एक्सप्लोरर

Raghuvaran Death Anniversary: रजनीकांत का लकी चार्म था यह अभिनेता, हर फिल्म में लेने की जिद करते थे थलाइवा

Raghuvaran: उनकी आवाज और डायलॉग डिलीवरी इतनी शानदार थी कि बड़े-बड़े सितारे उनके सामने फीके पड़ जाते थे. बात हो रही है रघुवरन की, जिन्होंने अक्सर विलेन के ही किरदार निभाए.

Raghuvaran Unknown Facts: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में रघुवरन का नाम जरूर शामिल किया जाता है. वह उन सितारों में से एक थे, जिन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों के साथ अपने साथी कलाकारों पर भी गहरी छाप छोड़ी. रघुवरन का जन्म 11 दिसंबर 1958 को केरल के कोल्लेंगोडे में हुआ था. तमिल फिल्मों में खलनायक और चरित्र भूमिकाएं निभाकर उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की.

कई भाषाओं में किया काम

रघुवरन ने अपने करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया. तमिल के अलावा वह मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी नजर आए. बीए करने के दौरान उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में एंट्री कर ली थी. फिल्म एजावाथू मनिथन में उन्हें बड़ा मौका मिला, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

रजनीकांत मानते थे लकी

सुपरस्टार रजनीकांत भी रघुवरन की एक्टिंग के कायल थे. वह उन्हें अपना लकी चार्म भी मानते थे. रजनीकांत की हर फिल्म में एक्टर का कोई न कोई रोल जरूर हुआ करता था. माना जाता था कि जिस भी फिल्म में रजनीकांत एक्टर और रघुवरन विलेन होते, वह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होती थी. दोनों ने एक साथ 'बाशा', 'शिवाजी', 'अरुणाचलम', 'मिस्टर भारत', 'मुत्थू', 'ऊरुकावलन' आदि हिट फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में रघुवरन ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवाजी द बॉस में डॉक्टर के किरदार के लिए एक्टर का नाम रजनीकांत ने ही सुझाया था.

49 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दमदार आवाज और अपनी खास शैली की चलते रघुवरन अक्सर बड़े-बड़े स्टार्स पर भी भारी पड़ जाते थे. 19 मार्च 2008 को उनके अचानक निधन से फैंस समेत इंडस्ट्री शोक में डूब गई. जिस समय उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा, उस वक्त उनकी बहुत सी फिल्मों की शूटिंग चल रही थी, जो बीच में रुक गई. बाद में, दूसरे कलाकारों के साथ इन फिल्मों की शूटिंग पूरी की गई. रघुवरन के फैंस आज भी उन्हें काफी मिस करते हैं, लेकिन अब वह सिर्फ अपनी फिल्मों की वजह से उनके दिलों में जिंदा हैं.

Sana Khan ने प्रेग्नेंसी को लेकर पहली बार किया ऐसा पोस्ट, होने वाले बच्चे के लिए मांगी खास दुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 2 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 2 बजे तक 83 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
'पीछे तो देखो...', पोज दे रहे रवि किशन, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ने कर दिया कांड, वीडियो वायरल
'पीछे तो देखो...', पोज दे रहे रवि किशन, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित ने कर दिया कांड
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget