एक्सप्लोरर

Jiah Khan Suicide Case: जिया खान की आत्महत्या से मामले का फैसला आने तक, जानें कब-क्या हुआ?

Jiah Khan Suicide Case Timeline: बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने 10 साल पहले आत्महत्या कर ली थी. मुंबई की एक अदालत इस मामले में 28 अप्रैल को फैसला सुना रही है.

Jiah Khan Case Verdict: साल 2013 के दौरान जिया खान की मौत की खबर ने बॉलीवुड को तगड़ा झटका दिया था. अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली जिया खान के एक्स बॉयफ्रेंड थे, जिन पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था. दरअसल, जिया खान ने आत्महत्या करने से पहले छह पेज का सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने अबॉर्शन का दर्द भी बयां किया था. 

जिया ने लिखा था, 'एक वक्त था, जब मैं तुम्हारे साथ अपनी जिंदगी देखती थी. मैंने तुम्हारे साथ अपने भविष्य को लेकर सपने देखे थे, लेकिन तुमने सबकुछ चकनाचूर कर दिया. मुझे अपने अंदर सबकुछ खत्म होने जैसा लगता है. मैं कभी इस हद तक किसी के करीब नहीं गई थी और न ही मैंने कभी किसी की इतनी परवाह की थी. तुमने मेरी मोहब्बत के बदले धोखा दिया और झूठ बोला.' जिया खान की मौत के 10 साल बाद मुंबई की एक अदालत इस मामले में आज यानी 28 अप्रैल को फैसला सुनाने वाली है. आइए आपको इस मामले की पूरी टाइमलाइन से रूबरू कराते हैं.

2013: जिया खान ने की आत्महत्या
3 जून 2013 के दिन जूहू स्थित घर में जिया खान का शव मिला था. इसके कुछ हफ्ते बाद सूरज पंचोली को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जिसके पीछे जिया खान के छह पेज के सुसाइड नोट को आधार बनाया गया. उस वक्त यह नोट मीडिया में वायरल हो गया था. जिया खान की मां राबिया खान इस मामले में मुख्य गवाह हैं. उन्होंने अदालत में कहा था कि उनकी बेटी की हत्या हुई है, उसने सुसाइड नहीं किया. हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने की वजह से मौत होने की बात सामने आई थी. जुलाई में सूरज को जमानत मिल गई, लेकिन उसे अपना पासपोर्ट जमा कराना पड़ा. बाद में सूरज पंचोली को जिया खान की मौत के मामले में किसी भी तरह से शामिल होने से बरी कर दिया गया. अक्टूबर 2013 के दौरान राबिया ने अदालत से मामले की जांच सीबीआई से कराने की गुहार लगाई थी. 

2014: सीबीआई को सौंपा गया मामला
जिया खान की आत्महत्या के करीब एक साल बाद जुलाई 2014 में मामले की जांच मुंबई पुलिस से सीबीआई को सौंप दी गई. यह कदम राबिया खान की याचिका पर उठाया गया. उस दौरान आदित्य पंचोली ने राबिया पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा ठोंका था. 

2015: सीबीआई ने की छापेमारी
मई 2015 के दौरान सीबीआई ने सूरज पंचोली के घर छापेमारी की. इसके एक महीने पर सूरज को पूछताछ के लिए बुलाया गया. वहीं, दिसंबर 2015 के दौरान जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सूरज पंचोली के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल की गई.

2016: सीबीआई ने हत्या की आशंका को नकारा
अगस्त 2016 के दौरान सीबीआई ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें जिया खान की हत्या होने का दावा किया गया था. सीबीआई ने जिया खान की मौत सुसाइड की वजह से होने की बात कही. इसके एक महीने बाद राबिया खान ने ब्रिटिश फॉरेंसिक एक्सपर्ट जेसन पायने जेम्स को हायर किया, जिन्होंने दावा किया कि जिया की हत्या की 'साजिश' की गई. हालांकि, आदित्य पंचोली ने पायने जेम्स की रिपोर्ट का खंडन किया था. 

2017: राबिया ने की एसआईटी को मामला सौंपने की मांग
फरवरी 2017 के दौरान कोर्ट ने राबिया खान की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने सीबीआई पर आरोप लगाया और स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने की मांग की. सितंबर 2017 के दौरान राबिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर जिया को इंसाफ दिलाने की मांग की. इसके एक महीने बाद सूरज पंचोली ने मामले की सुनवाई में तेजी लाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट से अनुरोध किया.

2018: सूरज पंचोली के खिलाफ याचिका खारिज
इस साल सूरज पंचोली के खिलाफ आगे की जांच करने की याचिका दायर की गई, जिसे सीबीआई की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया. हालांकि, अभिनेता ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं जानता था कि मुझ पर कुछ आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन मैं अपने खिलाफ किसी भी तरह के आरोप के लिए तैयार हूं. दरअसल, जब तक मैं कोई आरोप नहीं लगाता हूं, मैं अपना बचाव नहीं कर सकता. इस मामले में मैंने अपनी जिंदगी के कई साल गंवा दिए, लेकिन मैं खुद को पीड़ित नहीं बताना चाहता. मुझे किसी की सहानुभूति नहीं चाहिए. मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि मेरी सुनवाई निष्पक्ष हो, चाहे वह मेरे खिलाफ जाए या मेरे पक्ष में.'

2012: सीबीआई की विशेष अदालत को सौंपा गया मामला
जिया खान की मौत का मामला इस साल सीबीआई की विशेष अदालत को सौंपा गया. दरअसल, सेशन कोर्ट ने दावा किया था कि जब मामले की जांच सीबीआई कर रही है तो उसके पास फैसला सुनाने का अधिकार नहीं है.

2022: राबिया की एक और याचिका खारिज
जिया खान की मां राबिया ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक और याचिका दायर की, जिसमें मामले की जांच दोबारा कराने की मांग की गई. हालांकि, अदालत ने इस याचिका को खारिज कर दिया. 

2023: मामले की सुनवाई पूरी
जिया खान की मौत के मामले में 20 अप्रैल 2023 के दिन सुनवाई पूरी हुई. सीबीआई की विशेष अदालत के जज एएस सैय्यद ने फैसला सुरक्षित रख लिया, जो 28 अप्रैल को सुनाया जा रहा है.

Jiah Khan Case Verdict LIVE: बस कुछ देर में आएगा जिया खान सुसाइड मामले में फैसला, सीबीआई कोर्ट पहुंचे सूरज पंचोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live: इस दिन से 'रामायण' की शूटिंग शुरू करेंगे सनी देओल, 'हैप्पी पटेल' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म
इस दिन से 'रामायण' की शूटिंग शुरू करेंगे सनी देओल, 'हैप्पी पटेल' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म
Dhurandhar 2 BO Day 10 Live: 'धुरंधर 2' 10वें दिन हुई और खूंखार, दोपहर 2 बजे तक कमा डाले 15 करोड़, आज 800 करोड़ी बनना तय!
'धुरंधर 2' ने 10वें दोपहर 2 बजे तक कमा डाले 15 करोड़, आज 800 करोड़ी बनना तय!
धुरंधर’ के मेकर्स संग रामचरण की बड़ी डील, अब ‘Peddi’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
धुरंधर’ के बाद मेकर्स का नया दांव, अब ‘पेडी’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
'धुरंधर फ्रेंचाइजी' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर बना डाला महा रिकॉर्ड, 'पुष्पा', 'केजीएफ' और 'बाहुबली' भी नहीं कर पाई थीं ऐसा
'धुरंधर फ्रेंचाइजी' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर बना डाला महा रिकॉर्ड, 'पुष्पा', 'केजीएफ भी हो गई थीं फेल

वीडियोज

Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump
Iran Israel America War: Hormuz पर हालात और ज्यादा विस्फोटक होते जा रहे | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
धुरंधर’ के मेकर्स संग रामचरण की बड़ी डील, अब ‘Peddi’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
धुरंधर’ के बाद मेकर्स का नया दांव, अब ‘पेडी’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल
बांग्लादेश में IPL 2026 के लाइव प्रसारण से हटा 'बैन', मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद हुआ था फैसला
बांग्लादेश में IPL 2026 के लाइव प्रसारण से हटा 'बैन', मुस्तफिजुर के विवाद के बाद हुआ था फैसला
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Painkiller Infused Ice Cream : कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
कितनी कारगर हैं पेनकिलर वाली आइसक्रीम, जानें ये सेहत के लिए कितनी खतरनाक?
"मुझे पाकिस्तान पसंद है" भारत घूमने आए विदेशी टूरिस्ट ने किया दावा तो उठा ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget