एक्सप्लोरर

जानिए कौन है वो अभिनेत्री, जिनसे क्रिकेटर मनीष पांडे ने रचाई है शादी

अश्रिता और मनीष पांडे की शादी मुंबई में हुई. दोनों की शादी में सिर्फ करीबी मेहमानों ने ही शिरकत की. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मंगलवार को मनीष पांडे एक रिस्पेशन का आयोजन करेंगे.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के 30 साल के बल्लेबाज़ मनीष पांडे ने आज अपनी गर्लफ्रेंड अश्रिता शेट्टी से शादी रचा ली. रविवार को मनीष ने अपनी टीम कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट का चैंपियन बनाया और सोमवार को अपनी ज़िंदगी की एक नई पारी शुरू कर दी. उनकी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर अश्रिता शेट्टी कौन हैं, जिनसे मनीष पांडे ने शादी की है.

कौन हैं अश्रिता शेट्टी? आपको बता दें कि अश्रिता शेट्टी एक तेलुगू एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म 'तेलीकेड़ा बोल्लु' से फिल्मों में डेब्यू किया था. इसके अलावा वो 'उद्यमन एनएच 4' और 'ओरु कन्नीयुम मूनु कलवानिकलम' (Oru Kanniyum Moonu Kalavaanikalum) समेत करीब पांच फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

अश्रिता का जन्म 16 जुलाई 1993 को हुआ था. उन्होंने साल 2010 में फिल्मों में आने से पहले सिर्फ 17 साल की उम्र में ही क्लीन एंड क्लियर फ्रेश ब्यूटी कॉन्टेस्ट का ताज अपने नाम किया था. अब वो तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं.

View this post on Instagram
 

Can't help with the zoning out ????

A post shared by Ashrita Shetty (@ashritashetty_) on

गौरतलब है कि अश्रिता और मनीष पांडे की शादी मुंबई में हुई. दोनों की शादी में सिर्फ करीबी मेहमानों ने ही शिरकत की. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मंगलवार को मनीष पांडे एक रिस्पेशन का आयोजन करेंगे, जिसमें कई क्रिकेटर्स भी शामिल हो सकते हैं.

रविवार रात को गुजरात के सूरत में हुए सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मनीष पांडे की कप्तानी में कर्नाटक ने तमिलनाडु को 1 रनों से हरा दिया था. इस मुकाबले में मनीष पांडे ने 45 गेंदों पर 60 रनों की शानदार पारी खेली. इस मुकाबले को खत्म करने के एक दिन बाद ही उन्होंने शादी कर ली.

जानिए कौन है वो अभिनेत्री, जिनसे क्रिकेटर मनीष पांडे ने रचाई है शादी

इस मुकाबले में खेली 60 रनों की पारी में मनीष ने 4 चौके और 2 छक्के भी लगाए. उनकी इस दमदार पारी की बदौलत कर्नाटक 20 ओवर में 180 रन बना पाया. खास बात ये है कि 6 दिसंबर से भारत और वेस्टइंडीज़ एक दूसरे के आमने सामने होगा. टी-20 और वनडे सीरीज़ के लिए मनीष पांडे को भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें:

बहन शाहीन के डिप्रेशन का ज़िक्र करते हुए फूट-फूट कर रो पड़ीं आलिया भट्ट

प्रियंका चोपड़ा की शादी की सालगिरह पर भाई सिद्धार्थ ने लिखी ये बात, निक जोनास ने कहा- शुक्रिया भाई

अक्षय कुमार ने पूरी की ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग, कहा- फिल्म आपके होश उड़ा देगी

जॉन अब्राहम की ‘अटैक’ का First Look आया सामने, अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का फैंस को बड़ा तोहफा, बच्चों को सुनाएंगी कहानियां
33वें बर्थडे पर आलिया भट्ट का फैंस को बड़ा तोहफा, बच्चों को सुनाएंगी कहानियां
ऑस्कर 2026 लाइव अपडेट्स: इंडिया में कितने बजे और कहां देखें लाइव? नॉमिनेशन से स्ट्रीमिंग तक की पूरी डिटेल्स
ऑस्कर 2026 लाइव अपडेट्स: इंडिया में कितने बजे और कहां देखें लाइव? नॉमिनेशन से स्ट्रीमिंग तक की पूरी डिटेल्स
'मैंने तू-तड़ाक वाली भाषा सीखी', अमृता राव ने 'जॉली एलएलबी' के 13 साल पूरे होने पर किया इमोशनल पोस्ट
'मैंने तू-तड़ाक वाली भाषा सीखी', अमृता राव ने 'जॉली एलएलबी' के 13 साल पूरे होने पर किया इमोशनल पोस्ट
ऑस्कर 2026: किन फिल्मों और एक्टर्स के नाम हैं सबसे बड़े रिकॉर्ड?
ऑस्कर 2026: किन फिल्मों और एक्टर्स के नाम हैं सबसे बड़े रिकॉर्ड?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget