एक्सप्लोरर

गरीबी का दर्द बता ये मशहूर एक्ट्रेस रो पड़ीं, पापा थे कैब ड्राइवर, मां ने साफ-सफाई करके चलाया खर्चा

Neeru Bajwa: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में उनके माता-पिता ने घर का खर्चा चलाने के लिए कितनी मेहनत की है.

Neeru Bajwa Struggle: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा लाखों दिलों की धड़कन हैं. नीरू ने साल 1998 में देव आनंद की फिल्म 'मैं सोलह बरस की' से अभिनय की शुरूआत की और बाद में उन्होंने 'अस्तित्व.. एक प्रेम कहानी', 'जीत' और 'गन्स एंड रोजेज' जैसे टीवी शो से अपनी खास पहचान बनाई.

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं नीरू बाजवा

हिंदी टीवी शो करने के बाद नीरू बाजवा 'सादी लव स्टोरी', 'जट्ट एंड जूलियट 2' और 'नॉटी जाट्स' सहित कई पंजाबी फिल्मों में दिखाई दीं. इसके बाद नीरू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार कई हिट फिल्में दी. आज नीरू बाजवा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस होने के साथ-साथ निर्देशक और निर्माता भी हैं. आज उनकी फिल्म 'शायर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neeru Bajwa (@neerubajwa)

हाल ही में नीरू बाजवा ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में उनके माता-पिता ने घर का खर्चा चलाने के लिए कितनी मेहनत की है. इंटरव्यू के दौरान नीरू ने बताया, 'मां मेरी झाडू-पोछा लगाने का काम करती थीं उस दौरान वह प्रेग्नेंट थीं', ये बताते हुए एक्ट्रेस रोने लगीं. 

कास्टिंग काउच का किया खुलासा

इसके बाद नीरू ने कास्टिंग काउच के बारे में बोलते हुए कहा, 'किसी को भी ये पता चलता था कि मैं कनाडा से आई हूं तो लोगों को लगता था कि ये तो मतलब सो जाएगी. एक टाइम ऐसा था जब ये सब देखकर मैं वापस जाना चाहती थीं आगे एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि 'वह सिर्फ 10वीं पास हैं. मेरे मम्मी-पापा की अरेंज मैरिज हुई थी. मेरी मम्मी होटल में साफ-सफाई का काम करती थीं और उस टाइम में वह प्रेग्नेंट थीं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neeru Bajwa (@neerubajwa)

प्रेग्नेंसी में भी मां ने किया काम

स्ट्रगल पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जबसे मैं पैदा हुई तभी से मैंने मां-पापा को बहुत मेहनत करते हुए देखा है. मेरे पापा ने जामुन तोड़ने का काम किया था, उसके बाद पेट्रोल पंप पर गैस भरने का काम किया. उसके बाद टैक्सी चलाने का काम किया. मेरे पापा ने दिन-रात काम किया है. मेरी मम्मी ने इसके बाद नर्सिंग होम में काम किया.'

9 साल की उम्र में अखबार बांटकर कमाए पैसे

बचपन के बारे में बात करते हुए नीरू ने बताया- 'मुझे याद है कि कैसे मेरे मां-पिता ने फीस के लिए पैसे इकट्ठे किए हैं. मेरे पिता हमेशा मुझे डॉक्टर बनाना चाहते थे. मैंने शुरुआत में पैसे कमाने के लिए 9 साल की उम्र में अखबार बांटे. इसके बाद स्टूडियो में फोटोग्राफर की जॉब की. कपड़े बेचकर पैसे कमाए. उसके बाद कैशियर की जॉब की.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neeru Bajwa (@neerubajwa)

बता दें कि एक्ट्रेस नीरू बाजवा पंजाबी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है. वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. नीरू ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस को दीवाना बना लिया है. पंजाबी इंडस्ट्री की जान नीरू बाजवा ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी.

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: फैंस को करना होगा इंतजार! मई में नहीं इस महीने में ऑन एयर होगा सलमान खान का शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणवीर सिंह की ‘रॉकस्टार’ में क्यों मर जाती है 'हीर'? इम्तियाज अली का खुलासा, बोले- 'मैं जिंदा रखना चाहता था लेकिन...'
रणवीर सिंह की ‘रॉकस्टार’ में क्यों मर जाती है 'हीर'? इम्तियाज अली ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
Dhurandhar 2 Advance Booking: 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले भौकाल, एडवांस बुकिंग में ही 'ओ रोमियो' 'बागी 4' के उड़ा दिए परखच्चे
'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले भौकाल, एडवांस बुकिंग में ही 'ओ रोमियो' 'बागी 4' के उड़ा दिए परखच्चे
Sunday Box Office: संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने मचाया तहलका, 'ओ रोमियो' से 'अस्सी' तक बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल, जानें यहां
संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने मचाया तहलका, जानें- 'ओ रोमियो' से 'अस्सी' तक सभी फिल्मों का कलेक्शन
Dhurandhar 2 Box Office: प्रभास की कुर्सी छीनेंगे रणवीर सिंह? ओपनिंग डे पर बनेगा ये भारी भरकम रिकॉर्ड
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस: प्रभास की कुर्सी छीनेंगे रणवीर सिंह? ओपनिंग डे पर बनेगा ये भारी भरकम रिकॉर्ड

वीडियोज

Parliament Session: मिडिल ईस्ट संकट पर संसद में टकराव विपक्ष का हंगामा ! | PM Modi | Rahul Gandhi
Iran Israel War News Update : Mojtaba Khamenei पर ट्रंप का बड़ा बयान । Trump । Netnyahu
Iran Israel War Update: अमेरिका में तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार | Mojtaba Khamenei | Trump
Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget