एक्सप्लोरर

'सी शंकरन नायर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कभी नहीं करते', 'केसरी 2' पर और भी बहुत कुछ बोले शशि थरूर

Kesari chapter 2 : केसरी चैप्टर 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने अभिनय किया है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फिल्म पर बात की है.

Akshay kumar kesari chapter 2: जालियांवाला हत्याकांड पर बनी हालिया रिलीज फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को दर्शकों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों की ओर से भी खूब सराहना मिल रही है. अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी देखा. उन्होंने फिल्म की खूब तारीफ की. हालांकि, इस बीच उन्होंने एक बात नोटिस की और कहा कि सी शंकरन नायर ऐसा कभी नहीं करते.

शशि थरूर ने दावा किया कि सी शंकरन नायर कभी भी ‘केसरी चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार के इस्तेमाल किए शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते. फिल्म देखने के बाद शशि थरूर ने फिल्म की तारीफ करते हुए अपनी राय व्यक्त की.

शशि थरूर ने कहा यहा फिल्म का एक भी सीन नीरस नहीं

कांग्रेस सांसद ने कहा, “मुझे लगा कि यह बेहतरीन ढंग से बनाई गई फिल्म है. फिल्म को ऐतिहासिक तथ्यों के साथ कुछ छूट है, लेकिन यह शुरुआत में ही कहा गया कि यह काल्पनिक है. लेकिन इसने प्रतिरोध की भावना को ब्रिटिश कोर्ट सिस्टम के साथ थामे रखा. फिल्म का संदेश शानदार ढंग से दिया गया. मैं कहना चाहूंगा कि हाई क्वालिटी वाले निर्माण में अभिनय, निर्देशन, कहानी को जिस तरह से पेश किया गया, वह शानदार है. फिल्म का एक भी सीन नीरस नहीं है.”  

सांसद ने कहा मैं लंबे समय से शंकरन नायर सर का प्रशंसक हूं

कांग्रेस सांसद ने फिल्म में एक बात नोटिस की और कहा, “मुझे चिंता थी कि कई लोगों के लिए कोर्ट रूम के सीन्स देखना नीरस होगा लेकिन जिस तरह से कहानी सामने आई, मुझे लगता है कि एक सेकंड के लिए भी अपनी नजर हटाना मुश्किल था. बहुत ही शानदार, मैं लंबे समय से शंकरन नायर सर का प्रशंसक हूं. आठ साल पहले मैंने एक भाषण के दौरान उनके जीवन और उपलब्धियों पर बात की थी. कुछ लोग उन्हें बहुत रोमांटिक बताते हैं, लेकिन वह एक साहसी, सिद्धांतवादी और ईमानदार व्यक्ति थे. वह कभी भी अक्षय कुमार द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते, खासकर चार अक्षरों का शब्द, ऐसे में कभी नहीं निकलता.”

शशि थरूर ने कहा ऐसी फिल्मों की है जरूरत

उन्होंने आगे कहा, “मैं आपको यह निश्चित रूप से बता दूं कि एक स्पष्ट मैसेज को शानदार तरीके से दिया गया है. मैं कहूंगा कि हम सबको इतिहास के कुछ अत्याचार को याद करने के लिए ऐसी फिल्मों की आवश्यकता है. जलियांवाला बाग ब्रिटिश राज के सबसे बुरे कर्मों में से एक के प्रतीक रूप में है. मुझे गर्व है कि मैंने ब्रिटिश एंपायर पर लिखी अपनी किताब 'अन एरा ऑफ डार्कनेस: द ब्रिटिश एम्पायर इन इंडिया के बाद जब यूके में बुक टूर किया, तो मैंने माफी मांगने की बात पर जोर दिया था. नरसंहार के लिए माफी की जरूरत है और मुझे खुशी है कि फिल्म के अंत में उन्होंने यह बात कही कि एक चीज जो अंग्रेजों ने कभी नहीं की, वह है माफी."

शशि थरूर ने फिल्म निर्मातोओं की तारीफ की और उन्हें बधाई भी दी

थरूर ने आगे कहा, "2019 में 100वीं वर्षगांठ पर (ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे) प्रधानमंत्री ने हाउस ऑफ कॉमन्स में भाषण दिया था, लेकिन उन्होंने बस इतना कहा कि उन्हें उस दिन की घटनाओं पर खेद है. यह माफी नहीं थी और मुझे लगता है कि यह फिल्म अंग्रेजों और हम सभी को याद दिलाती है कि माफी अभी भी बाकी है. फिल्म निर्माताओं को बधाई. उन्होंने शानदार काम किया है और मैं देशवासियों को फिल्म देखने की सलाह दूंगा.”

करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी ‘केसरी: चैप्टर 2’ अक्षय कुमार के साथ आर. माधवन, अनन्या पांडे और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं. जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

ये भी पढ़े : बॉलीवुड के इस सितारे ने महज 5 साल की उम्र में जीता था नेशनल अवॉर्ड, फिर हीरो बनकर भी दी कई सुपरहिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget