एक्सप्लोरर

क्या इंदर कुमार ने सच में किया था सुसाइड? वायरल हो रहे वीडियो से उठे सवाल

अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि वो तो कुछ और ही इशारा कर रहा है

नई दिल्ली: पिछले साल जुलाई में जैसे ही अभिनेता इंदर कुमार की मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरा देश शॉक्ड हो गया था. अब इंदर कुमार की मौत को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई दंग है. दरअसल, पिछले साल 28 जुलाई को जब इंदर कुमार की मौत की खबर सामने आई थी तक बताया गया था कि वो काफी दिनों से बीमार हैं और अचानक उन्हें दिल का दौरान पड़ने से उनकी मौत हो गई. लेकिन अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि वो तो कुछ और ही इशारा कर रहा है.

बताया जा रहा है कि ये वीडियो इंदर के मरने से ठीक पहले का है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई कहा जा रहा है कि इंदर कुमार ने आत्महत्या की है. इस वीडियो में इंदर कुमार कहते दिख रहे हैं, ''सुसाइड करना चाहता हूं. जा रहा हूं बहुत दूर. इसका दोष मैं किसे दूं? या ना दूं. एक्टर बनने आया था. सिक्स पैक बनाए. मेरी अय्याशियों ने मुझे कहीं का नहीं छोड़ा. मुझे मुझसे छीन लिया. मुझसे कुछ सीख सकते हो तो सीखो. अगर तुम नहीं सीखे तो कल मेरी जगह तुम्हारे हाथ में भी मोबाइल होगा. तुम भी कल मौत को लेकर मैसेज छोड़ रहे होगे.'' इसके बाद इंदर अपनी मां और परिवार को याद करते हुए भी कुछ इमोशनल बाते कहते दिख रहे हैं.

बता दें कि इंदर कुमार ने मौत से करीब एक साल पहले साल 2016 में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उनकी तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था 'हैपीनेस' और इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया. इसके बाद 27 जुलाई 2017 यानि मौत से एक दिन पहले इंदर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'पीस'. उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद दावा किया जा रहा था कि इंदर को मौत का आभास पहले ही हो गया था.

हालांकि बता दें कि ये तस्वीरें वैरिफाइड एकाउंट से पोस्ट नहीं की गई थीं. इसके बाद भी उनकी मौत के बाद इन तस्वीरों को देखने के बाद कई तरह के अनुमान लगाए जा रहा थे. ऐसे में अब वायरल हो रहे इंदर के इस सेल्फ रिकॉर्डिड वीडियो ने सभी में एक बार फिर से बेचैनी पैदा कर दी है.

खैर इसके साथ ही आपको बता दें कि कई रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है कि इंदर का ये वीडियो आत्महत्या से जुड़ा नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म का एक हिस्सा था.

इसे लेकर आज शाम चार बजे एक एक‌ प्रेस कॉनफ्रेंस भी होने वाली है.

Happiness

A post shared by Pallavi Kumar (@inderkumarrocks) on

बता दें कि इंदर कुमार ने बॉलिवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म 'मासूम' से की थी. इंदर कुमार सलमान खान के करीबी दोस्त बताए जाते हैं. उन्होंने 'गजगामिनी', 'घूंघट', 'मां तुझे सलाम', 'कहीं प्यार न हो जाए', 'ये दूरियां' आदि फिल्मों में भी काम किया है. निधन से पहले वह अपनी अगली फिल्म 'फटी पड़ी है यार' की तैयारी में थे.

Peace....

A post shared by Pallavi Kumar (@inderkumarrocks) on

आपको बता दें कि इंदर कुमार एक रेप मामले की वजह से विवादों में भी आ चुके थे. उनपर 23 साल की एक लड़की से रेप का आरोप लगाया गया था. वर्सोवा पुलिस को दिए बयान में पीड़ित लड़की ने कहा था कि इंद्र कुमार ने उससे फिल्मों में लीड रोल दिलाने का वादा किया और अपने साथ अंधेरी के अपने फ्लैट में रहने को कहा. इसे कास्टिंग काउच का मामला बताते हुए उनपर 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से बेल पर रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने शुरू किया नया काम, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगा सपोर्ट
जेल से बेल पर रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने शुरू किया नया काम, फैंस से मांगा सपोर्ट
करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं धुरंधर के डायरेक्टर, जानें आदित्य धर की नेटवर्थ
करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं धुरंधर के डायरेक्टर, जानें आदित्य धर की नेटवर्थ
करोड़ों की दौलत और लग्जरी लाइफ, ‘स्पिरिट’ के इस एक्टर की नेटवर्थ जान चौंक जाएंगे आप
करोड़ों की दौलत और लग्जरी लाइफ, ‘स्पिरिट’ के इस एक्टर की नेटवर्थ जान चौंक जाएंगे आप
संदीपा धर ने क्यों की 'दो दीवाने सहर' में? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'नैना के किरदरा में मैं खुद को...'
संदीपा धर ने क्यों की 'दो दीवाने सहर' में? एक्ट्रेस ने बताई वजह

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: भारत से अमेरिका अपना हाथ खींच रहा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । IOI
Prof Harsh V Pant Interview: America के मूड के हिसाब से भारत को बदलना होगा ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: भारत ने Trump को कैसे हैंडल किया ? । Ideas Of India Summit
Prof Harsh V Pant Interview: पाकिस्तान को जवाब दें, लेकिन प्रभावित न हों ।

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
Embed widget