एक्सप्लोरर

Johnny Lever Birthday: शराब के ठेके पर किया काम, तो कभी सड़क पर बेचे पेन, कैसे जॉन प्रकाश राव बन गए जॉनी लीवर?

Johnny Lever Birthday: एक्टर जॉनी लीवर ने बॉलीवुड में खूब नेम-फेम कमाया है. 14 अगस्त को जॉनी अपना 67वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं. आइए ऐसे में इस मौके पर आपको उनकी कुछ खास बातों से रुबरु कराते हैं.

Johnny Lever Birthday: हिंदी सिनेमा में चार दशक के ज्यादा समय से दर्शकों को अपनी बेहतरीन एक्टिंग और दमदार कॉमेडी के चलते अपना मुरीद बना रहे जॉनी लीवर 67 साल के होने जा रहे हैं. दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन का जन्म 14 अगस्त 1957 को आंध्रप्रदेश के कनिगिरी में हुआ था. आइए आज आपको जॉनी लीवर के बर्थडे के मौके पर उनकी कुछ खास बातें बताते हैं.

जॉनी लीवर का असली नाम
बहुत से लोग और जॉनी लीवर के फैंस को उनके असली नाम के बारे में पता नहीं है. जॉनी का असली नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है. उनके नाम बदलने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है. दरअसल जॉनी के पिता 'हिंदुस्तान लीवर' कंपनी में काम करते थे. कभी-कभी जॉनी भी अपने पिता के साथ उनके ऑफिस चले जाते थे. शुरू से ही जॉनी का फिल्मों की ओर झुकाव भी था. अपने पिता के ऑफिस में जॉनी लोगों को एक्टर्स की मिमिक्री करके एंटरटेन करते थे. इसके बाद लोग उन्हें जॉनी लीवर बुलाने लगे.

15 साल की उम्र में सड़क पर बेचे पेन

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Johny Lever (@iam_johnylever)

जॉनी का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई भी पूरी नहीं की. सातवीं क्लास में उन्हें घर के हालातों के चलते स्कूल छोड़ना पड़ा. वहीं 15 साल की उम्र में वे सड़क पर पेन बेचकर गुजारा करते थे. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'कुछ तीन-चार महीने तक मैंने पेन बेचे. मेरे एक चिंदी दोस्त ने मुझे पेन बेचना सिखाया था. मैं जब 15 से 16 साल का था और एक्टर्स की आवाज निकालने की कोशिश करके पेन बेचा करता था. पहले पेन बेचकर मैं 25 से 30 रुपये तक कमाता था. हालांकि बाद में एक्टर्स की आवाज में पेन बेचे तो 250 से 300 रुपये तक कमाई होने लगी.'

शराब के ठेके पर भी किया काम
इसके अलावा जॉनी ने बॉलीवुड में आने से पहले शराब के ठेके पर भी काम किया था. स्कूल से आने के बाद वे परिवार की आर्थिक मदद के लिए काम करते थे. अपने एक इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने बताया था कि, 'स्लम में रहते थे ना तो स्कूल से आके मैं दारू के अड्डे पर काम करता था. जो भी पैसे मिलते थे, उन्हें मैं घर के खर्चे के लिए देता था.'

राशन के लिए अंकल से मांगते थे पैसे

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Johny Lever (@iam_johnylever)

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के शो The Icons में जॉनी ने खुलासा किया था कि, 'मेरे डैडी हैं ना, वो बहुत ही शराब पीते थे. उनको ज्यादा घर का ये नहीं होता था. हम अपने अंकल से पैसे मांगते थे. तो राशन के लिए, घर के लिए चाहिए पैसे तो अंकल से लेने पड़ते. तो बुरा भी लगता था मुझे. बार-बार क्या पूछना आंटी से जाके.'

'दर्द का रिश्ता' से किया बॉलीवुड डेब्यू
साल 1982 में जॉनी को दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ विदेश टूर का मौका मिला था. उसी दौरान एक्टर सुनील दत्त की जॉनी पर नजर पड़ी. जॉनी को सुनील दत्त ने अपनी फिल्म 'दर्द का रिश्ता' में काम करने का मौका दे दिया. इसके बाद जॉनी ने 80 और 90 के दशक में दर्शकों का खूब दिल जीता. एक्टर ने अपने करियर में 'गोलमाल अगेन', 'राजा हिन्दुस्तानी', 'एंटरटेनमेंट', 'दूल्हे राजा', 'रुप की रानी', 'जुदाई', 'कुछ कुछ होता है', 'नायक', 'आरजू', और खट्टा मीठा जैसी कई फिल्मों में काम किया है. उन्हें दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है.

यह भी पढ़ें: इस मशहूर सिंगर का सलमान ने जमकर उड़ाया था मजाक, कहा- अबे कह क्या रहा है, पहले भाई बोलता है, फिर..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Don 3 Row: 'CINTAA को जानकारी नहीं...', रणवीर सिंह पर FWICE के फैसले पर बोलीं पूनम ढिल्लों, कहा- 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं'
'CINTAA को जानकारी नहीं...', रणवीर सिंह पर FWICE के फैसले पर बोलीं पूनम ढिल्लों
'कभी शराब नहीं पी...', शिवाजी महाराज की टी-शर्ट पहनकर अलकोहल पीने के दावे पर रितेश देशमुख ने दी सफाई
'कभी शराब नहीं पी...', शिवाजी महाराज की टी-शर्ट पहनकर अलकोहल पीने के दावे पर रितेश देशमुख ने दी सफाई
Entertainment News Live: 'आप लोगों के पास अपनी बीमारियां हैं....मत छेड़िए मुझे', शिल्पा शिंदे ने हिना खान के बयान पर किया पलटवार!
Live: 'आप लोगों के पास अपनी बीमारियां हैं....मत छेड़िए मुझे', शिल्पा शिंदे ने हिना खान के बयान पर किया पलटवार!
'इतना बड़ा बवाल क्यों?' IPL फिनाले के दिन वायरल वीडियो पर भड़कीं नुसरत भरूचा, दिया करारा जवाब
'इतना बड़ा बवाल क्यों?' IPL फिनाले के दिन वायरल वीडियो पर भड़कीं नुसरत भरूचा, दिया करारा जवाब

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वॉर US-ईरान की हो रही, तेल कीमतें भारत में बढ़ रहीं... सुपर पावर देशों की मनमानी पर मोहन भागवत की दो टूक
वॉर US-ईरान की हो रही, तेल कीमतें भारत में बढ़ रहीं... सुपर पावर देशों की मनमानी पर मोहन भागवत की दो टूक
राज्यसभा का टिकट मिलने पर सतीश पूनिया बोले, 'मुझे यह बात अच्छे से...', अलका गुर्जर क्या बोलीं?
राज्यसभा का टिकट मिलने पर सतीश पूनिया बोले, 'मुझे यह बात अच्छे से...', अलका गुर्जर क्या बोलीं?
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप का बदला नियम, पहली बार इस तरह होंगे मैच; कोच ने जताई नाराजगी
फीफा वर्ल्ड कप का बदला नियम, पहली बार इस तरह होंगे मैच; कोच ने जताई नाराजगी
Don 3 Row: 'CINTAA को जानकारी नहीं...', रणवीर सिंह पर FWICE के फैसले पर बोलीं पूनम ढिल्लों, कहा- 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं'
'CINTAA को जानकारी नहीं...', रणवीर सिंह पर FWICE के फैसले पर बोलीं पूनम ढिल्लों
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की भेंट, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की लंबी और गंभीर चर्चा
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget