एक्सप्लोरर

फरदीन खान ने संभालकर रखी है पिता फिरोज खान की हर निशानी, मौत के 15 साल बाद भी नहीं लगाया किसी चीज को हाथ

Fardeen Khan On Feroz Khan Memories: फिरोज खान का कैंसर के चलते 2009 में निधन हो गया था. हाल ही में उनके बेटे फरदीन खान ने बताया कि उन्होंने पिता के निधन के 15 साल बाद भी उनकी चीजें संभालकर रखी हैं.

Fardeen Khan On Feroz Khan Memories: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' से 14 साल के ब्रेक के बाद स्क्रीन पर वापसी की. इसके बाद उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' और 'विस्फोट' में भी देखा गया. फिलहाल वे 'हाउसफुल 5' की तैयारियों में बिजी हैं और इस बीच उन्होंने अपने पिता फिरोज खान को याद किया है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं.

एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रहे फिरोज खान फिल्मी दुनिया में एक बड़ा नाम थे. उन्हें कैंसर था जिसके चलते महज 69 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. 27 अप्रैल 2009 को फिरोज खान ने आखिरी सांस ली थी. उनके निधन को अब 15 साल हो गए हैं लेकिन उनके बच्चों ने उन्हें अपने दिल में और अपने घर में किसी ना किसी तरह जिंदा रखा है जिसका खुलासा खुद फरदीन ने किया है.

Preview

बहन के साथ रखा पिता का ख्याल
फरदीन खान ने हाल ही में GQ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने पिता फिरोज खान को लेकर बात की. इस दौरान उनसे पूछा गया कि अपने पिता को कैंसर से जूझते देखना उनके लिए कैसा था और उन्होंने अपने आखिरी दिन कैसे गुजारे. इसपर फरदीन ने कहा- 'उन्हें स्टेज IV कैंसर का पता चला था और उनका प्रॉग्नोसिस अच्छा नहीं था. मेरी बहन और मैं उनके प्राइमरी केयरटेकर थे और उन्हें इस बारे में न बताने की बहुत कोशिश की.'

Feroz Khan - IMDb

'मेरे पिता एक टाइगर थे...'
फरदीन ने आगे कहा- 'हमने उसे कभी नहीं बताया कि वो कितने सीरियस थे. हम कोई उम्मीद नहीं छोड़ना चाहते थे. मैंने इसे पहले कभी शेयर नहीं किया है. मेरे पिता एक टाइगर थे और उसी की तरह रहते थे. उनकी पर्सनैलिटी लाइफ से भी बड़ी थी और ये सिर्फ बाहरी दुनिया के लिए नहीं था, उन्होंने घर पर भी एक ग्रैंड लाइफ जी. इसलिए उन्हें बीमार और कमजोर देखना बहुत मुश्किल था.'

15 साल बाद भी संभालकर रखी है पिता की हर निशानी
'हीरामंडी' एक्टर आगे बताते हैं कि उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद भी उनकी चीजें इधर-उधर नहीं कीं. वे कहते हैं- 'उनकी (फिरोज खान) अलमारी बिल्कुल वैसी ही है जैसी उन्होंने 15 साल पहले अपने निधन के बाद छोड़ी थी. मेरे पास उनका सब कुछ है- उनके जूते, बेल्ट, मोजे, टोपी और उसके बाथरोब तक. मैं उनकी किसी भी चीज को छू नहीं पाया हूं. उनके फैंस के लिए मेरे दिमाग में एक आइडिया चल रहा है और मैं उनकी विरासत की इज्जत करने के लिए उन्हें कुछ देना चाहता हूं.'

ये भी पढ़ें: Devara Box Office Collection Day 12: 'देवरा' ने ली 250 करोड़ क्लब में एंट्री, तोड़ा विक्की कौशल की इस फिल्म का रिकॉर्ड

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget