एक्सप्लोरर

Exclusive: श्रवण के निधन पर फूट-फूटकर रोए नदीम, बोले- मैंने अपना छोटा भाई खो दिया

श्रवण राठौड़ के निधन पर उनके म्यूजिक पार्टनर नदीम सैफी फूट-फूटकर रोए. एबीपी न्यूज के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने अपना छोटा भाई खो दिया.

मुम्बई. 12 अगस्त, 1997 को म्यूजिक मुगल गुलशन कुमार की हत्या में शामिल होने का इल्जाम लगने के बाद भारत से फरार होकर लंदन में जा बसे नदीम-श्रवण फेम नदीम ने अपने म्यूजिक पार्टनर श्रवण की कोरोना से हुई मौत पर लंदन से एबीपी न्यूज़ से फोन पर एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस पूरी बातचीत के दौरान नदीम अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए और श्रवण को याद करते हुए कई दफा रोए.

श्रवण के निधन पर नदीम की पहली प्रतिक्रिया जानने के लिए जैसे ही एबीपी न्यूज़ ने उन्हें लंदन में फोन लगाया, नदीम फोन उठाते ही फूट-फूट कर रोने लगे. रोते-रोते नदीम के मुंह से श्रवण की याद में जो पहले शब्द निकले वो थे - "मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया... मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया." पूरी बातचीत के दौरान बार-बार आंसू बहाते हुए नदीम ने कई बार इस पंक्ति को दोहराया.

"श्रवण और मैंने बहुत कुछ सहा"
चंद पलों के बाद नदीम ने जब खुद को संभाला तो उन्होंने कहा, "मैंने और श्रवण दोनों ने जिंदगी में बहुत कुछ सहा है और हम दोनों को जिंदगी में जो कुछ भी सहना पड़ा, उसमें हम दोनों की कोई गलती नहीं थी." ये कहते हुए नदीम फिर अपने आंसुओं को काबू में नहीं कर पाए और रोने लगे. एक बार फिर रोते हुए नदीम ने कहा, "जिंदगी ने हम दोनों को बहुत परेशान किया मगर हम दोनों अपने लिए कुछ भी नहीं कर पाए." नदीम ने दोनों की परेशानियों पर कुछ भी कहने से इनकार किया और उनसे जुड़ी और यादों को साझा किया.

बेहद जज्बाती लग रहे नदीम ने एक बार फिर से खुद को संभालने की कोशिश की और कहा, "वो हमेशा से मुझे एक म्यूजिक पार्टनर मानने की बजाय हमेशा से एक बड़े भाई की तरह ट्रीट किया करता था और मेरे लिए उसके दिल में बहुत इज्जत हुआ करती थी. लोग अक्सर मुझे बताया करते थे कि जब भी मैं नदीम को फोन किया करता था तो वो मेरे सम्मान में उठ खड़ा होता था और उसके बाद ही मुझसे फोन पर बात किया करता था. उसके मन में मेरे लिए इस कदर इज्जत हुआ करती थी जिसे लफ्जों में बयां करना मेरे लिए बहुत मुश्किल साबित हो रहा है."

भोजपुरी फिल्म दंगल से की शुरुआत
नदीम-श्रवण ने 70 के दशक में भोजपुरी फिल्म 'दंगल' से एक संगीतकार जोड़ी के तौर पर अपनी शुरुआत की थी. इसके बाद 1981 में आई 'मैने जीना सीख लिया' बतौर संगीतकार नदीम-श्रवण की पहली हिंदी फिल्म थी.

आपको श्रवण की कौन सी बात सबसे ज्यादा याद आएगी? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर नदीम ने कहा, "ऐसी कोई बात नहीं है श्रवण की जो मैं कभी भुला पाऊंगा. उसकी हरेक बात मेरे जेहन में चस्पां है. जिंदगी में ऐसा कभी नहीं हुआ जब मैंने उससे कोई रिक्वेस्ट की हो, उसे कुछ कहा हो और उसने मेरी बात को टाल दिया हो. वो एक छोटे भाई की तरह मेरी हर बात को गौर से सुनता था और हमेशा से मेरी हर बात को माना करता था. उसने कभी भी मुझे किसी भी बात के लिए इनकार नहीं किया." ये कहते-कहते नदीम एक बार फिर से भावुक होकर रोने लगे.

90 के दशक में था जलवा
90 के दशक में नदीम के साथ मिलकर श्रवण ने सबसे कामयाब संगीतकार जोड़ी के तौर पर कई फिल्मों का हिट संगीत और सैंकड़ों लोकप्रिय गाने दिये जो आज भी लोगों की जुबां पर है. 90 के दशक में संगीतकार के तौर पर नदीम-श्रवण की बॉलीवुड में इस कदर तूती बोलती थी कि हर दूसरी-तीसरी फिल्म में दोनों का संगीत हुआ करता था. हर दूसरा निर्माता और निर्देशक उनके संगीत के जादू से अपनी फिल्मों को हिट कराने के ख्वाहिश पाला करता था. दोनों के संगीत का का जलवा कुछ ऐसा था कि उस दौर में इनके संगीत की वजह से ही कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' के सुपरहिट गानों ने हमेशा के लिए नदीम-श्रवण की किस्मत को बदलकर रख दिया और फिर दोनों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

इन फिल्मों में दिया हिट संगीत
नदीम-श्रवण की जोड़ी ने 'आशिकी', 'साजन', 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'साथी', 'दीवाना', 'फूल और कांटे', 'हम हैं राही प्यार के', 'राजा हिंदुस्तानी', 'जान तेरे नाम' 'रंग', 'राजा', 'धड़कन', 'परदेस', 'दिलवाले', 'राज', 'अंदाज', 'बरसात', 'सिर्फ तुम', 'कसूर', 'बेवफा' जैसी तमाम फिल्मों में हिट संगीत देकर अपनी पहचान सबसे कामयाब और उस दौर के सबसे महंगी संगीतकार जोड़ी के तौर पर बनाई थी. 

नदीम ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि इतने सालों तक लंदन में रहते हुए भी वे श्रवण से टच में थे और वो अक्सर उन्हें फोन किया करते थे. नदीम ने बताया, "20-25 दिन पहले मेरी श्रवण से फोन पर बात हुई थी. उस वक्त हमने ढेर सारी बातें की थीं. हमारे बीच जल्द ही अमेरिका में कंसर्ट करने को लेकर भी तमाम बातें हुई थी. इस पर लंबी चली बातचीत के दौरान हम दोनों ने फैसला किया था कि कोविड का असर कम होते ही और माहौल के सामान्य होने पर हम दोनों कंसर्ट को लेकर तमाम बातें फाइनल करेंगे, लेकिन हम एक बार फिर से मिलते और साथ में काम करते पहले ही वो मुझे छोड़कर हमेश हमेशा के लिए चला गया." ये कहकर एक बार से नदीम का गला रुंध आया और वो फिर से रोने लगे.

ये भी पढ़ें:

नदीम-श्रवण फेम संगीतकार श्रवण राठौड़ का मुंबई में निधन, कोरोना से थे संक्रमित

सुमित्रा महाजन के निधन की खबर निकली अफवाह, फजीहत के बाद शशि थरूर ने डिलीट किया ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आईपीएल मैच देखने पहुंचीं 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन, भीड़ ने घेरा, पिता ने ऐसे किया प्रोटेक्ट
आईपीएल मैच देखने पहुंचीं 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन, भीड़ ने घेरा, पिता ने ऐसे किया प्रोटेक्ट
Dhurandhar 2 Box Office Day 12 Live Updates: दूसरे मंडे भी 'धुरंधर 2' करेगी तगड़ा कलेक्शन, 3 बजे तक 6 करोड़ के पार हुई कमाई
दूसरे मंडे भी 'धुरंधर 2' करेगी तगड़ा कलेक्शन, 3 बजे तक 6 करोड़ के पार हुई कमाई
'जो धुरंधर 2 देख रहे वो मूर्ख हैं क्या?', प्रोपगैंडा के आरोपों पर प्रियदर्शन ने आदित्य धर को किया डिफेंड
'जो धुरंधर 2 देख रहे वो मूर्ख हैं क्या?', प्रोपगैंडा के आरोपों पर प्रियदर्शन ने आदित्य धर को किया डिफेंड
Entertainment News Live: सलमान खान ने नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान, शाहरुख खान की किंग का दुबई शेड्यूल हुआ कैंसिल
Live: सलमान खान ने नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान, शाहरुख खान की किंग का दुबई शेड्यूल हुआ कैंसिल

वीडियोज

America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स, आज कौन जीतेगा? जानें RR और CSK में किसका पलड़ा भारी
राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स, आज कौन जीतेगा? जानें RR और CSK में किसका पलड़ा भारी
शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, बोलीं- गैस की दिक्कत हो रही
शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, बोलीं- गैस की दिक्कत हो रही
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Video: अयोध्या में बाल रूप में दिखा श्री राम का अवतार, बच्चे का रूप देख मुस्कुराए भक्त, वीडियो वायरल
Video: अयोध्या में बाल रूप में दिखा श्री राम का अवतार, बच्चे का रूप देख मुस्कुराए भक्त, वीडियो वायरल
Blood Clots In Legs Causes: पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
Embed widget