एक्सप्लोरर

Pushpa 2 Box Office Collection Day 9: दूसरे हफ्ते भी नहीं उतरा 'पुष्पा 2' का बुखार, सेकेंड फ्राइडे छाप डाले इतने नोट

Pushpa 2 Box Office Collection Day 9: अल्लू अर्जुन की फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है और नए रिकॉर्ड बना रही है. शानदार कलेक्शन के साथ अब फिल्म आरआरआर को शिकस्त देने के बेहद करीब है.

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 9: 'पुष्पा 2: द रूल' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. 5 दिसंबर को पर्दे पर आई फिल्म को रिलीज हुए अब 9 दिन हो गए हैं. अल्लू अर्जुन की फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है और नए रिकॉर्ड बना रही है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर 174.95 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. हर दिन की शानदार कमाई के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते 725.8 करोड़ रुपए का करोबार किया था, वहीं दूसरे हफ्ते भी फिल्म जमकर नोट छाप रही है. नवें दिन 'पुष्पा 2: द रूल' ने कुल 36.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AGS Entertainment (@agsentertainment)

आरआरआर को पछाड़ेगी 'पुष्पा 2: द रूल'?
अल्लू अर्जुन की फिल्म ने अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 762.1 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. अब फिल्म आरआरआर को शिकस्त देने के बेहद करीब है जिसने भारत के कुल 782.2 करोड़ रुपए कमाए थे. फिलहाल 'पुष्पा 2: द रूल' भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है, आरआरआर को पछाड़कर ये तीसरे नंबर पर अपनी जगह बना लेगी.

मुश्किल में फंसे अल्लू अर्जुन 
बता दें कि 'पुष्पा 2: द रूल' एक्टर को 14 दिसंबर, 2024 को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. मामला फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग से जुड़ा है जो कि हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को रखी गई थी. अल्लू अर्जुन फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे तभी उनके चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा. इस बेकाबू भीड़ में एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई थी. इसी मामले में कल अल्लू अर्जुन को नामपल्ली अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. हालांकि बाद में तेलंगाना हाई कोर्ट ने एक्टर को कुछ शर्तों के साथ चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी. वहीं मृतका के पति ने इस केस को वापस लेने का ऐलान भी कर दिया था.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: 'कल्कि 2898 एडी' से ''पुष्पा 2: द रूल'' तक, 2024 में बजा इन साउथ फिल्मों का डंका, बॉक्स ऑफिस पर किया दमदार कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 8 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 8 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 8 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 8 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget