एक्सप्लोरर

Dunki Box Office Collection Day 3: 'सालार' की सुनामी में बह जाएगी 'डंकी'? शाहरुख खान की फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन है शॉकिंग

Dunki Box Office Collection Day 3: एडवांस बुकिंग में 'सालार' का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. जहां 'डंकी' ने शनिवार के लिए एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ कमाए हैं तो वहीं 'सालार' ने लगभग दोगुनी कमाई की है.

Dunki Box Office Collection Day 3: शाहरुख खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं. 'डंकी' ने तीन दिनों में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. हालांकि ये कलेक्शन फिल्म के क्रेज के आगे काफी कम लग रहा है. दरअसल 'डंकी' की रिलीज के अगले दिन यानी 22 दिसंबर को ही प्रभास की 'सालार' रिलीज हो गई है. दर्शकों को इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतजार था और अब लग रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म क्लैश की चपेट में आ गई है.

'डंकी' के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन 29.2 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 20.5 करोड़ रुपए कमाए. वहीं अब तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक (दोपहर 1 बजे तक) 5.26 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'डंकी' का कुल कलेक्शन 54.96 करोड़ रुपए हो गया है.

Day 1  ₹ 29.2 करोड़
Day 2  ₹ 20.5 करोड़ 
Day 3 ₹ 5.26 करोड़  (शुरुआती आंकड़े)
कुल ₹ 54.96 करोड़

एडवांस बुकिंग में कैसा है हाल?
एडवांस बुकिंग के हिसाब से अगर 'सालार' और 'डंकी' के शनिवार के कलेक्शन को कंपेयर करें तो प्रभास की फिल्म का पलड़ा अब भी भारी नजर आ रहा है. जहां 'डंकी' ने शनिवार के लिए एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ कमाए हैं तो वहीं 'सालार' ने लगभग दोगुना यानी 19.7 करोड़ अपने नाम कर लिए हैं. ऐसे में साफ है कि प्रभास की फिल्म का 'डंकी' पर असर हुआ है.

डंकी: स्टारकास्ट और बजट
'डंकी' को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. ये पहली बार है जब शाहरुख खान और हिरानी ने एक साथ काम किया है. शाहरुख खान स्टारर फिल्म में विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी का भी अहम किरदार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 85 करोड़ के बजट में बनाई गई है. 

ये भी पढ़ें: Dunki देखने गई 'कावेरी अम्मा' तो इंटरवल में लोग बोले 'ये तो जवान की मम्मी है', Ridhi Dogra ने शेयर किया मजेदार किस्सा

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टॉक्सिक एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
टॉक्सिक एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
राम गोपाल वर्मा की 'पुलिस कंपनी' की शूटिंग रूकी, देने पड़े 1.11 करोड़ रुपये, जानें क्या है मामला?
क्यों रूकी राम गोपाल वर्मा की 'पुलिस कंपनी' की शूटिंग, देने पड़े 1.11 करोड़ रुपये
'आवारापन' डायरेक्टर मोहित सूरी ने खरीदी लग्जरी कार, डेढ़ करोड़ है कीमत
'आवारापन' डायरेक्टर मोहित सूरी ने खरीदी लग्जरी कार, डेढ़ करोड़ है कीमत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget