Dunki)  को ऑडियंस से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और इसने अच्छा खासा कलेक्शन भी कर लिया है. हालंकि अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में ‘डंकी’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमती नजर आ रही है. फिल्म के कलेक्शन में हर दिन भारी गिरावट देखी जा रही है. आलम ये है कि शाहरुख खान की ये फिल्म अब 2 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘डंकी’ ने रिलीज के तीसरे बुधवार यानी 21वें दिन कितनी कमाई की है?

डंकीने 21वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
शाहरुख खान की डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई तो की है लेकिन ये फिल्म किंग खान की 'पठान' और 'जवान' जैसा जादू नहीं चला पाई. फिल्म को प्रभास की 'सालार' से क्लैश के चलते काफी नुकसान हुआ और रिलीज के तीसरे हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल हो गया है. फिल्म ने 29.2 करोड़ से ठीक ठाक ओपनिंग की थी लेकिन इसके बाद इसकी कमाई में इजाफा नहीं हुआ और ये स्थिर रफ्तार से कलेक्शन करती रही. इसी के साथ रिलीज के दो हफ्तो में इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

वहीं तीसरे हफ्ते में ‘डंकी’ अब चंद करोड़ कमाने में भी काफी जद्दोजहद कर रही है. फिल्म की तीसरे हफ्ते की कमाई की बात करें तो थर्ड फ्राइडे ‘डंकी’ ने 2.25 करोड़ कमाए. फिर तीसरे शनिवार फिल्म का कलेक्शन 3.5 करोड़ रहा और तीसरे रविवार ‘डंकी’ ने 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे सोमवार फिल्म ने 1.5 करोड़ कमाए और तीसरे मंगलवार ‘डंकी’ का कलेक्शन 1.4 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे बुधवार यानी 21वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘डंकी’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘डंकी’ की 21 दिनों की कुल कमाई अब 220.72 करोड़ रुपये हो गई है.

डंकी क्या ‘टाइगर 3’ और चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी
‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर अब रेंग रही है. फिल्म के लिए मुट्टी भर कलेक्शन करने में पसीने छूट रहे हैं. ऐसे में 21 दिन बाद 220 करोड़ की कमाई के साथ ‘डंकी’ के लिए 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'टाइगर 3' के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक करना काफी मुश्किल हो गया है. बता दें कि 2003 में रिलीज हुई 'चेन्नई एक्सप्रेस' का लाइफटाइम कलेक्शन 227 करोड़ रुपये था. वहीं सलमान खान की साल 2023 की रिलीज 'टाइगर 3' का लाइफटाइम कलेक्शन 233 करोड़ रुपये रहा था

अब 12 जनवरी को सिनेमाघरों में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर 'मेरी क्रिसमस' रिलीज हो रही है. इस थ्रिलर फिल्म का काफी बज है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ‘डंकी’ अब कितना कलेक्शन कर पाती है.

यह भी पढ़ें-Animal Box Office Collection Day 40 Worldwide: ना प्रभास की 'सालार'...ना किंग खान की 'डंकी' रोक पाई 'एनिमल' की रफ्तार, फिल्म ने 900 करोड़ क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने बाल उगाने के लिए कराया था PRP ट्रीटमेंट? प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था...
सलमान खान ने बाल उगाने के लिए कराया था PRP ट्रीटमेंट? प्रोड्यूसर ने बताया सच
30 साल की उम्र में 240 करोड़ की नेटवर्थ, जानें कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं 'स्पाइडर-मैन' टॉम हॉलैंड
30 साल की उम्र में 240 करोड़ की नेटवर्थ, जानें कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं 'स्पाइडर-मैन'
Spider-Man Brand New Day: स्पाइडर-मैन ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 'एवेंजर्स एंडगेम' को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर रही ओपनिंग
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर देख खुशी से झूमीं आलिया भट्ट, लिख दी ये बात
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर देख खुशी से झूमीं आलिया भट्ट, लिख दी ये बात

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget