एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: तालिबान का समर्थन करने वाले पर नसीरूद्दीन शाह का वार, कहा- हिंदुस्तानी इस्लाम अलग है

अफगानिस्तान पर हुए तालिबान के कब्जे को लेकर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि तालिबान का इस तरह से वापस आना पूरे विश्व के लिए खतरे की बात है.

अफगानिस्तान में सरकार उखड़ने और तालिबान के कब्जे के बाद से ही भारत में भी इस मुद्दे को लेकर लगातार बहस हो रही है. एक तबका आम अफगानियों के मानवाधिकारों को लेकर आवाज उठा रहा है तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जो तालिबानियों को लेकर समर्थन भी कर रहे हैं. इस बीच दिग्गज फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह ने तालिबान का समर्थन करने वाले लोगों पर तीखा जुबानी हमला किया है. नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि हिंदुस्तान का इस्लाम अलहदा है.

नसीरुद्दीन शाह ने की तालिबानियों की निंदा

इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में जो इस्लामिक प्रथाएं और रिवाज हैं हिंदुस्तान में उससे काफी अलग मान्यताएं हैं. तालिबान की जीत का जश्न मनाने वालों पर निशाना साधते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि हिंदुस्तानी इस्लाम काफी अलग है. उर्दू में रिकॉर्डेड एक क्लिप सामने आई है जिसमें वो तालिबानियों का स्वागत करने वालों की निंदा करते हुए सुनाई दे रहे हैं.

तालिबान की वापसी पूरे विश्व के लिए खतरा है

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबानियों की वापसी पूरे विश्व के लिए चिंता का सबब है. कुछ भारतीय मुस्लिमों का इन बर्बर लोगों के लिए जश्न करना चिंता की बात है और काफी खतरनाक है. हर मुस्लिम को खुद से पूछना चाहिए कि क्या उन्हें इस्लाम का आधुनिक स्वरूप चाहिए. उन्हें जिद्दत पसंद आधुनिकता चाहिए या फिर कई सदियों पुराने बर्बर रीति रिवाज.

इस्लाम के लिए ये बोले नसीरुद्दीन

वहीं नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि भारतीय इस्लाम हमेशा से दुनिया के बाकी हिस्सों के इस्लाम से अलग रहा है. अपनी बात खत्म करते हुए नसीरुद्दीन कहते हैं कि मैं दुआ करता हूं कि हिंदुस्तानी इस्लाम कभी इस तरह ना बदले कि हम उसे पहचान भी ना पाएं.

ये भी पढ़ें-

Saira Banu Health Update: आईसीयू में हैं सायरा बानो, ब्लड प्रेशर और सुगर लेवल बढ़ने से सांस लेने में दिक्कत

Ram Kapoor Birthday: एक दिन में 50 सिगरेट पी जाते थे राम कपूर, इस वजह से रहते थे 16 घंटे तक भूखे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'
71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'
'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'
'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज से पहले ही 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज से पहले ही 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget