एक्सप्लोरर
'काबिल' में ऋतिक रोशन ने शानदार एक्टिंग की है: करण जौहर

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर ने 'काबिल' में अभिनेता ऋतिक रोशन के अभिनय की प्रशंसा करते हुए उन्हें 'प्रतिभा का भंडार' करार दिया. करण ने शुक्रवार को ट्विटर पर ऋतिक के अभिनय की प्रशंसा की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "फिल्मकार के रूप में कहूंगा कि अभिनेता का अभिनय देखना सर्वश्रेष्ठ है. ऋतिक प्रतिभा का भंडार हैं. 'काबिल' में उनका अभिनय शानदार है."
करण और ऋतिक वर्ष 2001 की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में साथ काम कर चुके हैं. 'काबिल' एक दृष्टिबाधित जोड़े की प्रेम कहानी है. इसमें यामी गौतम भी प्रमुख भूमिका में हैं. यामी ने पहली बार ऋतिक के साथ काम किया है. यह भी पढ़ें- दूसरे दिन फिल्म ‘काबिल’ ने की है शानदार कमाई, जानें कलेक्शन गणतंत्र दिवस पर SRK की ‘रईस’ ने की है धमाकेदार कमाई, तोड़ दिया है सलमान और अक्षय का रिकॉर्डAs a filmmaker it's exhilarating to watch an actor deliver his best....@iHrithik is a power house talent and is exemplary in #kaabil
— Karan Johar (@karanjohar) January 26, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL























