एक्सप्लोरर

अरुणा ईरानी ने रोते हुए ABP न्यूज़ से कहा- कादर खान के जाने से मैं बहुत दुखी हूं, मेरा ग्रुप टूट गया

दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी बेहद दुखी है. कांपती हुई आवाज़ में खुद को संभालते हुए अरुणा ईरानी ने एबीपी न्यूज़ से बात की और कादर खान और अपनी दोस्ती के बारे में कई बातें बताई.

मुंबई: कादर खान के निधन से हर कोई सदमे में हैं. उनके चाहने वालों को यकीन नहीं हो रहा है कि अब उनके बीच कॉमेडी के बादशाह कादर खान नहीं रहे. कादर खान के गुज़रने से उनके साथ कई फिल्मों में अभिनय करने वाली दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी बेहद दुखी है. कांपती हुई आवाज़ में खुद को संभालते हुए अरुणा ईरानी ने एबीपी न्यूज़ से बात की और कादर खान और अपनी दोस्ती के बारे में कई बातें बताई.

अरुणा ईरानी ने कहा, ''बहुत बहुत बुरा लगा, हम चार शैतानों का ग्रुप था. कादर भाई...शक्ति कपूर...असरानी और मैं, आज मेरा ग्रुप टूट गया. जाना एक दिन सबको है, लेकिन उनके जाने से मैं बहुत दुखी हूं. वो बेहद उम्दा कलाकार थे उतने ही बेहतर इंसान थे. सेट पर हमेशा मुझे अपने साथ रखते थे. मुझे अपनी छोटी बहन की तरह प्यार करते थे. वो काफी लंबे समय से बीमार थे, उनके जाने से उनके शरीर को आराम भी मिला होगा. उनके घर वालों को भगवान दुख सहने की हिम्मत थे.''

कादर खान को भाईजान कह कर बुलाते हुए अरुणा ईरानी ने कहा, ''भाई जान और हम दोनों बहुत गरीब परिवार से आते थे, वो हमेशा अपने और मेरे गरीबी के दिनों के बारे में बात करते थे. वो हमेशा मेरे पुराने दिनों के बारे में बात करते थे. फिर उसे अपनी राइटिंग में भी इस्तेमाल करते थे. पैसे वाला पैसे वाले से दोस्ती करता है, लेकिन हम दोनों एक जैसे ही परिवार से आते थे, इसलिए हमारी दोस्ती अच्छी थी.''

आपको बता दें कि कादर खान और अरुणा ईरानी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया, जिनमें इंसाफ की आवाज़, राजाजी, तोहफा और शहंशाह जैसी फिल्में शामिल हैं. अरुणा ईरानी और कादर बेहद करीबी दोस्त रहे हैं. अरुणा के मुताबिक कादर उन्हें छोटी बहन की तरह मानते थे.

300 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय कादर खान बॉलीवुड में साल 1973 से हैं. उन्होंने फिल्म 'दाग़' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इस दौरान उन्होंने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की. विलेन, कॉमेडियन, गंभीर किरदार से लेकर अंधे तक का रोल उन्होंने बखूबी निभाया. उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया और कई सुपरहिट फिल्मों के संवाद भी लिखे. खास बात ये है कि अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल शराबी, लावारिस, मुकद्दर का सिकंदर, अमर अकबर एंथनी, नसीब और सत्ते पे सत्ता जैसी फिल्मों के संवाद भी कादर खान की कलम से ही निकले थे.

अफगानिस्तान में हुआ था जन्म आपको बता दें कि 22 अक्टूबर 1937 को कादर खान का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था. कादर खान ने अपने बचपन में बहुत उतार चढ़ाव देखे थे. कादर खान के पिता ने उन्हें और उनकी मां को छोड़ दिया था और फिर उनकी जिंदगी में उनके सौतेले पिता आए.

इन सब के बीच में कादर खान और उनकी मां को गरीबी और जिंदगी की मुश्किलातों का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने सिर्फ परदे पर ही नहीं, बल्कि परदे के पीछे भी काम किया है. वो एक बहुत अच्छे लेखक हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के संवाद भी लिखे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी एक और प्रॉपर्टी, राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है जमीन
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी एक और प्रॉपर्टी, राम मंदिर से महज 15 मिनट की दूरी पर है जमीन
शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के फैंस के लिए Good News, 'धुरंधर 2' के साथ प्रीमियर होगा 'कॉकटेल 2' का टीजर
शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के फैंस के लिए Good News, 'धुरंधर 2' के साथ प्रीमियर होगा 'कॉकटेल 2' का टीजर
'बैटल ऑफ गलवान' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग
'बैटल ऑफ गलवान' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग
रिलीज से पहले देखनी है 'धुरंधर 2'? तो 18 मार्च को करना होगा ये काम
रिलीज से पहले देखनी है 'धुरंधर 2'? तो 18 मार्च को करना होगा ये काम

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget