एक्सप्लोरर

कभी 11 दिन में साइन की थी 47 फिल्में पर लगातार फ्लॉप ने छीन लिया स्टारडम, बीमार पड़े तो सलमान खान ने की पैसे से मदद

Rahul Roy Career: आशिकी के साथ राहुल रॉय ने डेब्यू किया था. उनका डेब्यू ब्लॉकबस्टर हिट हुआ था. फिल्म के गाने और एक्टर्स चर्चा में आ गए थे.

Rahul Roy Career: मुंबई को यूं ही मायानगरी नहीं कहते हैं. एक हिट के बाद जहां किस्मत रातोंरात बदल जाती है तो दूसरी तरफ फ्लॉप होने के बाद स्टारडम भी जाते देर नहीं लगती. ये शहर जितना जल्दी अपनाता है, उससे कहीं ज्यादा जल्दी में आपको किनारे लगा देता है. कम से कम बॉलीवुड में कई सितारों के साथ तो ऐसा ही हुआ है. नब्बे के दशक में अपनी पहली ही फिल्म आशिकी से रोमांस के बादशाह बनने वाले राहुल रॉय इतने सुपरहिट हो गए थे कि उन्होंने 11 दिन के भीतर 47 फिल्में साइन कर ली थीं. लेकिन एक दिन ऐसा भी आया कि उन्हें जब इंडस्ट्री ने दरकिनार कर दिया, दर्शकों ने नकार दिया. 

आशिकी के बाद चमका था सितारा 
एक से बढ़कर एक गानों से सजी आशिकी के साथ राहुल रॉय ने डेब्यू किया था. महेश भट्ट की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था, वो युवा दिलों की धड़कन बन गए थे. अनु अग्रवाल के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट हो गई थी. दोनों सितारों ने पहली फिल्म से ही धमाल मचा दिया था. बॉलीवुड हंगामा को पिछले साल दिए इंटरव्यू में राहुल रॉय ने खुलासा किया था कि फिल्म रिलीज होने के बाद उनके पास काम नहीं था लेकिन अचानक 11 दिनों में उनके पास 47 फिल्में आ गई थीं. उस बड़ी हिट फिल्म के लिए राहुल रॉय को 30 हजार रुपये की सैलरी मिली थी. 

आशिकी के बाद राहुल रॉय ने गजब तमाशा, सपने साजन के, फिर तेरी कहानी याद आई, गेम, गुमराह, मझधार, नसीब और अचानक जैसी फिल्में की लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. लगातार फ्लॉप होने के बाद धीरे-धीरे राहुल रॉय फिल्मों से साइड होने लगे. हालांकि, बतौर एक्टर राहुल रॉय ने अपनी एक्टिंग जिंदा रखने की पूरी कोशिश की. फिल्मों से वो टीवी पर भी शिफ्ट हुए, कई सीरियल में काम भी किया लेकिन फिर उनकी किस्मत एक बार पलटी 2006 में जहां उन्होंने बिग बॉस जीता. हालांकि, पहले की तरह बिग बॉस ट्राफी जीतने के बाद भी राहुल रॉय को उसका कुछ बड़ा फायदा नहीं मिला. 

निजी जिंदगी में भी रहे परेशान
पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ राहुल रॉय को निजी जिंदगी में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बॉलीवुड में करियर नहीं चल पाने के बाद वो अपनी पत्नी राजलक्ष्मी खानविलकर के साथ ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे. वहां उन्होंने मुश्किल भरे दिन भी देखे, बर्तन तक साफ करने पड़े थे. पर एक वक्त आया कि पत्नी के साथ उनका रिश्ता आगे नहीं चल पाया और 2014 में डिवोर्स हो गया और राहुल रॉय इंडिया वापस चले आए. 

फिल्म की शूटिंग के दौरान आया था ब्रेन स्ट्रोक
राहुल रॉय 2020 में LAC-Live The Battle in Ladakh की शूटिंग कर रहे थे तब उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था. मुश्किल वेदर के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. इस दौरान उनकी बहन प्रियंका रॉय और जीजा रोमवीर सेन ने उनकी देखभाल की. उनकी बहन ने ही बताया था कि अस्पताल के बिल सलमान खान ने चुकाए थे. 

ये भी पढ़ें- फैमिली के सामने ब्रालेट पहनकर बैठी थी एक्ट्रेस की बहन, पापा ने टोका- टॉप पहनना भूल हो गई हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sara Tendulkar Photos: पिंक साड़ी में गजब लगीं सारा तेंदुलकर, भाई की शादी में लूट ली सारी लाइमलाइट
पिंक साड़ी में गजब लगीं सारा तेंदुलकर, भाई की शादी में लूट ली सारी लाइमलाइट
‘धुरंधर द रिवेंज’ से पहले 1000 स्क्रीन पर फिर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आना तय
1000 स्क्रीन पर फिर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आना तय
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
बॉलीवुड छोड़ गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? बुढ़ाना में खरीदी खेती के लिए जमीन
बॉलीवुड छोड़ गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? बुढ़ाना में खरीदी खेती के लिए जमीन

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget