एक्सप्लोरर

जानें 2020 में बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज, देखें बॉलीवुड कैलेंडर

साल 2019 के बीतते ही दर्शकों में नए साल की अपकमिंग फिल्मों के लिए उत्सुकता बढ़ गई है. बॉक्स ऑफिस पर 2020 में बहुत कुछ होने वाला है. हिंदी फिल्म उद्योग में दर्शकों को खेल बायोपिक्स, पीरियड ड्रामा, कमर्शियल एंटरटेनर जैसी कई तरह की फिल्में देखने को मिलने वाली हैं.

2020 में नए साल की शुरूआत के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच टकराव होने जा रहा है. आने वाली 10 जनवरी को दीपिका पादुकोण की छपाक और अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर रिलीज होने जा रही हैं. जिससे इनके कलेक्शन पर असर पड़ने की संभावना बनी हुई है. नए साल 2020 में कई बड़ी फिल्में दर्शकों के सामने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैं. आइए जानते हैं साल 2020 में कौन सी फिल्में कब हो रही हैं रिलीज. छपाक और तानाजी: द अनसंग वॉरियर 10 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दीपिका पादुकोण की छपाक और अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर एक साथ रिलीज होने वाली हैं. दीपिका पादुकोण को आखिरी बार 2018 में फिल्म पद्मावत में मुख्य किरदार में देखा गया था. 10 जनवरी को दीपिका छपाक के साथ सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही हैं. फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभाया है. वहीं अजय देवगन की तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में 11 साल बाद काजोल, अजय देवगन के साथ सिल्वर स्क्रीन साझा करती दिखेंगी.

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया अजय देवगन को 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' में एक वायुसेना अधिकारी का किरदार निभाते देखा जा सकता है. 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' फिल्‍म की कहानी 1971 में भारत-पाक जंग पर आधारित है. फिल्म को इस साल 14 अगस्त पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में अजय देवगन स्कॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में नजर आएंगे.

स्ट्रीट डांसर 3 डी और पंगा 24 जनवरी को वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी और कंगना रनौत की पंगा की रिलीज होने जा रही है. स्ट्रीट डांसर 3 डी का निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है. इस फिल्म में दर्शकों को धमाकेदार डांस परफार्मेंस देखने को मिल सकता है. जिसके साथ ही कंगना की 'पंगा' एक मध्यम आयु वर्ग की महिला की भूमिका पर बनी फिल्म है. फिल्म में कंगना एक कबड्डी खिलाड़ी हैं. जो शादी हो जाने के बाद अपने पसंदीदा खेल कबड्डी में वापसी करती हैं.

शुभ मंगल ज्यादा सावधान, गुलाबो सीताबो आयुष्मान खुराना ने बीते साल अनुच्छेद 15, ड्रीम गर्ल और बाला जैसी हिट फिल्में की थी. जिसके बाद अब इस साल उनकी दो फिल्में अपकमिंग लिस्ट में लगी हुई हैं. आयुष्मान की पहली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान फरवरी में रिलीज होने वाली है. वहीं दूसरी फिल्म गुलाबो सीताबो में आयुष्मान को अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा जा सकता है.

सूर्यवंशी अक्षय कुमार ने पिछले साल चार बैक टू बैक हिट फिल्मों दी थी. इन हिट फिल्मों के साथ ही अक्षय ने बॉक्स ऑफिस पर राज भी किया. इस साल 27 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने जा रही है. फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. फिल्म में कैटरीना कैफ को अक्षय के साथ देखा जा सकता है.

फिल्म 83 इस साल महान खेलाड़ी कपिल देव पर बनी फिलम 83 भी रिलीज होने जा रही है. फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण को चौंथी बार उनके साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा जाएगा. दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल की पत्नी रोमी देव की भूमिका में हैं.

राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई और लक्ष्मी बॉम्ब हमेशा की तरह इस साल भी ईद के मौके पर बॉलीवुड के भाई सलमान खान दर्शकों के सामने आने वाले हैं. ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई, 22 मई को रिलीज होगी. वहीं ईद पर ही अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब भी रिलीज होने जा रही है.

लाल सिंह चड्ढा अभिनेता आमिर खान ग्स ऑफ हिंदोस्तान की असफलता के दो साल बाद क्रिसमस पर लाल सिंह चड्ढा के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी करेंगे. फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर को मुख्य भुमिका में देखा जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO Day 5 Live: मंडे को 'धुरंधर 2' की 500 करोड़ क्लब में एंट्री पक्की! दोपहर 3 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
मंडे को भी 'धुरंधर 2' तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! दोपहर 3 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
करीना कपूर ने भाई रणबीर कपूर को बताया इंडिया का बेस्ट एक्टर, बोलीं- 'उन्हें एक्टिंग से है प्यार'
करीना कपूर ने रणबीर कपूर को बताया इंडिया का बेस्ट एक्टर, बोलीं- 'उन्हें एक्टिंग से है प्यार'
2 घंटे 26 मिनट की इस Comedy Film ने Box Office हिला दिया, मेकर्स को मिला 375% प्रॉफिट
2 घंटे 26 मिनट की इस कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया,मेकर्स को मिला 375% प्रॉफिट
Dhurandhar 2 Records: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बनी तूफान, ओपनिंग वीकेंड पर बना डाले एक-दो नहीं 10 तगड़े रिकॉर्ड्स
'धुरंधर 2' बनी तूफान, ओपनिंग वीकेंड पर बना डाले एक-दो नहीं 10 तगड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Iran attack on Dimona: महायुद्ध का 24वां दिन..'लिटिल इंडिया' पर बरसी मिसाइलें | Nuclear plant
Iran attack on Dimona: महायुद्ध का अगला चरण..चलेगा एटम बम? | Nuclear power plant | Breaking
Trump Final Ultimatum on Hormuz: ट्रंप की धमकी पर ईरान की दो टुक! | Iran Israel War
Iran Israel US War News: ईरान के जारी किया बारूदी सुरंग का नया वीडियो | Trump | IRGC | Netanyahu
Iran Vs America War: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे America को कड़ा जवाब! | IRGC | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Budget Session Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी, तेल को लेकर क्या कहा?
Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी
बिहार: CM नीतीश कुमार के बेटे तो सोच से खाफी आगे निकले, निशांत ने कहा- 'पापा ने…'
बिहार: CM नीतीश कुमार के बेटे तो सोच से खाफी आगे निकले, निशांत ने कहा- 'पापा ने…'
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने जीता 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब, टी20 वर्ल्ड कप में गरजा था बल्ला
पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने जीता 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब, टी20 वर्ल्ड कप में गरजा था बल्ला
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 26 टॉपर में 19 लड़कियां 
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 26 टॉपर में 19 लड़कियां 
14.2 किलो के LPG सिलेंडर में आएगी 10 किलो गैस, जानें अब कितने का मिलेगा सिलेंडर?
14.2 किलो के LPG सिलेंडर में आएगी 10 किलो गैस, जानें अब कितने का मिलेगा सिलेंडर?
Video: बारिश में जान जोखिम में डालकर ट्रेन के दरवाजे से लटका युवक, वायरल वीडियो ने दिखाया मजबूरी का दर्द
बारिश में जान जोखिम में डालकर ट्रेन के दरवाजे से लटका युवक, वायरल वीडियो ने दिखाया मजबूरी का दर्द
Embed widget