एक्सप्लोरर

किशोर कुमार के खानदानी घर के एक हिस्से को किया जाएगा जमींदोज, जारी किया गया नोटिस

नगर निगम के आयुक्त जे जे जोशी ने बताया कि हमने किशोर कुमार के पैतृक मकान के पीछे के हिस्से को जर्जर होने के कारण खतरनाक करार देते हुए इसे गिराने के लिये भवन पर नोटिस चस्पा कर दिया है.

भोपाल: खंडवा नगर निगम ने बालीवुड के महान गायक किशोर कुमार के खानदानी मकान के एक हिस्से को जर्जर माना है. जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने इसे जमींदोज करने का नोटिस जारी किया है. बालीवुड के इस महान गायक का पारिवारिक मकान ‘गौरीकुंज’ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 250 किलोमीटर दूर खंडवा नगर के बाम्बे बाजार क्षेत्र में स्थित है.

खंडवा नगर निगम के आयुक्त जे जे जोशी ने बताया कि हमने किशोर कुमार के पैतृक मकान के पीछे के हिस्से को जर्जर होने के कारण खतरनाक करार देते हुए इसे गिराने के लिये भवन पर नोटिस चस्पा कर दिया है.

उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मकान में कोई नहीं रहता है इसलिये नोटिस मकान पर चस्पा किया गया है. इसमें मकान मालिक को मकान के खतरनाक हिस्से को गिराने के लिये कहा गया है. बारिस के मौसम से पहले खतरनाक भवनों की जांच करने की यह हमारी सामान्य गतिविधि है.

मालूम हो कि किशोर कुमार, उनके भाई अशोक कुमार और अनूप कुमार ने अपने शुरुआती साल इसी मकान में बिताये हैं.

किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को खंडवा में हुआ था. खंडवा से वह मुम्बई चले गये लेकिन वह हमेशा वापस अपने जन्मस्थान खंडवा आना चाहते थे. 13 अक्टूबर 1987 को अपनी मृत्यु से पहले उन्होंने अपनी यह अंतिम इच्छा व्यक्त की थी, लेकिन यह पूरी नहीं हो सकी. हालांकि उनकी इच्छा के मुताबिक उनकी मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार खंडवा में ही किया गया था.

किशोर कुमार की स्मृति में मध्यप्रदेश सरकार ने 1997 में किशोर कुमार सम्मान शुरू किया, जो फिल्म निर्देशन, अभिनय, कहानी लेखन और गीत लेखन के क्षेत्र में हर साल दिया जाता है.

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जय नागड़ा ने कहा कि यह संपत्ति कई सालों से लगातार नजरअंदाज की जा रही है. किशोर दा के परिवार से कोई भी व्यक्ति इस संपत्ति की देखभाल के लिये यहां नहीं आता है. यह मालूम हुआ कि यह संपत्ति अब अनूप कुमार के हिस्से में है. स्थानीय लोगों ने कई दफा यह मांग की है कि इस भवन को किशोर कुमार की याद में संग्रहालय बनाया जाना चाहिये, लेकिन किसी ने इस बारे में अब तक कोई रुचि नहीं दिखाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

14 सालों में बिल्कुल नहीं बदलीं ‘विवाह’ की पूनम, लेटेस्ट तस्वीरें देख लोग हैरान
14 सालों में बिल्कुल नहीं बदलीं ‘विवाह’ की पूनम, लेटेस्ट तस्वीरें देख लोग हैरान
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर हुआ रिलीज, शरवरी वाघ और वेदांग रैना की जोड़ी किया हैरान
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर हुआ रिलीज, शरवरी वाघ और वेदांग रैना की जोड़ी किया हैरान
'राजनीति 2' में फिर साथ दिखेंगे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ! प्रकाश झा बोले- 'मैं इस पर काम कर रहा हूं'
'राजनीति 2' में फिर साथ दिखेंगे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ! प्रकाश झा बोले- 'मैं इस पर काम कर रहा हूं'
'कॉकटेल 2' से शाहिद, रश्मिका और कृति सैनन का फर्स्ट लुक आया सामने, 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज होगा टीजर
'कॉकटेल 2' से शाहिद, रश्मिका और कृति सैनन का फर्स्ट लुक आया सामने, 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज होगा टीजर

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget