एक्सप्लोरर

Fateh Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 'फतेह' ने की 'पुष्पा 2' के बराबर कमाई, देखें कलेक्शन

Fateh Box Office Collection Day 2: सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' ने बॉक्स ऑफिस पर स्लो ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन फतेह का कलेक्शन और भी घट गया है. हालांकि फिल्म ने पुष्पा 2 के बराबर कमाई की है.

Fateh Box Office Collection Day 2: सोनू सूद की एक्शन-पैक्ड फिल्म 'फतेह' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की पॉलीटिकल-ड्रामा 'गेम चेंजर' से टकराई है. वहीं पहले से ही पर्दे पर 'पुष्पा 2' मौजूद है और ऐसे में सोनू सूद की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर स्लो ओपनिंग ली थी. वीकेंड से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन दूसरे दिन तो 'फतेह' का कलेक्शन और भी घट गया और 'पुष्पा 2' के बराबर रहा.

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो 'फतेह' ने पहले दिन 2.4 करोड़ रुपए कमाए थे और बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट नजर आई. 'फतेह' ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज दो करोड़ रुपए कमाए हैं. यानी दो दिन में सोनू सूद की फिल्म ने कुल 4.4 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

'पुष्पा 2' के बराबर रहा कलेक्शन
बता दें कि 'फतेह' और 'गेम चेंजर' 10 जनवरी को रिलीज हुए हैं और इससे पहले से 'पुष्पा 2' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा बना हुआ है. अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म को रिलीज हुए 38 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म अब भी हर रोज करोड़ों में कमा रही है. इस शनिवार (38वें दिन) भी 'पुष्पा 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'फतेह' के बराबर कमाई की है. जहां 'फतेह' ने दूसरे दिन 2 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं 'पुष्पा 2' के 38वें दिन का कलेक्शन 2 करोड़ रुपए ही रहा.

'फतेह' की स्टार कास्ट
सोनू सूद स्टारर फिल्म 'फतेह' को खुद सोनू सूद ने ही डायरेक्ट किया है. फिल्म को शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है. 'फतेह' में सोनू सूद, और जैकलीन फर्नांडीस लीज रोल में दिखाई दिए हैं. इसके साथ ही विजय राज और नसीरुद्दीन शाह ने भी अहम भूमिका अदा की है.

ये भी पढ़ें: Game Changer Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ''गेम चेंजर'', दूसरे दिन ही घटी फिल्म की कमाई

 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday BO: बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' और 'जन नायकन' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget