एक्सप्लोरर

जब Rajkummar Rao के अकाउंट में बचे थे 18 रुपये, खाना खाने तक के नहीं थे पैसे, फेम पाने से पहले किया इतना स्ट्रगल

Rajkummar Rao Struggle Story: बॉलीवुड के सफल और टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव आज करोड़ों के मालिक हैं. लेकिन एक दौर था जब उन्होंने पैसों की तंगी फेस की और एक टाइम का खाना खाने तक के लिए पैसे नहीं थे.

Rajkummar Rao Struggle Story: जो इंसान अपनी लाइफ में कुछ करना चाहता है उसे किसी ना किसी संघर्ष का सामना  करना ही पड़ा है. हर किसी के संघर्ष की अपनी कहानी है और राजकुमार राव का भी अपना स्ट्रगल पीरियड रहा है. एक्टर इसके बारे में अलग-अलग जगह इंटरव्यू दिया और उन्होंने बताया कि जब वो संघर्ष कर रहे थे तब उनके पास पैसे मुश्किल से हो पाते थे. कभी-कभी भूखे पेट भी सोना पड़ता था.

राजकुमार राव आज इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हैं और उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है लेकिन वो हमेशा से अमीर नहीं थे. शुरुआती समय में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था चलिए आपको इसके बारे में कुछ डिटेल्स देते हैं.

कैसे थे राजकुमार राव के स्ट्रगल के दिन?

हरियाणा के रहने वाले राजकुमार राव के अंदर एक्टर बनने का सपना मनोज बाजपेयी से आया. वो उनकी फिल्में देखते थे और उनकी परफॉर्मेंसेस उन्हें बहुत पसंद आती थीं. राजकुमार राव ने साल 2008 में पुणे के FTII में एडमिशन लिया और फिर मुंबई आ गए. रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में राजकुमार ने फेम मिलने से पहले के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि जब FTII पासआउट करके वो मुंबई आए तो यहां सर्वाइव करना काफी मुश्किल रहा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

एक समय का किस्सा दोहराते हुए एक्टर ने बताया कि किस तरह मात्र 12 रुपये में उन्हें अपना पेट भरना पड़ता था और कभी-कभी तो सिर्फ पानी पीकर गुजारा करना पड़ता था. उन्हें सर्वाइवल के लिए पैसे घर से मिलते थे क्योंकि वो उस समय काम ढूंढ रहे थे. राजकुमार राव ने बताया कि साल 2009 के आस-पास की बात है जब वो एक दिन में 10-10 जगहों पर ऑडिशन दिया करते थे.

ट्रैवेल में पैसे खत्म हो जाते थे और जब उन्होंने अपना अकाउंट चेक किया तो मात्र 18 रुपये बचे थे. अपने उस दौर को राजकुमार आज भी याद रखते हैं और तभी वो डाउन टू अर्थ रह पाते हैं. राजकुमार राव ने बताया कि उनकी मां ने उनका बहुत सपोर्ट किया और तभी वो आज जो कुछ भी हैं उनकी मां की वजह से हैं. राजकुमार राव को पहला मौका रामगोपाल वर्मा ने फिल्म रण (2010) में दिया था जिसमें उनका छोटा सा रोल था. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार राव की फिल्में

साल 2010 में ही एकता कपूर की फिल्म LSD में राजकुमार राव लीड एक्टर के तौर में नजर आए. इसके बाद राजकुमार राव फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के दोनों पार्ट्स में आए. राजकुमार राव को पहचान फिल्म काई पो चे (2013) से मिली जिसमें इनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और अमित साध भी पहली बार नजर आए और ये फिल्म सफल हुई.

इसके बाद राजकुमार ने कई बेहतरीन फिल्में की और आज इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. राजकुमार राव की आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही है जो 31 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: जब Salim Khan ने दिखाया एस्ट्रोलॉजी का कमाल, बताया कब बदलेगी सलमान की किस्मत, फिर दबंग ने लगाई सुपरहिट फिल्मों की लाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget