एक्सप्लोरर

'हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा गया, सरकार आतंकियों को सबक सिखाए', पहलगाम हमले पर बोले अनुपम खेर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है. आम इंसान से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं. वहीं अनुपम खेर ने आतंकियों को सबक सिखाने की मांग की है.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशवासियों में रोष देखने को मिल रहा है. राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक, समाज के हर तबके के लोग हमले की निंदा कर रहे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. 

पहलगाम आतंकी हमले पर अनुपम खेर हुए इमोशनल
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर काफी भावुक हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "पहलगाम में हिंदुओं के साथ नरसंहार हुआ है. हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा गया है, उससे मन दुखी तो है, लेकिन क्रोध और गुस्से की इंतेहा की कोई सीमा भी नहीं है. मैंने जिंदगी में कश्मीरी हिंदुओं के साथ ऐसा होते हुए बहुत बार देखा है. कश्मीर फाइल्स इसी की एक छोटी सी कहानी थी, जिसे काफी सारे लोगों ने प्रोपेगेंडा बोला था."

उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान के अलग-अलग इलाकों से छुट्टियां मनाने आए लोगों से उनका धर्म पूछकर मार देना, इस पर कहने के लिए शब्द नहीं हैं. मैं उस महिला की तस्वीर को भूल नहीं सकता, जो अपनी पति के शव के पास बैठी है.मैं उस पल्लवी का इंटरव्यू सुना, जिसमें वो कह रही थी कि आतंकियों ने जब मेरे पति को मारा तो मैंने खुद को और अपने बेटे को मारने के लिए बोली, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, क्योंकि शायद वो कोई पैगाम पहुंचाना चाह रहे थे."

 

अनुपम खेर ने आतंकियों को सबक सिखाने की मांग की
सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अनुपम खेर ने कहा, "मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री और पूरी सरकार से दरख्वास्त करना चाहता हूं कि इस बार आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि अगले सात जन्म तक वो ऐसी हरकत करने के लायक नहीं रहें,"

उन्होने कहा, "वीडियो बनाने से पहले मैंने कई बार सोचा, ऐसा नहीं है कि मैं अपने जज्बात जाहिर नहीं करना चाहता था, लेकिन मैं अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहता था और अपनी मर्यादा को तोड़ना नहीं चाहता था. दुनिया के किसी भी इलाके में ऐसी हरकत गलत है."

ये भी पढ़ें:-पहलगाम आतंकी हमले के बाद दीपिका कक्कड़ -शोएब इब्राहिम से नाराज हुए लोग, ये है बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic Hindi Box Office: यश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग तय, क्या 'KGF चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे एक्टर?
हिंदी बेल्ट में यश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनेगी 'टॉक्सिक', 'KGF चैप्टर 2' को दे पाएगी मात?
'ना मैंने चुम्मा दिया, ना लिया...', उदित नारायण के Kiss विवाद पर कुमार सानू का मजेदार तंज
'ना मैंने चुम्मा दिया, ना लिया...', उदित नारायण के किस विवाद पर कुमार सानू का मजेदार तंज
CINTAA में पूनम ढिल्लों और पद्मिनी की मनमानी? 8 इस्तीफों के बाद विवाद, संस्था ने कहा-'आरोप लगते रहेंगे, नए चुनाव नहीं होंगे
CINTAA विवाद: पूनम ढिल्लों और पद्मिनी पर लगे आरोपों के बीच सिंटा का ऐलान, कमेटी रहेगी बरकरार
इंटरनेशनल फिल्म से धमाल मचाने आ रहे सलमान खान और संजय दत्त, इंडिया में इस दिन रिलीज होगी '7 डॉग्स'
इंटरनेशनल फिल्म में धमाल मचाने आ रहे सलमान खान और संजय दत्त, इंडिया में इस दिन रिलीज होगी '7 डॉग्स'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget