एक्सप्लोरर
न्यू ईयर पर गूंजेगा 'पाकिस्तान में जय श्री राम', रिलीज डेट तय

फिल्म का पोस्टर
नई दिल्ली: बिग बॉस फेम और भोजुपरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री मोनालिसा की फिल्म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ सिनेमाघरों में इस साल न्यू ईयर पर 29 दिसंबर को रिलीज होगी. हालांकि बिहार में इस फिल्म को देखने को लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि ये फिल्म वहां पर 26 जनवरी को रिलीज होगी. इस बात की जानकारी मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दिया है. इस फिल्म में मोना के साथ उनके पति विक्रांत मुख्य भूमिका में है.
इस फिल्म विक्रांत एक्शन करते नज़र आएंगे. वहीं मोनालिसा उन्हें अपने लटकों-झटकों से रिझाती नज़र आएंगी. आपको फिल्म के टाइटल से ही पता चल गया होगा कि ये फिल्म पाकिस्तान, कश्मीर, हिंदू-मुसलमान जैसे मुद्दे के ईर्द गिर्द बनाई गई है और इसे देशभक्ति का रंग कूट-कूट कर भरने की कोशिश की गई है. यहां देखिए ट्रेलर इस फिल्म को रमाकांत प्रसाद ने डायरेक्ट किया है. और पढ़ें
Source: IOCL
























