एक्सप्लोरर

L2 Empuraan Box Office Collection Day 3: 'स्काई फोर्स' का रिकॉर्ड तोड़ने में भी 'एल 2: एम्पुरान' के छूटे पसीने, जानें बॉक्स ऑफिस पर हाल

L2 Empuraan Box Office Collection Day 3: मोहनलाल की फिल्म एल2 एम्पुरान ने बॉक्स ऑफिस पर ग्रैंड ओपनिंग के बावजूद दूसरे और तीसरे दिन कमाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. यहां जानिए अब तक की कमाई.

L2 Empuraan Box Office Collection Day 3: मलयालम एक्टर मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म एल2 एम्पुरान 27 मार्च को रिलीज हो चुकी है. फिल्म ओपनिंग डे पर कमाल का कलेक्शन कर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली मलयालम फिल्म बन चुकी है. पृथ्वीराज सुकुमारन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज किया गया है.

फिल्म अपने पहले वीकेंड के आखिरी दिनों पर है और फिल्म की आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

एल2 एम्पुरान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म की कमाई से जुड़े आंकड़े रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, एल 2 ने पहले दिन 21 करोड़ की ओपनिंग ली. इतना करते ही फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली आदुजीवितम द गोट लाइफ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. बता दें कि आदुजीवितम ने पहले दिन 8.95 करोड़ रुपये कमाए थे.

फिल्म ने दूसरे दिन 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीसरे दिन यानी आज 10:35 बजे तक 13.50 करोड़ का कलेक्शन करते हुए टोटल 46 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aashirvad Cinemas (@aashirvadcine)

छुट्टी के बावजूद स्काई फोर्स के वीकेंड कलेक्शन से पिछड़ी एल2 एम्पुरान

इस साल की शुरुआत में आई अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का पहले दिन का कलेक्शन सिर्फ 12.25 करोड़ रहा. हालांकि, फिल्म ने दूसरे दिन 22 करोड़ और तीसरे दिन 28 करोड़ कमाते हुए फर्स्ट वीकेंड में 90.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था.

एल 2 के साथ ये मामला उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है. फिल्म ने पहले दिन तो 21 करोड़ कमाए लेकिन दूसरे और तीसरे दिन की कमाई मिलाकर भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं पार कर पाई. फिल्म को ग्रैंड ओपनिंग मिलने के बावजूद फर्स्ट वीकेंड कमाई में एल2 एम्पुरान अक्षय की फिल्म से पिछड़ गई है.

एल2 एम्पुरान के बारे में

मुरली गोपी की लिखी ट्रायलॉजी सीरीज की इस दूसरी फिल्म को करीब 180 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी मोहनलाल के साथ अहम रोल में हैं.

और पढ़ें: बजट का 465% निकाल चुकी 'छावा' 44वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget