एक्सप्लोरर

Idea Of India Summit 2024: अमिताभ की पोती Navya Naveli Nanda ने सरनेम के प्रेशर और उसके फायदे के बारे में क्या कहा?

Idea Of India Summit 2024: एबीपी नेटवर्क के सालाना शिखर सम्मेलन 'आइडिया ऑफ इंडिया' में नव्या नंदा ने बताया कि वो जिस फैमिली से आती हैं, उनकी रिस्पॉन्सिबिलिटी बनती है कि वो उस नाम को आगे बढ़ाएं.

Idea Of India Summit 2024: एबीपी नेटवर्क के सालाना शिखर सम्मेलन 'आइडिया ऑफ इंडिया'  में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की बेटी नव्या नंदा नवेली शामिल हुईं. नव्या यूट्यूब पर अपने शो What The Hell पॉडकास्ट के जरिए लोगों से मुखातिब होती रहती हैं. नव्या प्रोजेक्ट नवेली की फाउंडर भी हैं. इतनी छोटी सी उम्र में वो जिस मुकाम पर पहुंची हैं, उसे लेकर उन्होंने इसका क्रेडिट अपनी फैमिली और बैकग्राउंड को दिया. उन्होंने बताया कि किसी के नाम के पीछे लग सरनेम की क्या इंपॉर्टेंस होती है.

सरनेम का प्रेशर और प्रिविलेज

नव्या ने उनके इतनी बड़ी फैमिली से होने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, ''सरनेम को लेकर तो ऐसा है कि हर इंसान के नाम के आगे ये लगा होता है. और मुझे लगता है हर किसी को उसे आगे लेकर जाना होता है. और आपको दिखाना होता है कि आप कहां से आए हैं यानी आपको अपनी लेगेसी को आगे ले जाना होता है.. मैं स्पशली जहां से आती हूं मेरी भी रिस्पॉन्सिबिलिटी है कि मैं उसे आगे लेकर जाऊं और खुद को और अपनी फैमिली को प्राउड फील कराऊं.'' 

बैकग्राउंड को दूंगी क्रेडिट

नव्या ने ये भी कहा कि उन्हें जो मौके इतनी कम उम्र में मिले हैं, वो उनकी उम्र की दूसरी लड़कियों को नहीं मिलते. इसलिए, इस बात का क्रेडिट मैं जरूर इस बात को देना चाहूंगी कि मैं कहां से आती हूं. नव्या ने कहा एक यंग लड़की के तौर पर ये उनकी रिस्पॉन्सिबिलिटी है कि वो उस बैकग्राउंड का ख्याल रखें. नव्या ने ये भी कहा कि मैं आज प्रोफेशनली और पर्सनली जहां पर हूं उसका क्रेडिट नो डाउट मैं अपनी फैमिली और बैकग्राउंड को देना चाहूंगी. उन्होंने ये भी कहा कि वो उनके पहले की पीढ़ी ने जो कुछ भी समाज के लिए किया. उसे आगे बढ़ाते हुए हमारी रिस्पॉन्सिबिलिटी बनती है कि हम उसे उससे बेहतर करें. ये जरूरी नहीं है कि इसके लिए हम कुछ बड़ा ही करें, हम छोटे-छोटी चीजें करके भी ऐसा कर सकते हैं.

प्यार को लेकर नव्या का क्या है सोचना?

इस सवाल पर कि क्या प्यार अब ऐसा हो गया है जिसे परिभाषित नहीं किया जा सकता, नव्या ने कहा कि ये लोगों का पर्सनल चॉाइस है कि वो उसे कैसे देखते हैं. प्यार को लेकर नव्या ने कहा की उनके हिसाब से लव हमेशा रोमांटिक नहीं होता. मेरे हिसाब से प्यार ये है कि मैं क्या कर रही हूं और मैं अपनी एनर्जी किस तरह से अपने काम में लगा रही हूं. उन्होंने ये भी कहा कि प्यार वो होता है जो आप फैमिली, फ्रैंड और अपने काम से करते हैं.

आज की जनरेशन की परेशानियां

नव्या ने कहा सोशल मीडिया आने के बाद बहुत सी चीजें बदली हैं. सभी कॉलेज जा रहे हैं सभी सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहे हैं. सबके पास ये सवाल हैं कि वो क्या कर रहे हैं और आगे उन्हें क्या करना है. ऐसे सवाल आज के यूथ को परेशान करते हैं. नव्या ने कहा जब मैं खुद का सोशल मीडिया हैंडल ओपन करती हूं तो मैं खुद से सवाल पूछती हूं कि क्या मैं हार्ड वर्क कर रही हूं. दिमाग में कहीं चल रहे इस सवाल से एक तरह का कॉम्पटेटिव माहौल बनता है.

नव्या चाहतीं हैं कैसा बदलाव?

नव्या ने ये भी कहा कि मैं चाहूंगी कि आज का यूथ अपने आपको अलग-अलग जगहों पर पेश करे. वो रेप्रेजेंटर बने अलग-अलग फील्ड्स का, चाहे वो बिजनेस हो या एंटरटेनमेंट हो या फिर पॉलिटिक्स. उन्होंने कहा कि इस देश में यूथ की पॉपुलेशन बहुत है और आगे के 30 साल यही संभालने वाले हैं. इसलिए, वो चाहेंगी कि वो डिसीजनमेकर बनें. नव्या ने कहा वो इंडिया में ऐसा ही चेंज चाहती हैं.

और पढ़ें: Ideas of India 2024: कैसे एक फिल्म बनती है ब्लॉकबस्टर, 'जवान' डायरेक्टर एटली कुमार ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live 5 April 2026: ‘धुरंधर 2’ की कमाई 1564 करोड़, विजय देवरकोंडा ने रोमांटिक अंदाज में रश्मिका को विश किया बर्थडे
लाइव: ‘धुरंधर 2’ की कमाई 1564 करोड़, विजय देवरकोंडा ने रोमांटिक अंदाज में रश्मिका को विश किया बर्थडे
'पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया...', सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर पूनम सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी
'पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया...', सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर पूनम सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी
Dhurandhar 2 BO Day 18 live: 'धुरंधर 2' पर 18वें दिन भी हो रही पैसों की बारिश, 6 बजे तक 1000 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'धुरंधर 2' पर 18वें दिन भी हो रही पैसों की बारिश, 6 बजे तक 1000 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
'रामायण' के वीएफएक्स पर उठे सवाल तो ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट, बोले- 'हां खराब होते हैं लेकिन...'
'रामायण' के वीएफएक्स पर उठे सवाल तो ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट, बोले- 'हां खराब होते हैं लेकिन...'

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' का ट्रेलर | Bollywood Masala | Toaster Trailer
Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का राफेल, भ्रम में PAK', US के Ex पायलट ने बताया कैसे इंडिया ने बनाया बेवकूफ
'ऑपरेशन सिंदूर में नहीं गिरा भारत का राफेल, भ्रम में PAK', US के Ex पायलट ने बताया कैसे इंडिया ने बनाया बेवकूफ
चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ब्लास्ट के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ब्लास्ट के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
SRH ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे बड़ा स्कोर; IPL में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
SRH ने रचा इतिहास, बना दिया सबसे बड़ा स्कोर; IPL में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
930 KM की रेंज, 1000 KG वारहेड... कितनी खतरनाक हैं JASSM-ER मिसाइलें, जिन्हें ईरान में दागने की तैयारी में जुटा अमेरिका?
930 KM की रेंज, 1000 KG वारहेड... कितनी खतरनाक JASSM-ER मिसाइलें, जिन्हें ईरान में दागेगा US?
Assam Assembly Elections 2026: 'हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?' कांग्रेस के आरोपों पर भड़के असम CM, कहा- 48 घंटे के भीतर...
'हिमंता की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?' कांग्रेस के आरोप पर भड़के असम CM, कहा- 48 घंटे के भीतर...
Video: जर्मन ट्रैवलर हुआ भारत के QR पेमेंट का फैन, बोला—“Real Digi-India”, VIDEO वायरल
जर्मन ट्रैवलर हुआ भारत के QR पेमेंट का फैन, बोला—“Real Digi-India”, VIDEO वायरल
LOTUS Programme FY2026: जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
जापान में PhD स्कॉलर्स के लिए रिसर्च का मौका, 1000 सीटों पर आवेदन कर सकते हैं भारतीय छात्र
Embed widget