एक्सप्लोरर

BOX OFFICE: 'बाहुबली 2' ने रच दिया है इतिहास, पहले दिन वर्ल्डवाइड की है 201 करोड़ की कमाई

नई दिल्ली: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाहुबली 2’ रिलीज हो गई है. इस फिल्म का दर्शकों को कितनी बेसब्री से इंतजार था ये तो टिकट काउंटर पर दिख ही रहा है. इस फिल्म ने दर्शकों का दिल तो जीत ही लिया है साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है. इस फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड ग्रॉस 201 करोड़ की कमाई की है.

केआरके बॉक्स ऑफिस ने बताया है कि  पहले दिन इस फिल्म ने भारत में 145 करोड़, यूएसए में 33 करोड़, गल्फ में 11 करोड़, बाकी जगहों पर 12 करोड़ कमाई की है. कुल मिलाकर इस फिल्म ने पहले दिन ग्रॉस 201 करोड़ की कमाई की है. 

मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने भी ट्वीट करके बताया है कि ‘बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन ने पहले दिन की कमाई के मामले में सलमान खान की 'सुल्तान' और आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को पीछे छोड़ दिया है.  हालांकि हिंदी में कमाई का वास्तविक आंकड़ा अभी नहीं आया है. बता दें कि 'सुल्तान' ने पहले दिन 36.54 करोड़ और 'दंगल' ने 29.78 करोड़ की कमाई की थी. बॉक्स ऑफिस की कमाई बताने से पहले ही तरन आदर्श ने ट्वीट करके बताया था कि जो कलेक्शन आने वाला है उसे जानकर आपको यकीन नहीं होगा और ये फिल्म इतिहास रचने जा रही है.  Capture फिल्म समीक्षक और मार्केट एनालिस्ट जोगिंदर तनेजा ने भी ट्वीट करके पहले ही बता दिया था कि ये फिल्म पहले दिन, ओपेनिंग वीकेंड, बिगेस्ट ग्रोसर की कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. आपको बता दें कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है. इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन,  नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. 'बाहुबली 2' के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही हूं खूब तालियां

ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं. आखिरकार कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? लेकिन इसके अलावा भी इस फिल्म में बहुत कुछ है. आपका सालों का इंतजार बिल्कुल भी जाया नहीं जाएगा क्योंकि डायरेक्टर राजामौली ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया है.

जानें- किसी एक्टर ने 'बाहुबली' को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज बाहुबली 2: BooK My Show पर हर सेकेंड बुक हुए 12 टिकट, 3.3 मिलियन बुकिंग के साथ टूटे सारे रिकॉर्ड ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ की खूबसूरती ये है कि ये पहली फिल्म से बिल्कुल अलग है. अक्सर ऐसा ही होता है कि किसी फिल्म के प्रीक्वल या सीक्वल में स्टोरी एक सी ही दोहराई जाती हैं लेकिन इसे देखते समय कहीं भी दोहरापन नहीं लगता. ‘बाहुबली 2’ में थोड़ा ह्यूमर है, थोड़ी कॉमेडी है, रोमांस है और एक्शन तो है ही… यहां पढ़ें मूवी रिव्यू यहां देखें- 'बाहुबली 2' फिल्म का ट्रेलर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
‘धुरंधर 2’ सहित 6 बड़ी फिल्में ठुकरा चुका है ये एक्टर, 'हां' कहता तो आज बॉक्स ऑफिस का किंग होता
‘धुरंधर 2’ सहित 6 बड़ी फिल्में ठुकरा चुका है ये एक्टर, 'हां' कहता तो आज बॉक्स ऑफिस का किंग होता
एकता कपूर संग काम करना मुश्किल है? प्रियदर्शन ने बताया ‘भूत बंगला’ की प्रोड्यूसर का सच
एकता कपूर संग काम करना मुश्किल है? प्रियदर्शन ने बताया ‘भूत बंगला’ की प्रोड्यूसर का सच
बॉर्डर 2 से लेकर जैज सिटी तक, ईद के मौके पर ओटीटी पर रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज
बॉर्डर 2 से लेकर जैज सिटी तक, ईद के मौके पर ओटीटी पर रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget