एक्सप्लोरर

Ground Zero Release: 'ग्राउंड जीरो' की शूटिंग में BSF ने समझाईं बारीकियां, डायरेक्टर बोले- हर छोटे-बड़े डिटेल पर काम किया

इमराना हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो में BSF कमांडेंट की रीयल स्टोरी दिखाई गई है. डायरेक्टर ने बताया है कि हर सीन को पूरी तरह रीयल दिखाने के लिए बीएसएफ के साथ मिलकर काम किया है.

Ground Zero Release: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो का  ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म रियल स्टोरी से इंस्पायर्ड है. इसमें इमरान हाशमी एक BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के रोल में दिखेंगे. रॉ इंटेंसिटी और ग्राउंडेड स्टोरीटेलिंग के लिए ट्रेलर को जमकर सराहना मिल रही है. अब डायरेक्टर ने फिल्म की तैयारियों पर बताया है कि इसमें बीएसएफ की भी भूमिका रही है. 

 ग्राउंड जीरो को तेजस देवस्कर ने डायरेक्टर किया है. उन्होंने बताया है कि कैसे ग्राउंड ज़ीरो की टीम ने बीएसएफ के साथ मिलकर हर छोटे-बड़े डिटेल पर काम किया ताकि कहानी में पूरी सच्चाई दिखाई जा सके. उनका कहना है कि फिल्म में वो हर चीज बारीकी से दिखाना चाहते थे. 

तेजस देवस्कर ने कहा, “जब भी हम आर्म्ड फोर्सेज पर कोई कहानी या फिल्म बनाते हैं, तो हम इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि जो जानकारी हम दिखा रहे हैं, जो प्रोटोकॉल स्क्रीन पर नजर आएं, वो पूरी तरह सही हों. इसलिए हम उस संस्था की मदद ज़रूर लेते हैं. इस बार हमारे लिए वो संस्था BSF थी.”

ये फिल्म कमांडेंट नरेंद्रनाथ धर दुबे पर बनी है. तेजस देवस्कर ने इस बारे में कहा, “दुबे सर शुरुआत से ही हमारे साथ जुड़े हुए थे. उनके एक जूनियर बिनु भी इस प्रोसेस में शामिल थे. जब हम स्क्रिप्ट तैयार कर रहे थे, तो हम लगातार उनके संपर्क में रहते थे. हमारे मन में जो भी सवाल होते, हम उनसे पूछते और वो बहुत ही खुले दिल से हमें सारी जानकारी देते, जैसे बारीक से बारीक चीजें समझाते, जिन्हें हम कहानी में शामिल कर पाए.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

भले ही स्क्रिप्ट डेवलपमेंट के दौरान टीम ने किताबों और रेफरेंस मटेरियल से काफी रिसर्च की, लेकिन डायरेक्टर तेजस देवस्कर के मुताबिक असली मुहर खुद दुबे सर से ही मिलती थी.  उनका योगदान सिर्फ स्क्रिप्टिंग तक ही सीमित नहीं था.

डायरेक्टर तेजस देवस्कर ने बताया, “हम श्रीनगर, कश्मीर में असली BSF बेस पर शूटिंग कर रहे थे. शूट के दौरान दुबे सर और उनकी टीम कई बार सेट पर आए. BSF ने एक लायजनिंग ऑफिसर भी हमारे साथ तैनात किया था, जो हर वक्त हमें गाइड कर रहे थे कि कैसे सोल्जर्स को, ऑपरेशन्स को, उनके रैंक और यहां तक कि उनके अभिवादन को भी सही तरीके से दिखाया जाए.”

हर एक डिटेल को लेकर डायरेक्शन तेजस देवस्कर ने खास एहतियात बरती. उन्होंने कहा, “हमने पूरी कोशिश की कि BSF के सम्मान को किसी भी तरह से ठेस न पहुंचे. उनके तौर-तरीके, प्रोटोकॉल, नाम, हर चीज़ को बेहद बारीकी से दिखाया गया है. और सबसे बड़ी बात ये रही कि दुबे सर खुद पूरे प्रोसेस में शामिल थे, जिससे हमें ये मन को शांति रही कि हम सही दिशा में जा रहे हैं.”

इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

ग्राउंड जीरो का ट्रेलर देखें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किस्मत को कुछ और मंजूर था', 25वीं सालगिरह पर इरफान खान को याद कर भावुक हुईं पत्नी सुतापा सिकदार
'किस्मत को कुछ और मंजूर था', 25वीं सालगिरह पर इरफान खान को याद कर भावुक हुईं पत्नी सुतापा सिकदार
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
जिस फिल्म ने राजपाल यादव को भेजा जेल, सोशल मीडिया पर उसी की क्लिप्स करेंगे शेयर, जानें क्यों
जिस फिल्म ने राजपाल यादव को भेजा जेल, सोशल मीडिया पर उसी की क्लिप्स करेंगे शेयर, जानें क्यों
मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव के बीच दुबई में फंसे कई सेलेब्स, कोई काम के लिए तो कोई गया था छुट्टियां मनाने
मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव के बीच दुबई में फंसे कई सेलेब्स, कोई काम के लिए तो कोई गया था छुट्टियां मनाने

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget