एक्सप्लोरर

रीमा लागू : ओझल हो गईं बॉलीवुड की ममतामयी 'मां'

नई दिल्ली : 'मदर्स डे' के पांचवें दिन बॉलीवुड की मततमयी मां रीमा लागू हम सबके बीच से ओझल हो गईं. वह मराठी व हिंदी फिल्मों का जाना-पहचाना चेहरा थीं और कई सीरियलों में भी काम कर घर-घर में पहचानी जाती हैं. वास्तव में उन्होंने दर्शकों को 'मदर इंडिया' की नरगिस की याद दिला दी.

रीमा लागू का जन्म 3 फरवरी, 1958 को मुंबई में हुआ था. बचपन में उनका नाम नयन भाभ्दाड़े था. उनकी मां मंदाकिनी भाभ्दाड़े मराठी फिल्म अभिनेत्री थीं. इसलिए रीमा लागू को अभिनय कला विरासत में मिली थी. उन्होंने दसवीं कक्षा पास करने के बाद ही मराठी रंगमंच से जुड़ गईं. उसके बाद उन्होंने फिल्म जगत में अपने करियर शुरुआत की. रीमा ने एक मराठी अभिनेता विवेक लागू से शादी की थी. शादी के बाद उन्होंने अपना नाम नयन भाभ्दाड़े से बदल कर रीमा लागू रख लिया. उन्होंने अपना फिल्मी करियर श्याम बेनेगल की फिल्म 'कलयुग' से शुरू किया था. इसमें उन्होंने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाईं थी. रीमा लागू ने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दीं. 'मैंने प्यार किया' (1989), 'हम साथ-साथ हैं' (1999), 'वास्तव' (1999), 'हम आपके हैं कौन' (1994) और 'प्रेम दीवाना' (1992) इनकी यादगार फिल्में हैं. इसके अलावा उन्हें टीवी पर सुपरहिट सीरियल 'श्रीमान श्रीमती' और 'तू तू मैं मैं' के किरदारों के लिए भी जाना जाता है. रीमा लागू राजश्री प्रोडक्शन की कई फिल्मों में सलमान खान की मां के रूप में पहचान बना चुकी हैं. 90 के दशक की फिल्म 'आशिकी' में उन्होंने राहुल रॉय की मां का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके बेजोड़ अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला था.

उन्हें फिल्म 'मैनें प्यार किया', 'आशिकी', 'वास्तव' और 'हम आपके हैं कौन' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. फिल्म 'रेशमघाट' के लिए महाराष्ट्र सरकार ने भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया है.

एक विज्ञापन के बाद 2015 में उनके सहयोगी सुशांत मोहन से हुई एक निजी मुलाकात के दौरान रीमा लागू ने कहा था, "मैं हिंदी फिल्मों में बहुत जल्दी ही मां बना दी गई, अक्सर बॉलीवुड में अभिनेत्रियों के साथ ऐसा हो जाता है." बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा रीमा लागू दिल का दौरा पड़ने से 59 की उम्र में 18 मई, 2017 को निधन हो गया. उनके परिवार एक सदस्य ने बताया कि वह इधर कुछ दिनों से बीमार थीं. रीमा लागू ने मुंबई के कोकिला बेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली. रीमा अंत समय तक अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय रहीं. इन दिनों वह स्टार प्लस के धारावाहिक 'नामकरण' में काम कर रही थीं. इसके अलावा रीमा थिएटर से भी जुड़ी रहीं और कुछ विज्ञापन में भी काम कर रही थीं. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget