एक्सप्लोरर

30 साल पहले आई Govinda की 'Raja Babu' ने कितनी कमाई की थी? कई बार देखी होगी फिल्म लेकिन नहीं मालूम होंगी ये बातें

Raja Babu Box Office: पॉपुलर एक्टर गोविंदा की फिल्म राजा बाबू हर किसी की फेवरेट है. फिल्म में कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और ड्रामा भी भर-भरकर देखने को मिला. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने तगड़ी कमाई की.

Raja Babu Box Office: बॉलीवुड के जॉली एक्टर गोविंदा ने 90's में ढेरों सुपरहिट फिल्में दी हैं. उन फिल्मों में एक 'राजा बाबू' भी है जिसे रिलीज हुए लगभग 30 साल हो गए हैं. गोविंदा और करिश्मा कपूर की इस सुपरहिट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. इस फिल्म को आज भी लोग पसंद करते हैं.

फिल्म राजा बाबू उस दौर की बेहतरीन कॉमेडी फिल्म थी जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर के अलावा कई बेहतरीन कलाकार नजर आए थे. फिल्म ने कितनी कमाई की, फिल्म में कौन-कौन था और फिल्म से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें, चलिए बताते हैं.

'राजा बाबू' की रिलीज के 30 साल पूरे

10 जनवरी 1994 को फिल्म राजा बाबू रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था वहीं इसका प्रोडक्शन यूनाइटेड मूवीज ने संभाला था. फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर के अलावा कादर खान, शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी, प्रेम चोपड़ा, गुलशन ग्रोवर, समीर खाखर, युनुस परवेज जैसे कलाकार नजर आए थे. ये फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी.


30 साल पहले आई Govinda की 'Raja Babu' ने कितनी कमाई की थी? कई बार देखी होगी फिल्म लेकिन नहीं मालूम होंगी ये बातें

'राजा बाबू' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म राजा बाबू बच्चों को भी पसंद आई थी और इसका रोमांटिक एंगल बड़ों को पसंद आया. 1994 में जब ये फिल्म आई तो सिनेमाघरों में लोगों ने इसे जमकर देखा. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म राजा बाबू ने का बजट 2.50 करोड़ रुपये था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 15.20 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था.

'राजा बाबू' की कहानी

फिल्म में फिल्म की कहानी राजा बाबू (गोविंदा) के ईर्द-गिर्द ही घूमती है. वो अपनी मां का लाडला होता है और बहुत ही लापरवाह होता है. राजा बाबू के पिता गांव से सबसे अमीर जमींदार होते हैं और राजा को लायक बनाना चाहते हैं लेकिन वो नहीं सुधरता. उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है लेकिन वो राजा बाबू के अनपढ़ होने के कारण शादी से इंकार कर देती है.


30 साल पहले आई Govinda की 'Raja Babu' ने कितनी कमाई की थी? कई बार देखी होगी फिल्म लेकिन नहीं मालूम होंगी ये बातें

तभी राजा बाबू को पता चलता है कि वो अनाथ लड़का है जिसे उसके मां-बाबूजी ने पाला है और वो सोचता है कि अनाथ होने के बाद भी उसके मां-बाबूजी ने उसे बहुत प्यार से पाला. इसके बाद वो सुधर जाता है लेकिन इसके बाद उसकी जिंदगी कैसे बदलती है ये आप फिल्म में देख सकते हैं. इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर सबस्क्रिप्शन के साथ देख सकते हैं.

'राजा बाबू' से जुड़ी अनसुनी बातें

फिल्म राजा बाबू लगभग हर किसी को पसंद है. फिल्म में गोविंदा, शक्ति कपूर और कादर खान की तिकड़ी है जो हमेशा 90's में गदर मचाती थी. फिल्म राजा बाबू से जुड़ी दिलचस्प जानकारी यहां हम आपको आईएमडीबी के मुताबिक दे रहे हैं.

1.फिल्म राजा बाबू में गोविंदा का 'समझता नहीं है यार' और शक्ति कपूर का 'नंदू सबका बंधू' सबसे ज्यादा बार बोला गया डायलॉग था. बताया जाता है कि ये दोनों डायलॉग्स गोविंदा ने भी सुझाव में दिए थे.

2.इस फिल्म के लिए शक्ति कपूर को बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. शक्ति कपूर का ये यादगार कैरेक्टर आज भी लोगों को पसंद है.

3.'कर्मा इंडी आर्ट्स' का 'समथिंग जूकिंग' का हिंदी वर्जन 'सरकाइलो खटिया' बनाया गया था. 

4.साल 1994 में ही गोविंदा और करिश्मा कपूर की 4 फिल्में रिलीज हुई थीं जिनमें से 'राजा बाबू' सुपरहिट हुई थी. इसके अलावा 'दुलारा' हिट थी, 'खुद्दार' हिट थी और 'प्रेम शक्ति' फ्लॉप थी.

5.फिल्म राजा बाबू के लिए डेविड धवन ने जूही चावला को चुना था. लेकिन उन्होंने ये फिल्म इसलिए नहीं की क्योंकि उन्हें इसकी कहानी पसंद नहीं आई थी.

6.फिल्म राजा बाबू तमिल डायरेक्टर के भाग्यराज की फिल्म रसुकुट्टी (1992) का हिंदी रीमेक थी. तमिल की वो फिल्म भी सुपरहिट हुई थी और 'राजा बाबू' भी सुपरहिट थी.

यह भी पढ़ें: Divyanka-Vivek Pics: शादी की आठवीं सालगिराह पर पति संग रोमांटिक हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक की बाहों में यूं दिए पोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ में पवन कल्याण की फिल्म ने 'धुरंधर 2' का खेल खराब किया, लाखों में सिमटी कमाई
इस फिल्म की वजह से 'धुरंधर 2' को हुआ भयंकर नुकसान, साउथ में लाखों में सिमटी कमाई
Thaai Kizhavi BO Day 21: साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पवन कल्याण की फ़िल्म ने ‘धुरंधर 2’ का कितना नुक़सान किया? जाने 19 मार्च बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पवन कल्याण की फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ का कितना नुकसान किया? जानें 19 मार्च बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Dhurandhar The Revenge Live: हिंदी बेल्ट में 'धुरंधर 2' कर रही रिकॉर्ड तोड़ कमाई, साउथ में फैंस नाराज, शो कैंसिल
Live: हिंदी बेल्ट में 'धुरंधर 2' कर रही रिकॉर्ड तोड़ कमाई, साउथ में फैंस नाराज, शो कैंसिल

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
Delhi EV Policy 2026: पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
Embed widget