एक्सप्लोरर

ड्रग रैकेट में शामिल बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ममता कुलकर्णी की प्रॉपर्टी होगी कुर्क

ठाणे एक विशेष अदालत ने मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में फरार चल रही बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है.

मुंबई: ठाणे एक विशेष अदालत ने मादक पदार्थो की तस्करी के मामले में फरार चल रही बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है. विशेष लोक अभियोजक शिशिर हीरे ने कहा कि स्पेशल नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अदालत के न्यायाधीश एच.एम. पटवर्धन ने पूर्व अभिनेत्री, उनके पति तथा कुछ अन्य गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थो के मामले में यह फैसला सुनाया. सबसे बड़े अभियानों में से एक अभियान के तहत थाणे पुलिस ने अप्रैल 2016 में 2,200 करोड़ रुपये के मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था. अंतर्राष्ट्रीय रूप से चर्चित हुए मामले की जांच के दौरान अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का नाम आया और बाद में वे इसकी मुख्य आरोपियों में शामिल हो गईं. कास्टिंग काउच पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, मनोरंजन और राजनीति जगत में यौन शोषण आम बात जांचकर्ताओं के अनुसार, दवाई बनाने के उपयोग में लाई जाने वाली एफीड्राइन को एक फार्मा कंपनी में अवैध रूप से भेजा जाता था जिसे वहां से बड़ी पार्टियों में नशे के लिए प्रचलित विशेष मादक पदार्थ बनाया जाता था. मामले में कम से कम दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया लेकिन दोनों मुख्य आरोपी- गोस्वामी और ममता कानून की पकड़ से अब तक दूर हैं. कहा जा रहा है कि वे अब कनाडा रह रहे हैं. गिरफ्तार हुए अन्य आरोपियों में नाइजीरियाई सिप्रेन चिनासा, जिसने पुलिस को अन्य आरोपियों बीएसई की सूची में शामिल एवन लाइफसाइंस लिमिटेड का निर्देशक मनोज जैन, पुनीत श्रिंगी, प्रदीप गिल, सागर पोवले, मयूर सुकधरे, धनेश्वर स्वामी और नियनेश्वर ढिमरी हैं. गैंगरेप को लेकर बोलीं मल्लिका शेरावत, 'देश बन गया है सामूहिक दुष्कर्मियों की भूमि' साल 2016 के अंत में कुलकर्णी ने केन्या से एक बयान देते हुए पुलिस के सभी आरोपों को खारिज किया था. उन्होंने खुद को निर्दोष और साध्वी बताया था. उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू को भी पत्र लिखकर उनके खिलाफ मादक पदार्थो के मामले में जांच करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. 90 के दशक की प्रमुख अभिनेत्रियों में शुमार ममता कुलकर्णी ने शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारों के साथ काम किया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादीशुदा होने के बाद भी राज कपूर का 7 साल तक चला था नरगिस संग अफेयर, बेइंतहा मोहब्बत के बाद भी शादी से किया इंकार
शादीशुदा होने के बाद भी राज कपूर का 7 साल तक चला था नरगिस संग अफेयर, बेइंतहा मोहब्बत के बाद भी शादी से किया इंकार
'मोटी' कहकर गाने से हटाई गईं आयशा खान, बयां किया दर्द बोलीं- 'रोज मिलती हैं रेप की धमकियां'
'मोटी' कहकर गाने से हटाई गईं आयशा खान, बयां किया दर्द बोलीं- 'रोज मिलती हैं रेप की धमकियां'
प्रोड्यूसर बनी मिर्जापुर की 'डिंपी' उर्फ हर्षिता गौर, होली पर रिलीज हुई पहली शॉर्ट फिल्म
प्रोड्यूसर बनी मिर्जापुर की 'डिंपी' उर्फ हर्षिता गौर, होली पर रिलीज हुई पहली शॉर्ट फिल्म
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'
प्रियदर्शन के 'कम पढ़ाई' वाले बयान पर राजपाल यादव का छलका दर्द, कहा- 'टैलेंट मायने रखता है'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget