एक्सप्लोरर

डिस्चार्ज होते ही गोविंदा ने दी सफाई, कहा- 'प्लीज इस हादसे को गलत तरीके से मत लें...'

Govinda Request After Missfire Case: गोविंदा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अस्पताल से छुट्टी मिलते ही एक्टर ने अपने साथ हुए हादसे पर सफाई दी है और कहा है कि इसे गलत ना समझा जाए.

Govinda Request After Missfire Case: गोली चलने के हादसे के बाद आज बॉलीवुड स्टार गोविंदा को अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई. हॉस्पिटल से निकलते हुए गोविंदा ने मीडिया से बात की और जब उनसे पूछा गया कि ये घटना कैसे हुई तो उन्होंने सारी कहानी बताई. गोविंदा ने इस दौरान ये रिक्वेस्ट भी की कि लोग इस हादसे को गलत तरीके से बिल्कुल ना लें.

व्हीलचेयर पर बैठे एक्टर गोविंदा ने सबसे पहले अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया. इसके बाद उन्होंने कहा- 'मैं देश के सभी लोगों को उनके प्यार, दुआओं और सपोर्ट के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं प्रशासन, पुलिस और माननीय शिंदे जी को खास तौर पर शुक्रिया कहना चाहता हूं. आप सभी के प्‍यार और आशीर्वाद ने मुझे सुरक्षित रखा है. आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. जय माता दी.'

'वो गिरी और चल पड़ी, मैं दंग रह गया...'
गोविंदा ने गोली चलने की घटना पर कहा- 'ये एक गहरी चोट थी और जब यह लगी तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ, ऐसा लगा जैसे कुछ हो गया हो. मैं कोलकाता में एक शो के लिए जा रहा था और सुबह करीब 5 बजे, वो गिरी और चल पड़ी. मैं दंग रह गया और फिर मैंने खून का फव्वारा निकलता देखा. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्‍हें अस्पताल लाया गया.'

'प्लीज इस हादसे को किसी और चीज से न जोड़ें...'
पीटीआई की मानें तो गोविंदा ने कहा- 'जब हम सुबह उठते हैं तो ऐसा महसूस होता है कि सब कुछ ठीक है. मैं आमतौर पर टेंशन फ्री और संयमित रहता हूं और मुझे ऐसा कुछ होने की उम्मीद नहीं थी. मैं हर किसी की सुरक्षा के लिए दुआ करता हूं, चाहे वे कहीं भी हों. लेकिन इसे थोड़ा सतर्क रहने का सबक बनने दीजिए. प्लीज इस हादसे को किसी और चीज से न जोड़ें या इसे किसी भी तरह से गलत न समझें. मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरे लिए दुआ की.'

कैसे हुआ हादसा?
सूत्रों के मुताबिक अभिनेता कोलकाता जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपनी बंदूक को साफ करने के बारे में सोचा, लेकिन बंदूक का लॉक टूट जाने की वजह से ये हादसा हुआ. घटना के समय बंदूक में 6 गोलियां लोड थीं. गोली उनके पैर पर लगी जिसके बाद उन्हें तुरंत जुहू के अस्पताल पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें: जब इस एक्ट्रेस के डर से प्याज खाकर सेट पर आते थे धर्मेंद्र, एक धमकी पर छोड़ दी थी शराब, जानें किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oscars 2026 Prize Money: ऑस्कर अवॉर्ड्स विनर्स को कितनी मिली प्राइज मनी? क्या-क्या मिलेंगे फायदे, डिटेल में यहां जानिए
ऑस्कर अवॉर्ड्स विनर्स को कितनी मिली प्राइज मनी? क्या-क्या मिलेंगे फायदे, डिटेल में यहां जानिए
Oscar 2026: पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, स्ट्रैपलेस विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
Oscars 2026 Winners: ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 ऑस्कर, Sinners के खाते में 4 अवॉर्ड्स, चेक करें विनर्स की कंप्लीट लिस्ट
ऑस्कर 2026: वन बैटल ऑफ्टर अनदर' ने जीते 6 ऑस्कर, सिनर्स के खाते में 4 अवॉर्ड, चेक करें विनर्स लिस्ट
The Kerala Story 2 BO Day 17: 'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, धुआंधार छापे नोट, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, जानें- 17 दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget