एक्सप्लोरर

कभी वॉचमैन थे, धनिया बेचकर किया गुजारा, आज 160 करोड़ के मालिक हैं एक्टर, सुपरस्टार्स भी ठोकते हैं सलाम

Nawazuddin Siddiqui Net Worth: कभी चौकीदारी करने वाले और धनिया बेचने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. उनके पास मुंबई में करोड़ों की कीमत का घर भी है.

Nawazuddin Siddiqui Net Worth: बॉलीवुड में काम करके कई एक्टर्स ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लाखों दिलों पर राज किया है. ऐसा ही सफर रहा है मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी. नवाजुद्दीन की गिनती आज के समय में हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों में होती है. उनके संजीदा अभिनय के लोग दीवाने हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने का सपना हर नया कलाकार देखता है. हालांकि हर किसी को इतनी लोकप्रियता नहीं मिल पाती है. आज बात नवाजुद्दीन के स्ट्रगल और फिर उनकी सफलता पर. कभी चौकीदारी करने वाले, धनिया बेचने वाले नजवाजुद्दीन आज 160 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने जीवन के 50 साल पूरे कर लिए हैं. नवाजुद्दीन का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में 19 मई 1974 को उत्तर प्रदेश के बुढाना में हुआ था. बचपन से ही नवाजुद्दीन ने गरीबी को काफी करीब से देखा. लेकिन कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर उन्होंने इसे बदलकर रख दिया. आज वे कामयाब एक्टर होने के साथ ही काफी दौलतमंद भी है. 

बड़ौदा में डेढ़ साल की नौकरी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्टर बनने से पहले खूब पापड़ बेले है. उन्होंने गुजरात के बड़ौदा में एक पेट्रोकेमिकल कंपनी में डेढ़ साल तक नौकरी की थी. एक्टर को यहां केमिकल की टेस्टिंग करनी पड़ती थी. 

वॉचमैन भी रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वॉचमैन के रुप में भी नौकरी की है. एक बार नवाजुद्दीन ने एबीपी न्यूज को एक इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उनसे उनकी वॉचमैन की नौकरी पर सवाल किया गया था. तब एक्टर ने बताया था कि, मैं उस समय थिएटर भी करता था. वहां तो पैसा होता नहीं था. थिएटर करना मेरा जुनून था.

मां की ज्वेलरी बेची

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui)

नवाजुद्दीन ने बताया था कि 9 से 5 बजे तक मैं वॉचमैन की जॉब करता था, इसके बाद थिएटर. आगे नवाजुद्दीन से पूछा गया था कि वॉचमैन की जॉब के लिए कुछ सिक्योरिटी भी देनी पड़ी थी. उसके लिए आपने मां की ज्वेलरी बेच दी थी. इसके जवाब में उन्होंने बताया था कि हां उन्होंने ऐसा किया था.

नवाजुद्दीन ने कहा था कि, मैंने सोचा था कि जॉब से पैसे मिल जाएंगे तो ज्वेलरी छुड़वा लूंगा. लेकिन मुझे नौकरी से निकाल दिया गया था. क्योंकि मैं बहुत कमजोर था. दोपहर में मुझे गर्मी में खड़ा होना पड़ता था. इस दौरान मैं एक दो बार गिर गया. मुझे मालिक ने देख लिया. नौकरी से निकाल दिया. जो सिक्योरिटी दी थी वो भी नहीं मिली. 

12 करोड़ का घर, 160 करोड़ की नेटवर्थ

नवाजुद्दीन ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर अपने हालातों को बदल कर रख दिया. कभी बॉलीवुड में छोटे-मोटे रोल करने वाले नवाजुद्दीन आज लीड रोल निभाते हैं. सियासत.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक आज नवाजुद्दीन 160 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. मुंबई में उनका एक आलीशान घर है जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है. 

यह भी पढ़ें: लग्जरी कारें...आलीशान हवेली, रियल में ऐसी है हॉलीवुड सिंगर Justin Bieber की लाइफ, छोटी सी उम्र में कमा ली अपार संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar The Revenge Live:'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, रणवीर सिंह को पड़ा 'थप्पड़', पाकिस्तान में लीक हुई
Live: 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, रणवीर सिंह को पड़ा 'थप्पड़', पाकिस्तान में लीक हुई
Dhurandhar 2: साउथ की इन 5 फिल्मों ने ‘धुरंधर 2’ का भयंकर नुकसान किया, बॉक्स ऑफिस Ranveer Singh को छोड़ा पीछे
Dhurandhar 2 पर भारी पड़ीं साउथ की ये 5 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की छोड़ा पीछे
Dhurandhar 2 Box Office Day 2 Live: दोपहर 1 बजे तक 'धुरंधर 2' का कलेक्शन 165 करोड़ के पार, दूसरे दिन 200 करोड़ के क्लब में एंट्री तय!
दोपहर 12 बजे तक 'धुरंधर 2' का कलेक्शन 158 करोड़ के पार, दूसरे दिन भी टूटेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड
आयशा खान की चमकी किस्मत, 'धुरंधर' के बाद अब राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के आइटम सॉन्ग में आएंगी नजर
आयशा खान की चमकी किस्मत, 'धुरंधर' के बाद अब राम चरण की 'पेड्डी' में करेंगी स्पेशल आइटम सॉन्ग

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Oil Producing Countries: सबसे ज्यादा तेल उत्पादन वाले 10 देशों की ये रही लिस्ट, टॉप पर कौन, भारत का नंबर कितना?
सबसे ज्यादा तेल उत्पादन वाले 10 देशों की ये रही लिस्ट, टॉप पर कौन, भारत का नंबर कितना?
दिल्ली दंगों के आरोपी शरलीज इमाम 6 साल बाद 10 दिन के लिए आए जेल से बाहर
दिल्ली दंगों के आरोपी शरलीज इमाम 6 साल बाद 10 दिन के लिए आए जेल से बाहर
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
विराट और गेल नहीं, आईपीएल में इस धुरंधर बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, देखें सभी सीजन की लिस्ट
विराट और गेल नहीं, आईपीएल में इस धुरंधर बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, देखें सभी सीजन की लिस्ट
Friday OTT Release: 'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड को बना देंगी धमाकेदार
'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Kalonji Oil Benefits For Hair: क्या सच में कलौंजी के तेल से रुक सकता है हेयर फॉल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
क्या सच में कलौंजी के तेल से रुक सकता है हेयर फॉल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
Embed widget