एक्सप्लोरर

मूवी रिव्यू नूर: पत्रकार की भूमिका में लोगों का दिल नहीं जीत पाईँ सोनाक्षी

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ये फिल्म  सबा इम्तियाज के उपन्यास 'कराची, यू आर किलिंग मी' पर आधारित है. इस फिल्म को सुनील सिप्पी ने डायरेक्ट किया है और इसमें कनन गिल, शिबानी दांडेकर और पूरब कोहली जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं. सोनाक्षी इस फिल्म में पत्रकार की भूमिका में हैं और उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. ट्रेलर देखकर लोगों की इस फिल्म से बहुत ही उम्मीदें थीं लेकिन रिलीज होने के बाद इसे कुछ खास रिस्पॉंस नहीं मिल रहा है. समीक्षकों ने भी इस फिल्म को अच्छी रेटिंग नहीं दी है. आपको यहां बताते हैं कि समीक्षकों ने इस फिल्म को कैसा बताया है और कितनी रेटिंग दी है.

जाने माने समीक्षक अजय  ब्रह्मात्ज ने इस फिल्म को दो रेटिंग देते हुए लिखा है, 'फिल्‍म देखते हुए साफ पता चलता है कि लेखक और निर्देशक को पत्रकार और पत्रकारिता की कोई जानकारी नहीं है. और कोई नहीं तो उपन्‍यासकार सबा इम्तियाज के साथ ही लेखक,निर्देशक और अभिनेत्री की संगत हो जाती तो फिल्‍म मूल के करीब होती. ऐसा आग्रह करना उचित नहीं है कि फिल्‍म उपन्‍यास का अनुसरण करें, लेकिन किसी भी रूपांतरण में यह अपेक्षा की जाती है कि मूल के सार का आधार या विस्‍तार हो. इस पहलू से चुनील सिन्‍हा की नूर निराश करती है. हिंदी में फिल्‍म बनाते समय भाषा, लहजा और मानस पर भी ध्‍यान देना चाहिए.'

हिंदुस्तान अखबार की वेबसाइट ने इस फिल्म को ढ़ाई स्टार दिए हैं और लिखा है, 'नूर महिला रिपोर्टरों को केंद्रीय भूमिका में रख कर बनाई गई एक रुटीन बॉलीवुड फिल्म है. इस कड़ी में ‘लक्ष्य’ (प्रीटि जिंटा), ‘नो वन किल्ड जेसिका’ (रानी मुखर्जी), ‘पेज 3’ (कोंकणा सेन) आदि कई फिल्मों के नाम लिए जा सकते हैं. हालांकि ‘नूर’ का प्रस्तुतिकरण अलग है, लेकिन इसमें सोनाक्षी का किरदार ‘पेज 3’ के कोंकणा के किरदार की याद जरूर दिलाता है. कई कमियों के बावजूद यह फिल्म थोड़ा असर छोड़ती है. कई जगहों पर हंसाती है, कई जगह भावुक भी करती है. यह फिल्म सोशल मीडिया की ताकत को बताती है और पत्रकारीय मूल्यों के आदर्श के बारे में भी थोड़ी बात करती है.'

आज तक की वेबसाइट पर आर जे आलोक ने दो स्टार देते हुए लिखा है, 'फिल्म की कमजोर कड़ी इसकी कहानी है जो काफी बोरिंग है और बहुत ही धीरे धीरे चलती है , इसकी रफ़्तार तेज की जा सकती थी और साथ ही जिस नॉवेल पर आधारित यह फिल्म है उसमें कई सारे उतार चढ़ाव और थ्रिलिंग एलिमेंट्स होते हैं पर फिल्म को कोई और ही रूप दे दिया गया है जिसकी वजह से काफी फीकी फीकी सी कहानी बन गयी. कोई भी किरदार न्यायसंगत सा नजर नहीं आता और कई जगहों पर काफी खींची खींची कहानी लगती है. फिल्म में मुंबई से रिलेटेड एक बड़ा मोनोलॉग है, जिसकी लिखावट तो कमाल की है लेकिन उसे और भी दमदार तरीके से पेच किया जा सकता था. एक जर्नलिस्ट की कहानी फिल्म में दर्शायी गयी है लेकिन जर्नलिस्ट के इर्द गिर्द या असल जिदंगी में चल रही कहानी को दर्शा पाने में सुनहिल असफल रहे हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने शुरू की एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग, 'बॉर्डर 2' के बाद फिर मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर तबाही
सनी देओल ने शुरू की एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग, 'बॉर्डर 2' के बाद फिर मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर तबाही
आलिया-दीपिका को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी रश्मिका मंदाना! एक्ट्रेस की आने वाली हैं 6 धाकड़ फिल्में, चेक करें लिस्ट
आलिया-दीपिका को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी रश्मिका! धांसू है अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट
सनी लियोनी की बेटी निशा बनी यंग एंटरप्रेन्योर, 10 साल की उम्र में कर रहीं कमाई
सनी लियोनी की बेटी निशा बनी यंग एंटरप्रेन्योर, 10 साल की उम्र में कर रहीं कमाई
Toxic Run Time: क्या 'धुरंधर 2' जितनी लंबी होगी 'टॉक्सिक', जानें- यश की फिल्म का कितना है रन टाइम?
क्या 'धुरंधर 2' जितनी लंबी होगी 'टॉक्सिक', जानें- यश की फिल्म का कितना है रन टाइम?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
Embed widget