एक्सप्लोरर

गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं मधुबाला, फिर भी किशोर कुमार से कर ली थी शादी? चौंका देगी वजह

Madhubala: मधुबाला ने गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद किशोर कुमार से शादी की थी. हालांकि इसकी वजह ये नहीं थी कि वे किशोर से प्यार करती थी बल्कि इसकी वजह कुछ और ही थी.

Madhubala Reason Of Marriage Kishore Kumar: मुमताज जहां बेगम देहलवी उर्फ ​​मधुबाला क फिल्म उद्योग की सबसे खूबसूरत और शानदार अभिनेत्रियों में से एक थीं. उनकी मुस्कान के लाखों दिवाने थे. यहां तक ​​कि उनके को-स्टार्स भी उनकी खूबसूरती के जादू से बच नहीं पाए. यही वजह थी कि मधुबाला का नाम गुजरे जमाने के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ जुड़ा था. उनमें से एक दिलीप कुमार भी थे. तराना फिल्म में काम करने के दौरान दिलीप कुमार मधुबाला से दिल लगा बैठे थे.  ये जोड़ी एक दूसरे के प्यार में पागल थी और  शादी भी करना चाहती थी. लेकिन किस्मत को ये मंजूर नहीं था. दरअसल मुग़ल-ए-आज़म की शूटिंग के दौरान इनका ब्रेकअप हो गया था और इनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई थी.

हालांकि बहुत से लोग दिलीप कुमार के प्रति उनके लगाव के बारे में जानते हैं, लेकिन कई लोग ये नहीं जानते कि आखिर किन परिस्थितियों में मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी की थी.

मधुबाला और दिलीप कुमार की सगाई भी हुई थी
अपने एक्टिंग करियर के दौरान, मधुबाला का नाम कई अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ जुड़ा, जिनमें प्रेम नाथ, किदार शर्मा और कमाल अमरोही शामिल थे. फिर भी, अभिनेत्री को भारतीय सिनेमा के दिल की धड़कन दिलीप कुमार से खास लगाव था. फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में, मधुबाला के रिश्तों के बारे में बात करते हुए, उनकी बहन मधुर भूषण ने बताया था, "आपा (मधुबाला) को पहली बार प्रेमनाथ से प्यार हुआ था. यह रिश्ता छह महीने तक चला और फिर इनकी राहें अलग हो गई थीं. एक्टर ने उनसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा, और उन्होंने इनकार कर दिया. उनका अगला रिश्ता भाईजान (दिलीप कुमार) से तराना के सेट पर हुआ. उन्होंने बाद में संगदिल, अमर और मुगल-ए-आजम में काम किया. ये नौ साल लंबा मामला था. यहां तक ​​कि उनकी सगाई भी हो गई थी. "


गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं मधुबाला, फिर भी किशोर कुमार से कर ली थी शादी? चौंका देगी वजह

क्यों बिगड़ा था मधुबाला और दिलीप कुमार का रिश्ता
मधुबाला के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी शादी दिलीप कुमार से हो. फिल्म नया दौर के दौरान एक कोर्ट केस भी हुआ था, जहां मधुबाला ने अपने पिता के दबाव में दिलीप कुमार के खिलाफ बयान दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ते और भी खराब हो गए थे. हालात इतने बिगड़ गए थे कि मुगल-ए-आजम के रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते थे.


गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं मधुबाला, फिर भी किशोर कुमार से कर ली थी शादी? चौंका देगी वजह

किशोर कुमार से शादी के दौरान गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं मधुबाला
मधुबाला ने अपनी लाइफ में खूब उतार-चढ़ाव देखे. फिर, 1960 में किशोर कुमार ने उन्हें प्रपोज किया. जब किशोर कुमार ने उन्हें प्रपोज किया, तब वह अपने इलाज के लिए लंदन जा रही थीं. दरअसल 1957 में उन्हें पता चला था कि उनके दिल में छेद (वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट) है. उनकी हेल्थ काफी बिगड़ गई थी और उनके जिंदा रहने की उम्मीद केवल दो साल थी.


गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं मधुबाला, फिर भी किशोर कुमार से कर ली थी शादी? चौंका देगी वजह

किशोर कुमार से प्यार नहीं इस वजह से की थी मधुबाला ने शादी
रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान लीजेंड एक्ट्रेस की बहन ने बताया था कि मधुबाला, किशोर कुमार से शादी करने के बावजूद,हमेशा दिलीप कुमार के प्यार में डूबी रहीं थीं. उन्होंने खुलासा किया था, "मधुबाला ने दिलीप साहब के प्रति ज़िद और गुस्से की वजह से किशोर कुमार से शादी की थी. उनकी शादी 1960 में हुई थी उस समय एक्ट्रेस 27 साल की थीं."

बता दें कि किशोर कुमार और मधुबाला का रिश्ता आसानी से नहीं चल पाया.  नौ साल बाद लीजेंड एक्ट्रेस का 36 साल की उम्र में निधन हो गया था.

और पढ़ें: Jigra Box Office Collection Day 2: आलिया भट्ट की 'जिगरा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, जानें कितना हुआ कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इनका कोई एजेंट आता, तो सलामत नहीं जाता..' धुरंधर 2 देखने के बाद भड़के रियल लाइफ जमील जमाली, बोले-'ल्यारी को टेरेरिस्ट..'
'इनका कोई एजेंट आता, तो सलामत नहीं जाता..' धुरंधर 2 देखने के बाद भड़के रियल लाइफ जमील जमाली
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
दिल्ली के जनकपुरी का जिम ट्रेनर, 'धुरंधर 2' में बना रणवीर सिंह की परछाई, जानें कैसे बदली किस्मत
दिल्ली के जनकपुरी का जिम ट्रेनर, 'धुरंधर 2' में बना रणवीर सिंह की परछाई, जानें कैसे बदली किस्मत
‘मस्ट वॉच फिल्म’, रजनीकांत ने भी 'धुरंधर 2' की तारीफों के बांधे पुल, आदित्य धर को बताया ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’
‘मस्ट वॉच फिल्म’, रजनीकांत ने भी 'धुरंधर 2' की तारीफों के बांधे पुल

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
जेल में बंद उमर खालिद को भेजा जाएगा राज्यसभा? राजस्थान में मुस्लिम संगठनों की मांग से बढ़ी हलचल
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका को दिया अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...’
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद ईरान का US को अल्टीमेटम- 'गारंटी दो वरना, सिर के बदले सिर...'
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में लिए तीन विकेट, आखिरी ओवर में रन आउट से हुआ मैच का फैसला
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
India-US Relations: पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
पहले मार्को रुबियो फिर गल्फ देशों के राजदूतों संग जयशंकर की मीटिंग, जंग के बीच भारत कर क्या रहा?
Heatwave And Nervous System: आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
आपके नर्वस सिस्टम के लिए क्यों खतरनाक हैं आने वाली गर्मियां, जानें किन बीमारियों का खतरा?
Rajasthan RBSE 10th Results 2026 Today Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
RBSE 10th Results 2026 Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, देखें इसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक
Embed widget