एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: मुस्लिम मां और हिंदू पिता की बेटी नंदिता, जो बन गईं नगमा

नई दिल्ली: अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री नगमा हिंदी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वह भोजपुरी फिल्मों की भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं. इन दिनों वह राजनीति में सक्रिय हैं.

नगमा का जन्म एक मुसलमान मां और हिंदू पिता के घर क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर, 1974 को हुआ था. उनका असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है. वह मशहूर दिवंगत व्यापारी अरविंद मोरारजी की बेटी हैं. उनकी मां महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र की रहने वाली हैं. वह स्वतंत्रता सेनानी काजी परिवार से हैं और उनका असली नाम शमा काजी था, लेकिन वह अब सीमा नाम से जानी जाती हैं. नगमा के माता-पिता के बीच कुछ पारिवारिक समस्याओं के कारण तलाक हो गया. इसके बाद उनकी मां ने मोरारजी से अलग होकर फिल्म निर्माता चंदर सदाना से शादी की, जिनसे उनकी दो और बेटियां हुईं- ज्योतिका (दक्षिण की अभिनेत्री) और राधिका. राधिका तमिल फिल्मों की अभिनेत्री हैं और उनका एक बेटा है सूरज. नगमा के जैविक पिता ने बाद में दूसरी शादी की थी, इसलिए नगमा के दो सौतेले भाई हैं- धनराज और युवराज. नगमा के जैविक पिता अरविंद मोरारजी का 1 जनवरी, 2006 को निधन हो गया. वह अपने पिता के बेहद करीब थीं. उन्होंने मुंबई में यह स्पष्ट किया, "मुझे इस तथ्य पर गर्व है कि मेरा रिश्ता सम्मानित धर्मसिंह मोरारजी के परिवार से है. मेरी मां ने कानूनी तौर पर कोलाबा के रेडियो क्लब में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में अरविंद मोरारजी से शादी की थी." उनकी मां ने ही उन्हें अभिनेत्री बनने के लिए प्रोत्साहित किया. उनकी मां कई फिल्मों की शूटिंग के दौरान उनके साथ रहा करती थीं. अभिनेत्री नगमा अब 41 साल की हो गई हैं. उन्होंने भले ही कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया हो, लेकिन उनका फिल्मी करियर बॉलीवुड से शुरू हुआ. साल 1990 में फिल्म 'बागी' से उनका करियर शुरू हुआ था. इसमें उनके साथ सलमान खान थे. यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 7वें नंबर पर थी. बॉलीवुड में पहली हिट के बावजूद नगमा ने साउथ फिल्म उद्योग का रुख किया. फिल्मी सफर की बात की जाए तो वह अब तक तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ सहित 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हालांकि, उनका बॉलीवुड करियर सीमित लेकिन अच्छा रहा. यहां उन्होंने कई सफल फिल्में दीं, जिनमें 'बागी' (1990), 'यलगार' (1992), 'सुहाग' (1994), 'लाल बादशाह' (1999), 'कुंवारा' (2000), 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' (2004) शामिल हैं. उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया, जो सुपरहिट रहीं. उन्हें फिल्म 'दूल्हा मिलल दिलदार' के लिए भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. नगमा और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने एक साथ कई फिल्में कीं. इसी बीच दोनों के संबंधों को लेकर चर्चा होने लगी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. हालांकि रवि किशन पहले से ही शादीशुदा थे. फिल्मों के अलावा, नगमा सबसे ज्यादा क्रिकेटर सौरव गांगुली से अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं. उन्होंने तो सौरव के प्रति अपना प्यार जाहिर भी कर दिया था, लेकिन गांगुली ने कभी सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते को नहीं कबूला और कुछ साल के रिलेशनशिप के बाद वह अपनी पत्नी के पास वापस लौट गए. गांगुली के अलावा, भोजपुरी अभिनेता रवि किशन से भी नगमा का नाम जुड़ा. हालांकि, अब तक उन्होंने शादी नहीं की है. इन दिनों वह फिल्मों से दूर कांग्रेस नेता के तौर पर राजनीति में किस्मत आजमा रही हैं. नगमा कांग्रेस की सदस्य हैं और साल 2014 के चुनाव में उन्होंने मेरठ से चुनाव लड़ा था. चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस एमएलए गजराज सिंह ने जनता के बीच उनका हाथ पकड़ लिया था और उन्हें किस करने की कोशिश की थी. इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था, सोशल साइट पर स्वीरें भी शेयर की गईं. इस घटना के एक सप्ताह बाद ही नगमा ने एक जनसभा के दौरान एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था. नगमा का कहना है कि उस शख्स ने उनके साथ बदतमीजी की, इसी के चलते नगमा ने सबके सामने उसे तमाचा जड़ दिया था. साल 2007 में आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी की एक मुखर समर्थक के रूप में नगमा के लिए सिफारिश की गई थी. अप्रैल 2004 के चुनाव के दौरान वह आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रमुख स्टार प्रचारक भी रही हैं. नगमा को उनके 41वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी के जन्म से पहले प्रियंका ने प्रेग्नेंसी में देखा मुश्किल समय, बोलीं- जब मालती हुई तो सब रुक गया
बेटी के जन्म से पहले प्रियंका ने प्रेग्नेंसी में देखा मुश्किल समय, बोलीं- जब मालती हुई तो सब रुक गया
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
The Kerala Story 2 Day 6 BO: छठे दिन 'द केरला स्टोरी 2' ने किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
छठे दिन 'द केरला स्टोरी 2' ने किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
शादीशुदा होने के बाद भी राज कपूर का 7 साल तक चला था नरगिस संग अफेयर, बेइंतहा मोहब्बत के बाद भी शादी से किया इंकार
शादीशुदा होने के बाद भी राज कपूर का 7 साल तक चला था नरगिस संग अफेयर, बेइंतहा मोहब्बत के बाद भी शादी से किया इंकार

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
पटना: फूट-फूटकर रोने लगे JDU नेता, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे साजिशकर्ता कौन?
पटना: फूट-फूटकर रोने लगे JDU नेता, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे साजिशकर्ता कौन?
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live: आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, कब-कहां देखें लाइव
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Trump on Middle East War: जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
Embed widget