एक्सप्लोरर

डेब्यू रिलीज से पहले Palak Tiwari को मिली एक और फिल्म, संजय दत्त के साथ लोगों को डराती आएंगी नजर

Palak Tiwari: पलक तिवारी को उनकी डेब्यू फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही एक और फिल्म मिल गई है. पलक अपनी नई फिल्म में संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

Palak Tiwari New Movie: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बेहद गॉर्जियस हैं.  जल्द ही ग्लैमरस पलक सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी. कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकीं पलक तिवारी के लिए खुशी की बात ये है कि उनकी डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले ही उन्हें एक और फिल्म मिल गई है. खास बात ये है कि पलक तिवारी अपनी नई फिल्म में संजय दत्त के साथ नजर आएंगी.

पलक तिवारी को मिली नई फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ है
बता दें कि पलक तिवारी संजय दत्त के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ में नजर आएंगी.  संजय दत्त ने मगंलवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी थी. पलक तिवारी की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके साथ सनी सिंह, मौनी राय और आसिफ खान भी लोगों को डराते नजर आएंगे.

‘द वर्जिन ट्री’ को वानुक्ष अरोड़ा और सिद्धांत चतुर्वेदी ने लिखा है. संजय दत्त इसे दीपक मुकुट के साथ प्रोड्यूस करेंगे. ये फिल्म हॉरर और कॉमेडी से भरपूर होगी जिसका डायरेक्शन सिद्धांत सचदेवा करेंगे. पलक तिवारी ने अपने इंस्टा पर फिल्म का फर्स्ट लुक का वीडियो भी शेयर किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

पलक तिवारी की रोजी: द सैफरन चैप्टर' जल्द होने वाली है रिलीज
पलक तिवारी की डेब्यू फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' भी जल्द रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को विशाल रंजन मिश्रा ने डायरेक्ट किया है.  एक्टर विवेक रॉय के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'रोज़ी द सैफरन चैप्टर' में पलक तिवारी लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई देंगी.

पलक तिवारी इसमें रोज़ी के किरदार में दिखाई दे रही हैं. इसमें वह एक कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़की का रोल निभा रही हैं. फिल्म गुरुग्राम की एक सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म की कहानी शहर में एक महिला के गायब होने पर आधारित है. फिल्में में विवेक ओबेराय और अरबाज खान समेत कई बड़े स्टार्स हैं. पहले ये फिल्म जनवरी 2022 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में डेट आगे बढ़ा दी गई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

पलक तिवारी की अपकमिंग फिल्में
तिवारी की पाइपलाइन में कई और फिल्में भी हैं.वह सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आएंगी. वहीं वह एक्टर सिंगर हार्डी संधू के स़ॉन्ग 'बिजली' में भी नजर आई थीं. ये एलबम काफी हिट रही थी और पलक रातों रात लाइमलाइट में आ गई थीं. इस गाने से पलक ने अपने फैंस को अपने डांस मूव्स और स्टाइल का दीवाना बना दिया था. फिलहाल उनके फैंस को उनकी फिल्म का इंतजार है.  

ये भी पढ़ें:-सलमान खान के बाद अब Amitabh Bachchan की सुरक्षा बढ़ाई गई, मिली X कैटेगरी की सिक्योरिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह
'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल
'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget