एक्सप्लोरर

Manoj Bajpayee On Depression: नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से रिजेक्ट हो गए थे मनोज बाजपयी, बताया- सुसाइड के आने लगे थे विचार...

Manoj Bajpayee On Depression: मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से रिजेक्ट होने के बाद उन्हें काफी सदमा लगा था. यहां तक की उन्हें आत्महत्या के भी विचार आने लगे थे.

Manoj Bajpayee On Depression: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने हाल ही में डिप्रेशन को लेकर बात की है और बताया कि कैसे उन्होंने इससे ओवरकम किया. उन्होंने खुलासा किया कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से रिजेक्ट होने के बाद उन्हें काफी सदमा लगा था. इतना ही नहीं मनोज बाजपेयी ने ये भी बताया कि वो बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे और इस रिजेक्शन ने उनके सपने को गहरी चोट पहुंचाई थी.

एएनआई से बात करते हुए, मनोज बाजपेयी ने साझा किया कि वह हमेशा पांचवीं क्लास के बाद से एक एक्टर बनने की ख्वाहिश रखते थे. उन्होंने बताया कि एक बार क्लास में उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की एक कविता पढ़ी थी और इसके लिए उनकी खूब तारीफें हुईं थी. उन्होंने कहा, “जब मैं इसे पढ़कर नीचे आया; मेरे दिमाग में कहीं न कहीं एक संकल्प था कि मैं अभिनय करने जा रहा हूं.”

बचपन से ही बनना था एक्टर

बाजपेयी ने कहा, 'मेरा दिमाग सेट हो गया था कि स्कूल के बाद मुझे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की तैयारी करनी है और वहां एडमिशन लेना है.' कई साल तेजी से आगे बढ़े, जब मनोज बाजपेयी एमबीबीएस की परीक्षा पास करने में असफल रहे, तो उन्होंने अपने पिता से कहा कि उन्हें दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी करने दें. हालांकि, उनका लक्ष्य अभी भी एनएसडी ही था और जब उन्हें वहां एडमिशन नहीं मिल पाया तो इसका एक्टर पर गहरा असर पड़ा. बाजपेयी ने खुलासा किया कि वह एक ऐसे दौर से गुजरे हैं जहां उन्हें लगा कि उनके लिए सभी दरवाजे बंद कर दिए गए हैं, क्योंकि उनके पास केवल एक ही योजना थी और किसी भी विकल्प के लिए तैयार नहीं थे. एनएसडी से रिजेक्शन का उन पर काफी प्रभाव पड़ा और उन्हें इस दौरान अपने प्रियजनों का सामना करना मुश्किल हो गया.

आते थे सुसाइडल विचार

उन्होंने कहा, 'जब तक मैं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) गया, उन 3 सालों में मैं काफी अनुभवी हो गया था लेकिन फिर भी मुझे रिजेक्ट कर दिया गया. उसके बाद एक महीने तक मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा सब कुछ छीन लिया गया है क्योंकि मेरे पास कभी कोई प्लान बी नहीं था. मैं कभी भी कोई प्लान बी नहीं बनाता. नया रास्ता तलाशने लगे. अंतत: मंडी हाउस में एनएसडी के पूर्व छात्रों का एक थिएटर ग्रुप 365 दिन की वर्कशॉप कर रहा था, जिसमें मैं शामिल हुआ. मैंने वहां बहुत कुछ सीखा."

मनोज बाजपेयी ने इस दौरान बताया कि रिजेक्शन्स के बाद वो कुछ समय डिप्रेशन में रहे और उन्हें इस दौरान सुसाइड के खयाल भी आते थे. उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे विचार उन लोगों के लिए असामान्य नहीं हैं जो डिप्रेशन से पीड़ित हैं. बाजपेयी ने खुलासा किया, “मैं एक ऐसे डिप्रेशन में चला गया था जहां मुझे नहीं पता था कि अपनों का सामना कैसे करना है. और जब आपके पास केवल एक ही योजना होती है, तो आपको ऐसा लगता है कि सारे दरवाजे बंद हो गए हैं. यह वह समय था जब मेरे मन में सुसाइडल थॉट्स आए थे."

यह भी पढ़ें- त्नी आलिया से विवाद के बीच Nawazuddin Siddiqui को लगा एक और झटका, सगे भाई ने बीमार मां से मिलने से रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशा गुप्ता के बाद सोनल चौहान भी सुरक्षित लौटीं भारत, बोलीं- 'ये कुछ दिन बहुत भारी थे'
ईशा गुप्ता के बाद सोनल चौहान भी सुरक्षित लौटीं भारत, बोलीं- 'ये कुछ दिन बहुत भारी थे'
काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं
काजोल ने बहन तनीषा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- हम एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
राजपाल यादव ने सोनू सूद को सुनाई खरी- खोटी, अब एक्टर ने दी सफाई, बोले- 'मैंने नहीं कहा उन्हें काम चाहिए'
'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं
सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget