एक्सप्लोरर

पद्मावती पर रार बरकरार: चुनिंदा संपादकों को फिल्म दिखाना पड़ा उल्टा, सेंसर बोर्ड हुआ नाराज

'पद्मावती' फिल्म मेकर्स को सेंसर बोर्ड के आगे दो चैनल इंडिया टीवी औऱ रिपब्लिक टीवी के संपादकों को तरजीह देना भारी पड़ गया है. सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने इस पर कड़ी आपत्ति जतायी है.

नई दिल्ली: पद्मावती फिल्म के निर्माताओं को सेंसर बोर्ड के आगे दो चैनल इंडिया टीवी औऱ रिपब्लिक टीवी के संपादकों को तरजीह देना भारी पड़ गया है. सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने इस पर कड़ी आपत्ति जतायी है. उन्हें इस बात की नाराजगी है कि फिल्म मेकर्स ने पद्मावती, सेंसर बोर्ड से पहले कुछ चुनिंदा मीडिया हाउसेज को दिखायी है. आपको बता दें कि इस स्क्रीनिंग में इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा औऱ रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अरनब गोस्वामी समेत कुछ खास लोगों को बुलाया गया.

सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने बयान जारी कर कहा है,"ये बेहद निराशाजनक है कि सेंसर बोर्ड को दिखाए बगैर या उसके प्रमाणित किए बिना ही पद्मावती फिल्म की मीडिया के लिए स्क्रीनिंग हो रही है, नेशनल चैनल्स पर उसकी समीक्षा हो रही है."

padmavati

'पद्मावती' देखने के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए है. प्रसून जोशी का कहना है 'सेंसर बोर्ड से पहले ऐसे फिल्म दिखाना गलत'. ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट पर असर पड़ सकता है.

'पद्मावती' देखने वाले वैदिक बोले- शौर्य और वीरता दिखाई है, आपत्तिजनक कुछ नहीं

दरअसल, फिल्म को लेकर काफी दिनों से विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे. साथ ही फिल्म की रिलीज होने पर संजयलीला भंसाली और दीपिका पादुकोण को धमकियां भी मिल रही थीं. जिसके बाद मामले को शांत करने के लिए मेकर्स ने इस फिल्म को कुछ चुनिंदा लोगों को दिखाया जिससे कि फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो सके. ये रवैया प्रसून जोशी को पसंद नहीं आया कि सेंसर बोर्ड के बिना देखे और बिना सर्टिफिकेट लिए कोई और फिल्म को देखे.

आपको बता दें कि फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए पत्रकार रजत शर्मा ने अपने प्राइम टाइम शो में बताया कि वो इस फिल्म को देखने के बाद कह सकते हैं कि इसमें एक भी सीन आपत्तिजनक नहीं है. तो अरनब गोस्वामी ने अपने शो के दौरान कहा है कि इस फिल्म में राजपूतों के खिलाफ ऐसा कुछ नहीं है जिसके लिए इतना हंगामा हो. ये तो उनके लिए (पद्मावती) सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है. आपको बता दें कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट दिए बिना ही वापस लौटा दिया था जिसका कारण अधूरा आवेदन बताया जा रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

14 साल की बेटी के साथ दुबई में फंसी लारा दत्ता लौटीं भारत, बोलीं- 'ऐसा लगा एयरलिफ्ट 2 की शूटिंग हो रही है'
14 साल की बेटी के साथ दुबई में फंसी लारा दत्ता लौटीं भारत, बोलीं- 'ऐसा लगा एयरलिफ्ट 2 की शूटिंग हो रही है'
जामनगर की प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंची टेलर स्विफ्ट? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई
जामनगर की प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंची टेलर स्विफ्ट? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
आईसीयू से बाहर आए अनुराग डोभाल, मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर
आईसीयू से बाहर आए अनुराग डोभाल, मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
'IPL खेलना छोड़ देंगे...', एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर दिग्गज की भविष्यवाणी से सब हैरान
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
Embed widget