एक्सप्लोरर

Baby John: 'बेबी जॉन' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर जैकी श्रॉफ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'बहुत दुख होता है पर....'

Baby John: 'बेबी जॉन' की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रही. वहीं अब फिल्म में अहम रोल प्ले करने वाले एक्टर जैकी श्रॉफ ने 'बेबी जॉन की बॉक्स ऑफिस फेल्यिर पर चुप्पी तोड़ी है.

Jackie Shroff On Baby John Failure: वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ ने अहम रोल प्ले किया था. एक्शन थ्रिलर को लेकर काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं अब जैकी श्रॉफ ने पहली बार ‘बेबी जॉन’ की बॉक्स ऑफिस फेल्यिर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

बेबी जॉन के फ्लॉप होने पर जैकी श्राफ ने तोड़ी चुप्पी
एक्शन थ्रिलर ‘बेबी जॉन’ का निर्देशन कैलीज़ ने किया है और इसे एटली द्वारा निर्मित किया गया है. ये फिल्म थलपति विजय की ब्लॉकबस्टर ‘थेरी’ का रीमेक है.  25 दिसंबर को क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये की अच्छी ओपनिंग की थी. हालांकि, फिल्म दूसरे दिन ही फ्लॉप हो गई और इसके कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. वहीं फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले जैकी श्रॉफ ने ‘बेबी जॉन’ को बॉक्स ऑफिस पर मिली असफलता पर अपनी रिएक्शन दिया है.

इंडिया टुडे डिजिटल को दिए इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेता ने निर्माताओं के लिए अपनी चिंता जाहिर की, और कहा, "निर्माता प्रभावित होते हैं. उन्होंने इन प्रोजेक्ट्स में विश्वास के साथ बहुत पैसा लगाया और जब वे इसे रिकवर नहीं कर करते हैं, तो यह दुखद होता है एक अभिनेता के रूप में, बेशक, आप चाहते हैं कि आपकी परफॉर्मेंस को पसंद किया जाए लेकिन आप यह भी चाहते हैं कि यह अच्छा काम करे."

जैकी ने कहा निर्माताओं के लिए दुख होता है
जैकी ने आगे कहा, "दुख होता है पर खुद के लिए नहीं, निर्माताओं के लिए. आप अपना काम ईमानदारी से करते हैं, लेकिन जिन लोगों ने पैसा लगाया है, आपको उनके बारे में भी सोचना होगा.”

बेबी जॉन की विफलता पर राजपाल यादव ने क्या कहा था?
इससे पहले, ‘बेबी जॉन’ में वरुण के साथ को-स्टार रहे राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में फिल्म की विफलता के बारे में बात की थी. बॉलीवुड बबल से बात करते हुए राजपाल ने कहा, ''अगर यह रीमेक नहीं होती तो यह मेरे 25 साल के करियर की सबसे अच्छी बनी फिल्म होती. लेकिन चूंकि विजय ने इसे किया था, दर्शक इसे पहले ही देख चुके थे और क्योंकि यह एक रीमेक थी, इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पड़ा."

यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म की भारी असफलता के बाद वरुण धवन 'डिप्रेस' हो गए थे? इस पर राजपाल यादव ने कहा, "वरुण बहुत प्यारा लड़का है, बहुत मेहनती है. उसने हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश की है, और उनके प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए क्योंकि रिस्क लेना बहुत बड़ी बात है."

बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि ‘बेबी जॉन’ को 180 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में बनाया गया है. इस फिल्म ने दुनिया भर में केवल 60.4 करोड़ रुपये और भारत में  39.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ेंGame Changer Box Office Collection Day 5: 'गेम चेंजर' को मकर संक्रांति की छुट्टी का मिला फायदा, कमाई में आई तेजी, 5वें दिन 100 करोड़ के हुई पार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live 5 April 2026: 'धुरंधर' के बाद 'प्रलय' लेकर आएंगे रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन ने खराब VFX को लेकर की बात
लाइव: 'धुरंधर' के बाद 'प्रलय' लेकर आएंगे रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन ने खराब VFX को लेकर की बात
Dhurandhar 2 BO Day 17: तीसरे शनिवार को 'धुरंधर 2' ने उड़ाए गर्दे, बॉक्स ऑफिस पर हुई इतने करोड़ की बारिश
तीसरे शनिवार को 'धुरंधर 2' ने उड़ाए गर्दे, बॉक्स ऑफिस पर हुई इतने करोड़ की बारिश
अल्लू अर्जुन-दीपिका से सलमान- नयनतारा तक, फिल्मी पर्दे पर होगा इन नई बॉलीवुड-साउथ जोड़ियों का दीदार
अल्लू अर्जुन-दीपिका से सलमान- नयनतारा तक, फिल्मी पर्दे पर होगा इन नई बॉलीवुड-साउथ जोड़ियों का दीदार
'धुरंधर 2' ही नहीं, इन स्पाई थ्रिलर फिल्मों ने भी लूटा था बॉक्स ऑफिस, इन OTT प्लेटफॉर्म पर करें एंजॉय
'धुरंधर 2' ही नहीं, इन स्पाई थ्रिलर फिल्मों ने भी लूटा था बॉक्स ऑफिस, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करें एंजॉय

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
मिडिल ईस्ट जंग के बीच अमेरिका को झटका! F-15E जेट क्रैश, पायलट गायब, सर्च ऑपरेशन तेज
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
बेबी बंप के साथ प्रिया-एटली की रोमांटिक फोटोशूट वायरल, जल्द दूसरे बच्चे की गूंजेगी किलकारी
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
Embed widget