एक्सप्लोरर

दिव्या खोसला के बाद अब इस एक्टर ने 'जिगरा' के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है मामला

Jigra Controversy: पहले दिव्या खोसला ने आलिया भट्ट पर 'जिगरा' के बॉक्स ऑफिस नंबरों में हेरा-फेरी करने का आरोप लगाया था. वहीं अब एक एक्टर ने 'जिगरा' के मेकर्स पर 'अनप्रोफेशनल' होने का आरोप लगा दिया है.

Jigra Controversy: आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पहले एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने आलिया भट्ट पर बॉक्स ऑफिस नंबरों में हेरा-फेरी करने का आरोप लगाया था. वहीं अब एक एक्टर ने 'जिगरा' के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्टर ने मेकर्स के अनप्रोफेशनल बिहेवियर पर सवाल खड़े किए हैं और उनका वक्त बर्बाद करने की बात कही है. 

मणिपुर बेस्ड एक्टर बिजौ थांगजाम ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. इसमें उन्होंने 'जिगरा' के मेकर्स पर नॉर्थ-ईस्ट के एक्टर्स के साथ गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया है. पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'मैं इसे किसी एजेंडे या आरोप-प्रत्यारोप के साथ नहीं लिख रहा हूं. मैं सिर्फ यह हकीकत बताना चाहता हूं कि नॉर्थ-ईस्ट के मेरे जैसे एक्टर्स के साथ अक्सर बड़े प्रोडक्शन हाउस किस तरह का बर्ताव करते हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bijou Thaangjam (@bijouthaangjam)

'मैं यहां दिव्या खोसला कुमार की सावी की...'
बिजौ थांगजाम ने आगे लिखा- 'उम्मीद है ये इस बात पर कुछ रोशनी डालेगा कि हम किस चीज का सामना कर रहे हैं. मैं यहां दिव्या खोसला कुमार की सावी की नकल पर जिगरा विवाद पर कूदने के लिए नहीं हूं, लेकिन मैं कुछ समय से जिगरा टीम के साथ अपने एक्सपीरियंस को सीक्रेट रख रहा हूं और शायद बोलने का समय आ गया है. '

कास्ट करके शूटिंग ना कराने का लगाया आरोप
एक्टर लिखते हैं- '2023 में उनकी कास्टिंग टीम ने एक रोल के लिए ऑडिशन देने के लिए मुझसे कॉन्टैक्ट किया था. मैंने चार महीनों में दो बार अपने टेप भेजे, उनकी टाइमलाइन के साथ. नवंबर के आखिर तक, उन्होंने मुझे बताया कि मैं दिसंबर में शूटिंग करूंगा- शानदार, है ना? लेकिन उन्होंने मुझे कभी भी शूटिंग की कोई तारीख नहीं दी. फिर भी उन्होंने मुझे दिसंबर के पूरे महीने के लिए बुक कर लिया, ये उम्मीद करते हुए कि मैं किसी भी समय उनके लिए शूटिंग के लिए तैयार हो जाऊंगा.'

एक महीने तक नहीं दिया कोई अपडेट!
थांगजाम ने कहा- 'इंफाल, मणिपुर में रहने वाले किसी व्यक्ति के रूप में, मैंने शुरू से ही यह स्पष्ट कर दिया था कि जर्नी का इंतजाम करने की जरूरत होगी, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. पूरे महीने, मुझे कास्टिंग टीम के साथ बात करते हुए अंधेरे में छोड़ दिया गया था, लेकिन मेरी कब जरूरत होगी, इस बारे में कोई अपडेट नहीं मिला. आखिरी मैसेज मुझे 26 दिसंबर को मिला था, जिसमें लिखा था वापस आने का इंतजार कर रहा हूं और उसके बाद पूरी तरह से चुप्पी.' 

जिगरा के मेकर्स को एक्टर ने बताया- अनप्रोफेशनल
एक्टर यहीं नहीं रुके, उन्होंने लिखा- 'इस बीच मैं दूसरे प्रोजेक्ट्स भी नहीं कर पाया क्योंकि मैं उनके आगे बढ़ने का इंतजाक कर रहा था, लेकिन वो कभी नहीं मिला. मैं समझता हूं कि बड़े प्रोडक्शन हाउस कैसे काम करते हैं. निर्देशक टैलेंटेड हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने इस पूरी स्थिति को संभाला वह बेहद अनप्रोफेशनल था. मेरे जैसे पूर्वोत्तर के एक्टर्स के लिए ये लगभग भेदभावपूर्ण लगा. मेरा समय बर्बाद हो गया और मैं दूसरे मौकों से सिर्फ इसलिए चूक गया क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि मैं एक पल की सूचना पर अवेलेबल हो जाऊंगा.'

ये भी पढ़ें: 'द कपिल शर्मा शो' फेम अतुल परचुरे का कैंसर से निधन, सलमान खान के साथ इन फिल्मों में किया था काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल की उम्र में ही श्रेया घोषाल को मिल गया था नेशनल अवॉर्ड, जादुई आवाज से जीता दिल, ये 10 गानें हैं सबूत
18 साल की उम्र में ही श्रेया घोषाल को मिल गया था नेशनल अवॉर्ड, जादुई आवाज से जीता दिल, ये 10 गानें हैं सबूत
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
Akshay Kumar की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तूफान, मेकर्स को हुआ था 427% का प्रॉफिट
2019 में आई इस फिल्म से छा गए थे अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी तगड़ी कमाई
नोएड के इस थिएटर में मिल रही है रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की सबसे सस्ती टिकट, जल्द कर लें बुक
नोएड के इस थिएटर में मिल रही है रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की सबसे सस्ती टिकट, जल्द कर लें बुक

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
राज्यसभा चुनाव: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव बोले, 'दावत में जाएंगे और...'
राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM और RJD में बन गई बात? तेजस्वी यादव ने साफ की तस्वीर
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, लाल साड़ी- स्लीवलेस ब्लाउज में दिखीं एक्ट्रेस, पति का हाथ थामे दिए पोज
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
Embed widget