एक्सप्लोरर

'इंदु सरकार' किसी को नहीं दिखाऊंगा : मधुर भंडारकर

फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है और भंडारकर रिलीज की यही तारीख रखना चाहते हैं. उन्होंने इस पर जोर देते हुए कहा, "मैं रिलीज तारीख को छोड़ना नहीं चाहता."

कोलकाता : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मधुर भंडारकर अपनी आगामी फिल्म 'इंदु सरकार' को लेकर हर तरह के स्पष्टीकरण देकर थक गए हैं. यह फिल्म 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है. गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड ने 'इंदु सरकार' में कई कट लगाने के सुझाव दिए हैं, वहीं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने फिल्म को रिलीज करने से पहले इसे उनकी पार्टी को दिखाए जाने की मांग की है. लेकिन, निर्देशक ने यह साफ कर दिया है कि वह अपनी फिल्म किसी को भी, खासकर नेताओं को तो बिल्कुल नहीं दिखाएंगे. भंडारकर ने साक्षात्कार में कहा, "मैं इस पूरे मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहता. अतंत: फिल्म की कहानी राजनीति के बारे में नहीं है. यह आपातकाल के समय की है. हम इसे राजनीति से नहीं जोड़ना चाहते, हम इसकी रिलीज चाहते हैं, ताकि हर इंसान इस फिल्म के साथ जुड़ सके." फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है और भंडारकर रिलीज की यही तारीख रखना चाहते हैं. उन्होंने इस पर जोर देते हुए कहा, "मैं रिलीज तारीख को छोड़ना नहीं चाहता."

इंदु सरकार' किसी को नहीं दिखाऊंगा : मधुर भंडारकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने नील नितिन मुकेश, कीर्ति कुलहरी और तोता रॉय चौधरी अभिनीत फिल्म में 12 कट लगाने और दो जगह डिस्क्लैमर के निर्देश दिए हैं. फिल्म का तीन मिनट का ट्रेलर 16 जून को जारी हुआ. तब से यह फिल्म विवादों में हैं. एक कांग्रेस नेता ने तो भंडारकर का चेहरा काला करने वाले को इनाम देने तक की घोषणा कर डाली, वहीं संजय निरुपम ने सेंसर बोर्ड द्वारा प्रमाणित किए जाने से पहले विशेष स्क्रीनिंग में इसे कांग्रेसी नेताओं को दिखाने की मांग कर डाली. भंडारकर (48) ने इस पर कहा, "मैं फिल्म नहीं दिखाऊंगा, अगर कोई फिल्म बाद में देखना चाहता है तो हम सोचेंगे. पहले अधिकारियों को फिल्म को पास करने दीजिए, तब तक मैं किसी को फिल्म नहीं दिखाऊंगा. सेंसर को फैसला लेने दीजिए. मुझे लगता कि पुनरीक्षण समिति कहीं अधिक उदार होगी." ट्रेलर को देखकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस फिल्म को 'पूरी तरह से प्रायोजित' बताया है, वहीं खुद को संजय गांधी की बेटी बताने वाली एक महिला ने उनकी (संजय) छवि को भ्रामक रूप से पेश करने का आरोप लगाते हुए उन्हें (भंडारकर) कानूनी नोटिस भेजा है.

झल्लाए भंडारकर ने सवालिया लहजे में कहा, "लोग कह रहे थे कि फिल्म प्रायोजित है, अब वे चुप क्यों हैं? मुझसे कट लगाने के लिए कहे जाने पर अब वे बात क्यों नहीं कर रहे हैं?" पार्टी की छवि को लेकर चिंतित कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने फिल्मकार को पत्र लिखकर इसके पीछे किए गए शोध को देखने की मांग की है. फिल्मकार ने कहा, "जगदीश टाइटलर फिल्म में साफ-सुथरी छवि चाहते हैं, लेकिन उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, तो वह ऐसा कैसे कह सकते हैं? वे लोग उत्तेजित हैं जिसका कोई तुक नहीं है. क्या मैंने फिल्म में उनका (टाइटलर का) नाम लिया है? नहीं, फिर क्यों? पहले वह फिल्म देखें फिर फैसला करें." पद्मश्री से सम्मानित फिल्मकार ने इस बात पर हैरानी जताई कि ट्रेलर में सेंसर बोर्ड ने कुछ विशेष लाइनों को क्यों पास कर दिया, जबकि फिल्म में उन शब्दों पर आपत्ति जताई है. उन्होंने बताया कि सेंसर बोर्ड के अधिकारियों को फिल्म पसंद आई, लेकिन उन्होंने 'आरएसएस' और यहां तक कि 'किशोर कुमार' जैसे शब्दों को हटाने का सुझाव दिया है. इस पर फिल्मकार ने कहा, "मैंने उनसे कहा, आप किस तरह का मापदंड इस्तेमाल कर रहे हैं? ट्रेलर पास हो चुका है. 'अब इस देश में गांधी के मायने बदल चुके हैं' जैसी लाइन ट्रेलर में पास हुई है, तो फिर आप फिल्म में इन शब्दों को रखने की अनुमति क्यों नहीं दे रहे हैं?" फिल्मकार ने कहा कि वह एक जिम्मेदार नागरिक हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता व पद्मश्री हैं. वह फिल्में प्रचार पाने के लिए नहीं बनाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
'कहानी' से 'राज़ी' तक, इन एक्ट्रेसेस ने बदल दिया हिंदी सिनेमा का परिभाषा
'कहानी' से 'राज़ी' तक, इन एक्ट्रेसेस ने बदल दिया हिंदी सिनेमा का परिभाषा
प्रभास स्टारर फिल्म ‘फौजी’ में नजर आएंगे अनुपम खेर, मेकर्स ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
प्रभास स्टारर फिल्म ‘फौजी’ में नजर आएंगे अनुपम खेर, मेकर्स ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में विक्की कौशल करेंगे कैमियो? जानिए 'उरी' कनेक्शन के पीछे क्या है सच्चाई
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में विक्की करेंगे कैमियो? जानिए 'उरी' कनेक्शन के पीछे क्या है सच्चाई

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
Nepal Election Results Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी शर्मा ओली, PM मोदी ने दी बधाई
Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी ओली, PM मोदी ने दी बधाई
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget