एक्सप्लोरर

'मॉम' मे पिता के रोल के लिए जाहन्वी ने सुझाया था अदनान का नाम : डायरेक्टर

नई दिल्ली : श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' से फिल्म निर्देशन में डेब्यू कर रहे रवि उदयवार ने कहा कि दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्न्वी कपूर ने फिल्म में पिता के किरदार के लिए पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी के नाम का सुझाव दिया था. उदयवार ने मुंबई से टेलीफोन पर बताया, "जाह्न्वी ने ही अदनान सिद्दीकी का नाम सुझाया था, जब हम फिल्म कलाकारों का चयन कर रहे थे. हम पिता के किरदार के लिए किसी को ढूंढ रहे थे तो जाह्न्वी ने हमसे कहा कि मैंने अदनान सिद्दीकी नाम के अभिनेता को देखा है जिन्होंने एंजेलिना जोली के साथ फिल्म ए माइटी हार्ट में काम किया था. मैंने भी इस फिल्म को देखा था, इसलिए मैंने उनसे बात की और उन्हें इसमें शामिल कर लिया." अदनान के अलावा इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली भी शामिल हैं, जो श्रीदेवी की बेटी की भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने कहा, "अदनान और सजल के साथ काम करना मजेदार रहा. वे उत्कृष्ट कलाकार हैं. इन्होंने बहुत अच्छा काम किया है." 'मॉम' शुक्रवार को रिलीज हो रही है. इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना भी शामिल हैं. उदयवार ने कहा कि 'मॉम' को बनाने के पीछे का विचार एक मां और बेटी के संबंध की खोज और उसमें जटिलता को शामिल करना था. उन्होंने कहा, "मुझे वास्तव में संबंधों की जटिलताओं से प्यार है, जहां चीजें बोलतीं नहीं लेकिन आप इसकी समस्याओं को महसूस कर सकते हैं. मैं इस सवाल का जवाब देने की कोशिश कर रहा हूं कि एक मां होने का मतलब क्या है? यह एक काल्पनिक कहानी है, लेकिन आज के समय में यह प्रासंगिक है." इस फिल्म को बनाने की प्रक्रिया 2014 में शुरू हुई थी, जब उदयवार ने श्रीदेवी के पति व फिल्म निर्माता बोनी कपूर से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा, "हमने कुछ विषयों पर चर्चा की और मुझे इनमें से एक यह विषय पसंद आया, जो एक मां व बेटी के बारे में बात करता है. मैं हमेशा से श्रीदेवी को मुख्य किरदार के रूप में देखना चाहता था. उन्होंने मुझसे कहा कि आपको श्रीदेवी को इस किरदार के लिए तैयार करना होगा अगर उन्हें यह पसंद आया तो हम इसे बनाएंगे." यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामनगर की प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंची टेलर स्विफ्ट? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई
जामनगर की प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंची टेलर स्विफ्ट? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
आईसीयू से बाहर आए अनुराग डोभाल, मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर
आईसीयू से बाहर आए अनुराग डोभाल, मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाका! जानें- हिट होने के लिए कितना करना होगा कलेक्शन
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को मिल पाएगा हिट का टैग? जानें- कितनी करनी होगी कमाई?

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget