एक्सप्लोरर

Friday Release: गंजेपन के शिकार 'बाला' से आज बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे 'सैटेलाइट शंकर'

Friday Release: आज बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हो रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की 'बाला' को टक्कर देने के लिए सूरज पंचोली की 'सैटेलाइट शंकर' आ रही है.

Friday Release: आज बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हो रही हैं. बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की 'बाला' को टक्कर देने के लिए सूरज पंचोली की 'सैटेलाइट शंकर' आ रही है. दोनों ही फिल्मों का सब्जेक्ट एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. एक फिल्म जहां दर्शकों को हंसाने का काम कर रही है तो वहीं दूसरी फिल्म में सेना के एक जवान की कहानी को दिखाया गया है.

'बाला'

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें हंसी मजाक के साथ एक बेहद अहम मैसेज भी ऑडियंस को दिया गया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं जो सिर्फ 25 साल की उम्र में ही बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहा है और लगभग आधा गंजा हो चुका है. इसके अलावा भूमि पेडनेकर एक ऐसी महिला के किरदार में हैं जिसका रंग काला है और उसे इसके चलते समाज में काफी नीचा दिखाया जाता है. इसके अलावा इसमें यामी गौतम भी नजर आ रही हैं जो कि एक टिकटॉक स्टार हैं और समाज के द्वारा तय किए गए खूबसूरती के हर पैमाने पर खरी उतरती हैं. इस सब के बीच फिल्म खुद को अपनाने का संदेश दर्शकों को देती है. फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है जो कि इससे पहले 'स्त्री' बना चुके हैं.

'सैटेलाइट शंकर' 

सूरज पंचोली स्टारर 'सैटेलाइट शंकर' एक फौजी की कहानी है जो अपने देश के लिए मर मिटने को तैयार है. फिल्म में शंकर एक ऐसा फौजी है जो लंबे समय बाद छुट्टी लेकर अपने घर जाता है. जिस समय वो छुट्टी मांगता है तो उसके सीनियर उससे एक शपथ मांगते हैं जिसमें वो वापस आने का समय और दिन बताकर जाता है. लेकिन घर पहुंचने से पहले ही वो किसी की मदद के लिए रुक जाता है और विवाद में फंस जाता है. इस सबके बाद एक बहस शुरू होती है सही और गलत के बीच. फिल्म का निर्देशन इरफान कमल ने किया है. यहां आपको बता दें कि सूरज पंचोली ने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया था. उसके बाद ये अब उनकी दूसरी फिल्म है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget